लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, आय सीमा बढ़ाई, जोड़ी 3 नई श्रेणियां

जानें, लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव में क्या किया गया है बदलाव और इससे महिलाओं को क्या होगा लाभ 

हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार करते हुए इसमें तीन नई श्रेणियां जोड़ दी हैं। इस फैसले से प्रदेश की एक लाख से अधिक नई महिलाएं योजना से जुड़ सकेंगी और उन्हें हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह विस्तार खास तौर पर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। 

पहले से लाभ ले रही महिलाओं को मिलता रहेगा फायदा

हरियाणा सरकार ने साफ किया है कि जो महिलाएं पहले से लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हैं, उनका लाभ किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा। पात्र महिलाओं को पहले की तरह हर महीने 2100 रुपए की सहायता मिलती रहेगी। योजना के तहत जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए तक थी, वे पहले की तरह लाभार्थी बनी रहेंगी। इस फैसले से मौजूदा लाभार्थियों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

आय सीमा बढ़ाकर जोड़ी गईं तीन नई श्रेणियां

योजना के विस्तार के तहत सरकार ने आय सीमा बढ़ाकर तीन नई श्रेणियां जोड़ी हैं। इन श्रेणियों में शामिल होने के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। साथ ही योजना का लाभ अधिकतम तीन बच्चों तक ही मान्य होगा। इन नई श्रेणियों का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति और अधिक जिम्मेदार एवं सक्रिय बनाना है। 

पहली श्रेणी: पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों की माताएं

पहली श्रेणी उन परिवारों के लिए है, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपए से कम है और जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। यदि ऐसे बच्चे 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, तो उनकी माताओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए की सहायता दी जाएगी। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 

दूसरी श्रेणी: निपुण मिशन से जुड़ा लाभ

दूसरी श्रेणी भारत सरकार के निपुण मिशन से जुड़ी है। जिन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपए से कम है और जिनके बच्चे कक्षा 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी हासिल करते हैं, उन बच्चों की माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और बुनियादी साक्षरता एवं गणित कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। 

तीसरी श्रेणी: पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी पहल

तीसरी श्रेणी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यदि कोई बच्चा पहले कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और मां के प्रयासों से वह स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपए प्रति माह की सहायता दी जाएगी। इस श्रेणी में भी आय सीमा 1.80 लाख रुपए तय की गई है। इससे माताओं को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी। 

अब सहायता के साथ सुरक्षित बचत की व्यवस्था

हरियाणा सरकार ने योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नई और दूरदर्शी व्यवस्था भी लागू की है। इसके तहत अब मिलने वाली 2100 रुपए की राशि को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।

  • 1100 रुपए सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा होंगे।
  • 1000 रुपए राज्य सरकार की ओर से रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा किए जाएंगे।

यह डिपॉजिट राशि ब्याज सहित लाभार्थी महिला को मिलेगी। साथ ही, किसी कारणवश महिला की असमय मृत्यु होने पर यह पूरी राशि उसके नामित व्यक्ति (नॉमिनी) को तुरंत प्रदान की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मजबूत आधार

सरकार का मानना है कि लाडो लक्ष्मी योजना में किए गए ये बदलाव महिलाओं को न केवल तत्काल आर्थिक सहायता देंगे, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय सहारा भी प्रदान करेंगे। शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को योजना से जोड़कर सरकार ने महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत किया है। कुल मिलाकर, लाडो लक्ष्मी योजना में किया गया यह बदलाव हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी राहत और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें