माझी लड़की बहिन योजना : यहां भी गेम चेंजर साबित हुई योजना, अब महिलाओं को मिलेगा ज्यादा लाभ

जानें, योजना के संबंध में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, जल्द बढ़ाई जाएगी योजना की राशि

मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर शुरू महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए शुरू की गई माझी लड़की बहन योजना यहां भी गेम चेंजर साबित हुई। यहां योजना से जुड़ी करीब 2 करोड़ से अधिक महिलाओं ने बीजेपी गठबंधन की महायुति सरकार को भारी मतों से अपना समर्थन देकर जीत दिलाई। वहीं किसानों ने भी एक बार फिर से प्रदेश की महायुति सरकार पर भरोसा करते हुए अपना समर्थन दिया। इस तरह महाराष्ट्र में महायुति सरकार की जीत का श्रेय मुख्य रूप से लाडली बहनों को दिया जा रहा है। जीत से खुश होकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद घोषणा की है कि सरकार की ओर से शुरू की गई लडकी बहिन योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देगी। इससे पहले इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रति माह किस्त के रूप में दी गई।

सरकार को बढ़ानी होगी आवंटन राशि-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यदि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार अपना वादा निभाती है तो उसे योजना के लिए आवंटन राशि को बढ़ाना होगा। ऐसा करने पर सरकार पर पहले से अधिक वित्तीय बोझ आएगा। योजना की शुरुआत में मिली किस्तों में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए गए हैं, जबकि राशि बढ़ाने के बाद महिलाओं को 600 रुपए अधिक देने होंगे और इसके लिए योजना के लिए निर्धारित की गई आवंटन राशि को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। बता दें कि इस योजना के तहत 1500 रुपए की पिछली किस्तों के अनुसार इस योजना के लिए 35000 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई हैं जिसमें अब सरकार को बढ़ोतरी करनी होगी। 

कब आएगी योजना की छठी किस्त-

माझी लड़की बहिन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को इस योजना की पांच किस्तें जारी की जा चुकी हैं और छठी किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना की छठी किस्त को लेकर सरकार की ओर अभी फिलहाल अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर और नवंबर की किस्तें एक साथ महिलाओं के खाते में दिए जाने के बाद अब सरकार दिसंबर माह में माझी लड़की बहिन योजना की छठी किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। क्योंकि नवंबर में चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगने से ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में योजना की छठी किस्त दिसंबर में आने की उम्मीद है।

कितनी महिलाओं को मिलेगा योजना की छठी किस्त में लाभ-

अगले माह दिसंबर में दुबारा से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना शुरू हो जाएगी। इसमें इस बार कम से कम 13 लाख और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की संभावना है। यह वे महिलाएं है जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया और उनके बैंक खातों को आधार सीडिंग की आवश्यकता थी, वे लंबित थे। ऐसे लाभार्थिंयों के आधार सीडिंग का काम पूरा होने पर उन्हें 2.34 करोड़ लाभार्थियों में जोड़ा जाएगा।

अब तक कितनी महिलाओं के खाते में पहुंचा योजना का पैसा-

महाराष्ट्र की माझी लड़की बहन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2024 कर दिया गया था। इससे इस योजना के तहत अब तक 2 करोड़ 40 लाख महिलाएं योजना की पात्र हो गई हैं। अब तक 2 लाख 20 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। उनके खातों में योजना का पैसा ट्रांसफर किया किया जा चुका है। अब तक इस योजना से जुड़ी प्रत्येक महिला को कुल 7500 रुपए प्राप्त हो चुके हैं। जैसा कि महाराष्ट्र में अभी विधानसभा चुनाव अभी खत्म हुए हैं। ऐसे में संभवत: राज्य सरकार जल्द ही इस योजना की अगली किस्त जारी करेगी।

सरकार द्वारा क्यों शुरू की गई थी माझी लड़की बहना योजना-

मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद गिरते जनादेश के बाद प्रदेश की महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में माझी लड़की बहन योजना को जुलाई 2025 में शुरू किया गया। योजना की घोषणा वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजीत पावर द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान की गई थी। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा है। इस योजना में सबसे अधिक लाभार्थी पुणे जिले के हैं। इसके बाद मुंबई, नासिक और ठाणे के लाभार्थियों को इस योजना का सबसे अधिक लाभ मिला है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें