प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे के साथ मिलेंगे मनरेगा जाॅब कार्ड
प्रकाशित - 31 Jan 2025 by Tractor Junction
गरीब व जरूरतमंद लोगों को मिलेगा फायदा, जानें, कैस मिलेगा मनरेगा जॉब कार्ड
Pradhan Mantri awas yojana List 2025 : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिले, इसके लिए जिले में सर्वे का काम किया जा रहा है। सर्वे के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और उसे मुख्यालय को भेजा जाएगा। मुख्यालय में सूची पहुंचने के बाद ही योजना के लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। खास बात यह है कि अब पीएम आवास योजना की सूची (PM Awas Yojana List) में शामिल किए गए लाभार्थियों को सर्वे के दौरान ही मनरेगा जॉब कार्ड दिया जाएगा ताकि गरीब व जरूरतमंद लोग मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त कर सके। ग्रामीण इलाकों में मनरेगा जॉब कार्ड को प्राथमिकता से पात्र लोगों को प्रदान किया जाएगा जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को गांव में ही रोजगार प्राप्त हो सके। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
किसे मिलेगा मनरेगा जॉब कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची (Pradhan Mantri awas yojana List) में शामिल होने वाले उन नए लाभार्थियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाएगा जिनके पास अभी तक जॉब कार्ड नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते इसकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित कराने को कहा है। बताया कि मनरेगा (MGNREGA) के तहत 90–95 दिनों का जॉब कार्ड देना जरूरी है। सचिव ने कहा कि जिन परिवारों के पास आवास नहीं है और पहले से मनरेगा जॉब कार्ड (MGNREGA Job Card) नहीं है, ऐसे परिवार को ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक की मौजूदगी में प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर जॉब कार्ड निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए।
मार्च 2025 तक चलेगा पीएम आवास योजना का सर्वे का काम
जनवरी माह की 10 तारीख से पीएम आवास योजना के सर्वे (PM awas yojana Survey) का काम किया जा रहा है और यह काम मार्च तक जारी रहेगा। ग्रामीण आवास सहायक को प्राथमिकता के आधार पर योजना के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन कर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य जाति के पात्र लाभुकों के चयन में पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वेक्षण कर उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
योजना में नाम जुड़वाने के लिए बिचौलियों की न लें सहायता
देखने में आया है कि कई बार लोगों के साथ पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के नाम पर भी धोखाधड़ी हो जाती है। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं कि बिचौलियाें द्वारा योजना के तहत नाम जुड़वाने का लालच देकर पैसे ऐंठ लिए जाते हैं। ऐसे बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से इनसे सावधान रहने की अपील की जाती है ताकि योजना के तहत पारदर्शिता से पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सके।
पीएम आवास योजना के तहत अभी कहां दिए जाएंगे जॉब कार्ड
अभी पीएम आवास योजना (PM awas yojana) के तहत बिहार के मुज्जफ्फरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के साथ ही पात्र लाभार्थियों को कैंप लगाकर मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाएगा। ऐसे में यदि आप बिहार से हैं तो आप इस योजना के तहत पीएम आवास योजना के तहत जॉब कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड होना जरूरी
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri awas yojana Gramin) के सर्वे के दौरान बिना जॉब कार्ड वाले गरीब व आवास योजना (Awas Yojana) के अन्य सभी पात्रता रखने वाले लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। क्योंकि योजना का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद लोगों को आवास प्रदान करना है। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के लिए उनके पास मनरेगा जॉब कार्ड होना आवश्यक है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से पीएम आवास योजना के सर्वे साथ ही पात्र गरीब व जरूरतमंद लाभार्थियों को जॉब कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
मनरेगा जॉब कार्ड होने से पीएम आवास योजना में क्या मिलता है फायदा
यदि आपके पास मनरेगा जॉब कार्ड (MGNREGA Job Card) हैं तो आपको पीएम आवास योजना का लाभ प्राथमिकता से दिया जाएगा। मनरेगा जॉब कार्ड होने से लाभार्थी को योजना के तहत मकान बनाने पर लाभ मिलेगा। बता दें कि पीएम आवास योजना (PM awas yojana) के तहत यदि कोई मनरेगा जॉब कार्ड धारक खुद अपना मकान बनाने में मजदूरी का काम करता है तो उसे मनरेगा के तहत 90-95 दिन का मानदेय मिलता है। इस तरह आपको मनरेगा जॉब कार्ड होने पर अपना मकान बनाने में मजदूरी करने पर भी सरकार पैसा देती है। इस तरह मनरेगा जॉब कार्ड से आपको लाभ होता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें