लाड़ली बहना योजना: इस तारीख को आ सकती है 40वीं किस्त, ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में नाम

योजना के लिए ₹1,14,365 करोड़ का बजट, अगले 5 साल तक जारी रहेगी योजना, जानें पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब सितंबर 2026 में योजना की 40वीं किस्त जारी होनी है। आमतौर पर सरकार की ओर से हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच किस्त की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। ऐसे में संभावना है कि सितंबर में गणेश चतुर्थी समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए 40वीं किस्त की राशि 15 सितंबर से पहले बहनों के खातों में भेजी जा सकती है। हालांकि, अभी राज्य सरकार की ओर से 40वीं किस्त जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

39वीं किस्त में मिले थे 1,750 रुपए

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अगस्त 2026 में जारी की गई 39वीं किस्त में पात्र महिलाओं को नियमित 1,500 रुपए के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के तौर पर दी गई थी। इस तरह पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,750 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। नियमित किस्त के लिए सरकार ने 1,835.46 करोड़ रुपए से अधिक और रक्षाबंधन की विशेष सहायता के लिए 312.83 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। यह अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर दिए गए थे। इसलिए सितंबर की 40वीं किस्त में पात्र महिलाओं को सामान्य तौर पर योजना के तहत मिलने वाली 1,500 रुपए की राशि ही मिलने की उम्मीद है।

लाड़ली बहना योजना में कब-कब बढ़ी राशि

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई थी। योजना की पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2025 से इसमें 250 रुपए की और बढ़ोतरी करते हुए मासिक राशि 1,500 रुपए कर दी गई। जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना की 39 किस्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 63,248 करोड़ रुपए की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।

योजना के लिए ₹1,14,365 करोड़ मंजूर

लाड़ली बहना योजना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक यानी अगले पांच साल के लिए योजना के संचालन को मंजूरी दी है। इस अवधि के लिए योजना के तहत 1,14,365 करोड़ रुपए का प्रावधान मंजूर किया गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान रखा गया है। योजना का उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन बढ़ाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना और परिवार में महिलाओं की निर्णय लेने की भूमिका को मजबूत करना है।

कौन महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं

योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। उसकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बैंक खाता आधार से लिंक होना और डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है। इसके अलावा समग्र पोर्टल पर आधार से जुड़े विवरण का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से सत्यापन होना चाहिए। परिवार की स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक होने, आयकरदाता होने, संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होने या ट्रैक्टर को छोड़कर चार पहिया वाहन होने जैसी स्थितियों में महिला योजना के लिए अपात्र हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के शासकीय विभाग में नौकरी में होने पर भी पात्रता प्रभावित होती है।

कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम और किस्त का स्टेटस

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम या किस्त का भुगतान स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। इसके लिए cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट खोलें। इसके बाद ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सत्यापन करें। ओटीपी सत्यापित होने के बाद ‘सर्च’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। ध्यान रखें कि किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना और डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है। 40वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित होने के बाद लाभार्थी इसी पोर्टल के माध्यम से भुगतान से जुड़ी जानकारी भी देख सकेंगी।

“लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त” के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):

प्रश्न 1. लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त कब आ सकती है?

उत्तर: सितंबर 2026 में 40वीं किस्त जारी होने की संभावना है। आमतौर पर किस्त 10 से 15 तारीख के बीच आती है। हालांकि, 40वीं किस्त की तारीख की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रश्न 2. लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त में कितने रुपए मिलेंगे?

उत्तर: पात्र महिलाओं को योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है। रक्षाबंधन पर दी गई 250 रुपए की अतिरिक्त राशि विशेष अवसर के लिए थी।

प्रश्न 3. लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें?

उत्तर: आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प चुनें। आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक और ओटीपी के माध्यम से अपनी जानकारी देख सकते हैं।

प्रश्न 4. लाड़ली बहना योजना की किस्त के लिए डीबीटी जरूरी है?

उत्तर: हां, किस्त की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है।

प्रश्न 5. क्या लाड़ली बहना योजना अगले पांच साल तक जारी रहेगी?

उत्तर: हां, मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक योजना जारी रखने के लिए ₹1,14,365 करोड़ की मंजूरी दी है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें