कृषि यंत्र अनुदान योजना : इन किसानों की निकली लॉटरी, सब्सिडी पर दिए जाएंगे 75 प्रकार के कृषि यंत्र

जानें, किन किसानों को मिला कृषि यंत्रों पर अनुदान और कितना हुआ फायदा

सरकार की ओर से किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है ताकि उन्हें सस्ती दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध हो सकें। इसके लिए सरकार की ओर से कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana) शुरू की गई है। इन योजनाओं को अलग-अलग राज्य में अलग-अलग नाम से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से कृषि यांत्रिकरण योजना (krishi yantrikaran yojana) चलाई जा रही है। 

खास बात यह है कि इस योजना के तहत राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 से लेकर 80 प्रतिशत सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। इस योजना में 75 तरह के कृषि यंत्र व कृषि मशीनरी पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए आवेदन मांगे गए। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से पात्र किसानों का चयन कर उन्हें कृषि यंत्रों का वितरण किया जा रहा है।

दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले का आयोजन

दरअसल बिहार में सहरसा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेले का आयोजन किया गया जिसे संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित किया गया। मेला का उद्‌घाटन प्रभारी जिला अधिकारी सह अपर समाहर्ता ज्योति कुमार, अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी ने कृषि यांत्रिकरण योजना (krishi yantrikaran yojana) के संबंध में जानकारी दी।

108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर दिया जाएगा अनुदान

कृषि पदाधिकारी के मुताबिक कृषि यांत्रिकरण योजना (krishi yantrikaran yojana) में इस साल कुल 2 करोड़ 67 लाख रुपए के 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें खेत की जुताई, बुआई, निराई, सिंचाई, कटाई, दौनी, गन्ना व उद्यान से संबंधित कृषि यंत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि यंत्रीकरण योजना से किसानों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने प्रदेश के किसानों से आग्रह किया है कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण ने बताया कि इस साल कृषि यांत्रिकरण योजना में अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने के लिए इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट पर मांगे गए है जिसमें जिले के कुल 3897 किसानों ने आवेदन किया है।

लॉटरी में 1203 किसान हुए चयनित

लॉटरी प्रक्रिया से जांच के बाद 75 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर कुल 1203 स्वीकृति पत्र निर्गत किए गए। प्रभारी जिलाधिकारी ज्योति कुमार ने कृषि यांत्रिकरण मेले में उपस्थित सभी किसानों से आह्वान किया कि मेले में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध है जिसे किसान अपनी आवश्यकतानुसार खरीद कर उपयोग करें, जिससे खेती की लागत व श्रम संसाधन की बचत होगी।

इन किसानों ने की सब्सिडी पर कृषि यंत्रों की खरीद

मेला प्रभारी जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा व जिला कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से महिषी प्रखंड के किसान लक्ष्मीनारायण यादव को लेजर लेवलर यंत्र प्रदान किया जिस पर उसे 1 लाख 50 हजार रुपए की सब्सिडी दी गई। इसके अलावा दो किसानों उमेश मेहता और यदुनंदन गुप्ता सौर बाजार को मैन्युअल कृषि यंत्र कीट पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। इसी प्रकार जो भी चयनित किसान कृषि यंत्र खरीदते जाएंगे, उन्हें अनुदान का लाभ प्रदान किया जा जाएगा।

क्या है कृषि यांत्रिकरण योजना बिहार (What is krishi yantrikaran yojana bihar)

बिहार सरकार की ओर से राज्य के किसानों को सस्ती दर पर कृषि यंत्र/कृषि मशीनरी (Agricultural Machinery) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि यांत्रिकरण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से लेकर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जाती है। इस योजना के तहत कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत आवेदन करना होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लाभार्थी का लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाता है। जिसका नाम लॉटरी में होता है, उसे कृषि यंत्र खरीदने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। स्वीकृति मिलने के बाद कृषि यंत्र की खरीद किसान द्वारा कृषि विभाग की लिस्ट में शामिल डीलर से करनी होती है और उससे पक्का बिल लेना होता है। अब इस बिल को प्रस्तुत करने पर विभाग की ओर से अनुदान की राशि किसान को जारी कर दी जाती है। वहीं मेले में कृषि यंत्र की खरीद पर हाथो-हाथ अनुदान की राशि प्रदान की जा रही है।

कृषि यांत्रिकरण योजना में किन कृषि यंत्रों व मशीनों पर मिल रह है अनुदान

कृषि यांत्रिकरण योजना (krishi yantrikaran yojana) के तहत किसानों को स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रा बेलर, लेजर लैवलर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, पोटैटो प्लांटर, पैडी ट्रांसप्लांटर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, पोटैटो डीगर, मल्चर, रोटरी स्लैशर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, जीरो टीलेज, सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, स्क्वायर बेलर, हे रैक, डिस्क प्लाऊ, चैफ कटर, पावर वीडर, पावर टीलर, रोटावेटर, मखाना पॉपिंग मशीन, राइस मिल, फ्लोर मिल आदि कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा लघु एवं सीमांत किसानों को हसिया, कुदाल, खरपी आदि छोटे उपकरणों का किट 80 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें