लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर शुरू हुई माझी लड़की बहन योजना, महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए

जानें, क्या है माझी लड़की बहन योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य राज्य भी अपने यहां इसी तरह की योजना शुरू करने लगे हैं। हाल ही में लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना (Mukhyamantri ladaki bahan yojana) शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 60 आयु की महिलाएं उठा सकती हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (mukhyamantri ladli bahana yojana) शुरू की थी जिसके तहत महिलाओं को शुरुआत में 1000 रुपए और अब 1250 रुपए की राशि हर माह सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब महाराष्ट्र की महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना जैसी मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का लाभ मिल सकेगा। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri ladaki bahan yojana)  की घोषणा की है। महाराष्ट्र में यह योजना जुलाई माह से पूरे राज्य में लागू की जाएगी।

लड़कियों को व्यावसायिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम की मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के तहत राज्य की सभी पात्र लड़कियों को व्यावसायिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इन कोर्सों की फीस सरकार की ओर से दी जाएगी। इस तरह इस योजना के माध्यम से यहां की लड़कियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। यह योजना ऐसी लड़कियों के लिए वरदान साबित होगी जो अपने परिवार की सोच और आर्थिक स्थिति के कारण आगे बढ़ नहीं पाती है। इस योजना के तहत हर साल 2 लाख लड़कियों को लाभ प्रदान करने की योजना है। इस योजना पर सरकार हर साल 2 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना का लाभ राज्य की ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाली लड़कियों को दिया जाएगा।

योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे फ्री रसोई गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri ladaki bahan yojana)  के तहत इस योजना से जुड़ी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाने के साथ ही उन्हें हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। बता दें कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को सब्सिडी पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। अब साल में तीन सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फ्री सिलेंडर का लाभ उज्जवला योजना से जुड़ी महिलाओं को दिया जाएगा या फिर मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

किन महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का लाभ

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का लाभ प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है। इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाओं को शामिल किया जाएगा, उन्हें इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे अधिक आय वर्ग के परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

योजना पर हर साल खर्च होंगे 46,000 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri ladaki bahan yojana) को राज्य में लागू करने पर हर साल 46,000 करोड़ रुपए का भार महाराष्ट्र सरकार पर आएगा यानी राज्य सरकार को हर साल इस योजना पर 46,000 करोड़ रुपए की राशि खर्च करनी होगी। इस योजना का लागू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार का मानना है कि इस योजना से राज्य की आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की महिलाओं और लड़कियों को लाभ होगा और सशक्त बन सकेंगी।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri ladaki bahan yojana) में आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए आपको जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला या लड़की का आधार कार्ड
  • आवेदिका का स्थाई निवास का प्रमाण-पत्र
  • परिवार की आय का प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • आवेदिका का मोबाइल नंबर
  • इंटरमीडिएट पास की मार्कशीट
  • इंटमीडिएट का प्रवेश पत्र
  • आवेदिक का जाति प्रमाण-पत्र
  • परिवार राशन कार्ड जिसमें उसका नाम हो
  • योजना का आवेदन फॉर्म

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में कैसे करें आवेदन

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri ladaki bahan yojana) की अभी मात्र घोषणा की गई है। इसे जुलाई 2024 से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लांन्च की जा सकती है। ऐसे में अभी आपको “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में कैसे करें आवेदन” की स्थिति जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही इस योजना में आवेदन शुरू होंगे हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इसकी जानकारी देंगे, तो बने रहिये ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें