लाड़ली बहना योजना : 11 वीं किस्त जारी, 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ की राशि ट्रांसफर

जानें, चेक करें आपके खाते में 11वीं किस्त का पैसा आया या नहीं

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के बाद जो सरकारी योजना लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है, वह लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) है। यह योजना विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई थी। इस योजना से जुड़ी महिलाओं ने दिल खोलकर शिवराज सिंह चौहान को वोट देकर जिताया था और प्रदेश में बीजेपी की सरकार पुन: सत्ता में आई लेकिन अफसोस शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं बन सके और उनकी जगह मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए गए, लेकिन इसके बावजूद लाड़ली बहना योजना का लाभ (Benefits of Ladli Brahmin Yojana) महिलाओं को लगातार दिया जा रहा है। 

हाल ही में 5 अप्रैल को प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की 11वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं को जारी कर दी है। वैसे तो लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रतिमाह की 10 तारीख तक दिया जाता रहा है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त निर्धारित तारीख से 5 दिन पहले ही जारी कर दी गई है। इसी तरह मार्च माह में भी होली के त्योहार को देखते हुए लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त (10th installment of Ladli Brahmin Yojana) एक मार्च को जारी कर दी गई थी। इस बार लाड़ली बहना योजना से जुड़ी सवा करोड़ अधिक महिलाओं के खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर की गई है। इसके तहत योजना से जुड़ी प्रत्येक पात्र लाभार्थी महिला के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

योजना की 11वीं किस्त को लेकर क्या कहा मुख्यमंत्री ने (What did the Chief Minister say about the 11th installment of the scheme)

लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त (11th year of Ladli Brahmin Yojana) जारी करने से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त की तारीख का ऐलान किया गया। पोस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि लाड़ली बहनों के लिए पैसा लगातार दे रहे हैं। कोई महीना खाली नहीं जाएगा। इस बार तो पांच दिन पहले यानी 5 तारीख को ही बहनों के खाते में राशि जारी कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने लिखा कि मेरी प्यारी लाड़ली बहनों, तुम खुश रहो, यही भैया का प्रयास है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस बार तुम्हारे खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि 5 दिन पहले आ रही है।

कितनी महिलाओं को मिला 11वीं किस्त का लाभ (How many women got the benefit of 11th installment)

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की शुरुआत में करीब 1.31 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ी थी। सत्यापन के बाद महिलाओं की संख्या कम हो गई तो कई महिलाओं ने जांच के डर से खुद को योजना से अलग कर लिया। इस तरह अभी फिलहाल लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत 1.29 करोड़ महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है जिनके खातों में पिछले दो बार से सीएम मोहन यादव योजना की किस्त की राशि ट्रांसफर कर रहे हैं। इस बार भी प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में करीब 1576 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। बता दें कि प्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी कुल महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार 199 है।

कैसे चेक करें खाते 11वीं किस्त का पैसा आया या नहीं (How to check whether 11th installment money has come to your account or not)

जैसा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है, तो लाभार्थी यह जरूर चेक करना चाहेंगी कि उनके खाते में योजना की 11 किस्त का पैसा आया या नहीं। ऐसे में हम यहां आपको लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा चेक करने का तरीका बता रहे है आप नीचे दिए तरीके से आसानी से पता कर पाएंगी कि आपके खाते में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है या नहीं।

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको आवेदन और भुगतान की स्थिति का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें आपको लाड़ली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा।
  • इसके साथ ही दिया गया कैप्चा कोड भी आपको दर्ज करना होगा और इसे सबमिट कर दें।
  • ऐसा करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।
  • ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको सर्च का बटन दबाना होगा। 
  • यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त का पेमेंट स्टेट्स ओपन होकर आ जाएगा। इसमें आप आसान यह चेक कर पाएंगी कि आपको 11वीं किस्त ट्रांसफर की गई है या नहीं।

नहीं आई लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त तो क्या करें (If the 11th installment of Ladli Behna Yojana has not come, what to do)

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्त ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से जारी की जाती है। ऐसे में किस्त को खाते में पहुंचने में एक या दो दिन का समय लग सकता है। सर्वर डाउन रखने की समस्या से भी किस्त खाते में ट्रांसफर होने से देरी हो सकती है। वहीं यदि आपके खाते में अधिक समस्या है जैसे ईकेवाईसी (e-KYC) नहीं कराई है तो भी किस्त ट्रांसफर होने में समस्या आती है। ऐसे यदि आपने ई-केवाईसी (e-KYC) या अपने बैंक खाते को आधार कार्ड (Aadhar card) से लिंक नहीं कराया है तो इसे तुरंत कराएं। वहीं यदि आपके खाते में कोई समस्या नहीं है और इसके बाद भी किस्त ट्रांसफर नहीं हुई है तो इस समस्या के समाधान के लिए लाड़ली बहना योजना के हेल्प डेस्क नंबर (Ladli bahana scheme help desk number) 0755-2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा इस योजना के ई-मेल आई cmlby.wcd@mp.gov.in के माध्यम से भी शिकायत कर सकती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें