लाड़ली बहना योजना : 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची 1576 करोड़ रुपए की राशि

Ladli Behna Yojana : जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में किस्त का पैसा आया या नहीं

सरकार की ओर से किसानों और महिलाओं के लाभार्थ कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) चलाई जा रही है जिसकी 8वीं किस्त 10 जनवरी को मुख्यमंत्री ने पात्र लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की है। इस योजना से प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई है। इनमें से पात्रता की जांच के बाद 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। 

बता दें कि इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ही शुरू किया था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चले जाने के बाद बीजेपी द्वारा मनोनीत नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना की 8वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की है। इस योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने का ऐलान किया गया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आश्वस्त किया था कि समय-समय पर योजना की राशि को बढ़ाया जाएगा और इसे 3,000 रुपए तक पहुंचाया जाएगा। अभी महिलाओं के खाते में 8वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था।

इस बार 2 लाख महिलाओं को कम मिला योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत इस बार पहले से कम महिलाओं को सहायता राशि दी गई है। इसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.31 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की किस्त प्रदान की थी। लेकिन अब नई भाजपा सरकार में 2 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए। ऐसे में प्रदेश की महिलाओं को इस योजना को लेकर अभी भी अंदर ही अंदर संशय का भाव बना हुआ है। बता दें कि कई महिलाएं जो इस योजना की पात्रता पूरी नहीं कर रही थी उनके नाम योजना से हटाए गए हैं। कुछ महिलाओें ने तो जांच के डर से अपने नाम स्वयं ने ही वापस ले लिया है। वहीं कई महिलाओं के फॉर्म में गलती होने से वह सत्यापित नहीं हो पाए हैं। इस तरह कई महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए हैं। इस प्रकार 2 लाख महिलाओं को नए मुख्यमंत्री के आने के बाद योजना से बाहर कर दिया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विभाग कहना है कि लाड़ली बहना योजना से जुड़े आंकडे़ समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के पोर्टल के आधार पर तय किए जाते हैं।

ऑनलाइन कैसे चेक करें खाते में योजना की 8वीं किस्त आई या नहीं?

लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की जिन बहनों का नाम लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त (8th installment of Ladli Brahmin Yojana) की अंतिम लाभार्थी सूची में शामिल किया गया हैं, सिर्फ उन्हीं को योजना का लाभ दिया गया है। यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आपको लाड़ली बहना योजना (Ladli Brahmin Yojana) की राशि मिलेगी। योजना की राशि को डीबीटी (DBT) के जरिये जारी किया गया है। ऐसे में आपके खाते में इसका पैसा आने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। यदि आपके खाते में गड़बड़ है तो इससे भी अधिक समय लग सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं, यहां हम आपको, आपके खाते में लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त (8th installment of Ladli Brahmin Yojana) का पैसा ट्रांसफर किया गया है या नहीं, यह जानने के लिए तरीके बता रहे हैं, आप नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं

इसके लिए आपको सबसे पहले आपको 8वीं किस्त का स्टेट्स चेक करना होगा और इसके लिए आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of Ladli Brahmin Yojana)- https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

  • यहां होम पेज पर आपको आवेदन और भुगतान की स्थिति देखें नाम से एक ऑप्शन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको यहां लाड़ली बहना का आवेदन क्रमांक अथवा सदस्य समग्र क्रमांक डालना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालना होगा और ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको प्राप्त हुए ओटीपी को यहां सबमिट करना होगा और “खोजें” लिखे हुए पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपका पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपकी सारी डिटेल्स मिल जाएगी।
  • यही पर आपको सबसे अंत में पावती का ऑप्शन मिलेगा जहां से आप View पर क्लिक करके अपनी पावती को डाउनलोड कर सकते हैं, इसमें आपकी सारी डिटेल मिल जाएगी।
  • अब आपको यही पर भुगतान की स्थिति नाम से एक ऑप्शन मिलेगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप यहां लाड़ली बहना योजना की किस्त से संबंधित भुगतान चेक कर सकती हैं कि आपको इस बार योजना की 8वीं किस्त आपके खाते में ट्रांसफर की गई है अथवा नहीं।
  • इस तरीके से भी चेक कर सकते हैं किस्त खाते में किस्त आई या नहीं
  • इसके अलावा जिस बैंक में आपका खाता है वहां जाकर आप पासबुक में एंट्री करवाकर यह जान सकती हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं। वहीं यदि आपने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा रखा है तो आपके मोबाइल पर खाते में राशि आते ही बैंक द्वारा मैसेज आ जाएगा कि आपके खाते में पैसा जमा हो गया है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें