लाड़ली बहना योजना : सरकार का बड़ा फैसला, अब 60 साल के बाद भी मिलेगा हर माह पैसा

Share Product प्रकाशित - 30 Jan 2025 by Tractor Junction

लाड़ली बहना योजना : सरकार का बड़ा फैसला, अब 60 साल के बाद भी मिलेगा हर माह पैसा

जानें, लाड़ली बहनों को 60 की उम्र के बाद कैसे मिलेगा पेंशन का लाभ, क्या है योजना

Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए खुशखबर है। अब लाड़ली बहनों को एक ओर तोहफा सरकार देने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है जिसका लाभ लाड़ली बहनों को जीवनभर मिलता रहेगा। अब लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को 60 साल के बाद भी सरकारी योजना से पैसा मिलता रहेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी महिलाओं को 60 साल की उम्र होने के बाद पेंशन की सुविधा दी जाएगी ताकि वृद्धावस्था में वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। 

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों महिलाओं को कैसे मिलेगा पेंशन का लाभ

मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी महिलाओं को अटल पेंशन योजना से जोड़ने का फैसला किया है ताकि उन्हें 60 साल की उम्र के बाद भी आर्थिक सहायता मिलती रहे। प्रदेश में इसकी शुरुआत कर दी गई है और राज्य सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला किया है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) केंद्र सरकार की योजना है। इसके तहत मामूली प्रीमियम भरकर आप 60 साल की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को अटल पेंशन योजना से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। अभी लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को अटल पेंशन योजना से जोड़ने का काम सिवनी जिले में प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। यदि यहां यह सफल होता है तो पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा ताकि लाड़ली बहनों को योजना का लाभ लंबे समय तक मिल सके। 

लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से लिंक करने पर कितना मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) को अटल पेंशन योजना से लिंक करने पर विचार कर रही है, ताकि साठ साल की उम्र के बाद भी उसका लाभ महिलाओं को मिलता रहे। दरअसल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत साठ साल की उम्र तक की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन इसे अटल पेंशन योजना से लिंक कर दिए जाने से साठ साल की उम्र के बाद भी महिलाओं को पैसा मिलता रहेगा। सिवनी में इस तरह का प्रयोग कलेक्टर संस्कृति जैन ने शुरू कर महिलाओं के फार्म भरवाना चालू कर दिए हैं। अटल पेंशन स्कीम के साथ जुडऩे से साठ वर्ष की आयु के बाद भी एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार तक की पेंशन महिलाओं को मिल सकती है।

कैसे भरा जाएगा अटल पेंशन योजना का प्रीमियम

अटल पेंशन योजना का लाभ (Benefits of Atal Pension Yojana) लेने के लिए लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को इसके लिए प्रीमियम जमा करवाना होगा। हालांकि इसके लिए लाड़ली बहना को अलग से प्रीमियम जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही है, उन्हें 1250 रुपए की राशि हर माह उनके खाते में राज्य सरकार की ओर से ट्रांसफर की जाती है। यदि लाड़ली बहना याेजना से जुड़ी महिलाएं अटल योजना से भी जुड़ना चाहती हैं तो उनके प्रीमियम की राशि को लाड़ली बहना योजना की किस्म में मिलने वाली राशि से उनके बैंक खाते से हर माह प्रीमियम की राशि अपने आप ऑनलाइन कट जाएगी। महिलाओं को हर माह अलग से अटल पेंशन योजना का प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होगी।

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस

कितनी लाड़ली बहनें जुड़ी अटल पेंशन योजना से

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) से अटल पेंशन योजना को लिंक करने का प्लान बनाया है। इसके तहत वह लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अटल पेंशन योजना का फायदा बताते हुए उन्हें इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि लाड़ली बहना योजना की पात्रता खत्म होने के बाद भी लाड़ली बहना को आर्थिक रूप से फायदा मिलता रहे। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन के प्रयास का ही परिणाम हैं कि सिवनी में लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं अटल पेंशन योजना से जुड़ने में रूचि दिखा रही हैं। सिवनी जिले में अटल पेंशन योजना के 11 हजार फार्म भरे जा चुके है। इस योजना का नाम मिशन जीवन पर्यंत रखा गया है। यदि इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाता है तो जीवन भर लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। सिवनी में 1047 महिलाएं लाड़ली बहना योजना में दर्ज हैं जिन्हें अटल पेंशन योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले का उदाहरण देते हुए कहा था कि वहां की कलेक्टर संस्कृति जैन ने लाड़ली बहना योजना के साथ अटल पेंशन स्कीम को लिंक किया है जिससे वह सामान्य महिलाओं के साथ ही वहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को प्रेरित करने का काम कर रही है ताकि वे अटल पेंशन योजना से जुड़ें और उन्हें आजीवन सरकार से आर्थिक सहायता मिल सके। बता दें कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले का दौरा किया था जिसमें सिवनी कलेक्टर ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। 

अटल पेंशन योजना में कितना जमा कराना होगा प्रीमियम

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में 42 रुपए से लेकर 291 रुपए तक का प्रीमियम जमा कराना होता है। यह प्रीमियम लाभार्थी की उम्र के हिसाब से होता है। इस योजना से जुड़ने की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच है। इस योजना में आवेदन के लिए आपके पास बचत बैंक खाता होना चाहिए। आपके पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। इस योजना से वही जुड़ सकते हैं जो आयकर के दायरे से बाहर है, यानी यदि आप आयकर जमा कराते हैं तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

अटल पेंशन योजना से लाड़ली बहनों को कितनी मिलेगी पेंशन

यदि प्रदेश की लाड़ली बहनें, अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से जुड़ती हैं तो आपको 60 साल की उम्र के बाद 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की पेंशन मिल सकती है। हालांकि यह पेंशन आपके द्वारा जमा कराए गए प्रीमियम पर निर्भर करती है। ऐसे में आप जितनी जल्दी इस योजना से जुड़ते हैं आपको उतना ही अधिक फायदा होता है। ऐसे में अधिक प्रीमियम राशि जमा होने पर अधिक पेंशन मिलती है। इस योजना के तहत दी जाने वाली अधिकतम पेंशन राशि 5,000 रुपए प्रतिमाह है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button