लाड़ली बहनों के चेहरे पर खिलेगी मुस्कान, रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे 1500 रुपए
प्रकाशित - 04 Aug 2025
by Tractor Junction
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, इस तारीख को खाते में ट्रांसफर होगी 27वीं किस्त
Ladli Behna Yojana 27th Installment : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में इस योजना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है, और बहनें इसे काफी उत्साह से मनाती हैं। लाड़ली योजना से जुड़ी महिलाएं इस त्योहार को दुगुने उत्साह से मनाएं इसके लिए प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त के साथ रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त देने का फैसला किया है। इस तरह इस बार मध्यप्रदेश सरकार की ओर से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगे। यह प्रदेश सरकार का लाड़ली बहनों को तोहफा होगा।
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त
रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत महिलाओं को मिलने वाली अगली किस्त में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में अपने उज्जैन दौरे के दौरान इस घोषणा को सार्वजनिक किया। इस बार योजना की 27वीं किस्त महिलाओं के लिए खास होने वाली है, क्योंकि इसमें उन्हें ₹1250 की बजाय ₹1500 की राशि मिलेगी। यह राशि 7 अगस्त को लाडली बहना योजना के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
रक्षाबंधन से पहले सरकार का महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह आर्थिक सहायता केवल एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्म-सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर यह योजना बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगी। इस अतिरिक्त राशि का उद्देश्य त्योहार की तैयारियों में महिलाओं की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।
क्या है लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत 5 मार्च 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से की गई थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को सुधारना है।
लाड़ली बहना योजना की खास बातें
- लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह की सहायता दी जाती थी।
- इसके बाद योजना में प्रतिमाह मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और अब रक्षाबंधन पर 1500 की राशि दी जा रही है।
- इस योजना में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं जिनकी परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है, शामिल हैं।
- लाड़ली बहना योजना एमपी (Ladli Behna Yojana MP) के तहत मिलने वाली राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- इस योजना में पात्र महिलाएं को अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या सीएम लाड़ली बहना ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। वर्तमान में इस योजना के तहत नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार सरकार भविष्य में आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने पर विचार कर सकती है।
रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनाें के किस्त देने पर क्या बोले सीएम
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाडली बहनों को रक्षाबंधन से पहले यह तोहफा देना, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक भावनात्मक पहल भी है। बता दें कि इस योजना के माध्यम से अब तक लाखों महिलाएं वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनी हैं और अपने घरेलू खर्च, स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों में इस राशि का उपयोग कर रही हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर अतिरिक्त 250 रुपए देने का फैसला महिलाओं को त्योहार में अतिरिक्त राहत और सहयोग देगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।