कर्ज माफी योजना : कर्ज माफी की सीमा बढ़ाई, अब 2 लाख रुपए का ऋण होगा माफ

कर्ज माफी सहित 37 प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी, जानें, किन किसानों को होगा लाभ

किसानों की आय बढ़ाने और खेती किसानी में सहायता प्रदान करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें एक कर्जमाफी योजना (Karz Mafi Yojana) भी शामिल है। यह योजना अलग-अलग राज्य अपने स्तर पर चला रहे हैं और किसानों को पुराने अल्पकालीन या मध्यकालीन ऋणों के लिए कर्जमाफी का लाभ दिया जा रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से मंत्रिमंडल की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसानों के 50,000 रुपए से दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। 

बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार की ओर से किसानों के 50,000 रुपए के कर्ज माफ किए जा रहे थे, लेकिन बैठक लिए गए निर्णय के बाद अब राज्य के किसानों के 2 लाख रुपए तक के कृषि ऋणों को माफ किया जाएगा। इसी के साथ ही मंत्रिमंडल की बैठक में कर्ज माफी सहित 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

कर्ज माफी योजना में क्या किया बदलाव

कैबिनेट सचिव ने बताया कि बैठक में राज्य कृषि कर्ज माफी योजना (Krishi  Karj Mafi Yojana) में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसानों के लिए लोन माफी योजना की सीमा 50,000 रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी गई है। राज्य कृषि लोन माफी योजना (Krishi Loan Mafi Yojana) के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक 4.73 लाख किसानों का 1,900.35 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। सरकार की ओर से 2 लाख रुपए तक के कृषि लोन को माफ करने की घोषणा की गई थी। इस संबंध में 14 जून को राज्य स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए फैसले के तहत ही कैबिनेट द्वारा कर्जमाफी योजना में बदलाव किया है। अब राज्य के किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। इसकी कट ऑफ डेट 31 मार्च 2020 रखी गई है। कर्ज माफी योजना के तहत किसानों के पुराने कर्ज को माफ करने के लिए राज्य सरकार करीब 750 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

कर्ज माफी योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें

राज्य सरकार की ओर से किसानों द्वारा 30 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया खातों में 50,000 रुपए से 2 लाख रुपए तक के बकाया ऋण माफ किए जाएंगे। इसके लिए कुछ पात्रता और शर्तें निर्धारित की गई है, जिन्हें पूरा करने पर ही राज्य के पात्र किसानों को कर्ज माफी का लाभ प्रदान किया जाएगा। कर्जमाफी योजना के लिए पात्रता इस प्रकार से हैं-

  • कर्जमाफी योजना (Karj Mafi Yojana) का लाभ रैयत व गैर रैयत दोनों तरह कि किसानों को मिलेगा। रैयत किसान वे हैं जो अपनी भूमि पर स्वयं खेती करते हैं। वहीं गैर रैयत किसान वे हैं जो रैयतों की भूमि पर खेती करते हैं।
  • ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
  • किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य कर्ज माफी के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक अल्पावधि फसल ऋणधारक होना चाहिए।
  • फसल ऋण राज्य स्थित अर्हत्तारी बैंक से निर्गत होना चाहिए।
  • दिवंगत ऋणधारक का परिवार कर्ज माफी योजना का पात्र होगा।
  • यह योजना सभी फसल ऋण धारक के लिए स्वैच्छिक होगी।

कर्ज माफी योजना झारखंड के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

कर्ज माफी योजना (Karj Mafi Yojana) के तहत ऋण माफी के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन हेतु आपको जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार नंबर  
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • आवेदक का मानक फसल ऋण खाता
  • आवेदक का आधार से लिंक मोबाइल नंबर आदि।

कैसे करें कर्ज माफ योजना में आवेदन

यदि आप झारखंड के किसान है तो आप कर्ज माफी योजना झारखंड (Karj Mafi Yojana Jharkhand) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त घोषणा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के किसानों के लिए की है। योजना के तहत कर्ज माफी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है। यदि आप कर्ज माफी योजना झारखंड (Karj Mafi Yojana Jharkhand) में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक पोर्टल https://jkrmy.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आप ऑनलाइन आवेदन करने में स्वयं समर्थ नहीं है तो कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) तथा बैंक (Bank) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से DBT के जरिये बकाया ऋण की अदायगी की जाएगी। यदि किसान को ऋण माफी के संबंध में कोई शिकायत है तो इसका निवारण भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें