लाडली बहना योजना अपडेट : नए आवेदन 25 से, ट्रैक्टर वाले परिवारों को मिलेगा लाभ
प्रकाशित - 12 Jul 2023 by Tractor Junction
जानें, दूसरी बार कैसे होगा लाडली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया
सीएम लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। जिसके लिए महिलाओं द्वारा करोड़ों की संख्या में आवेदन किए गए। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना से करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हो रही है। इस योजना की दूसरी किश्त महिलाओं के खाते में पहुंच गई है। लेकिन अभी भी लाखों महिलाएं इस योजना में पंजीकरण नहीं करा पाई है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के अनुसार लाडली बहना योजना का पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। इस तरह जो महिलाएं अभी तक इस योजना में अपना पंजीकरण नहीं करवा पाई, वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में सीएम लाडली योजना में दोबारा रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा, आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता शर्तों आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
क्या है लाड़ली बहना योजना का नया रजिस्ट्रेशन डेट ( New registration date of Ladli bahan yojana )
बता दें कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत भरे जाने जाने वाले फॉर्म की नई तिथि घोषित हो चुकी है। पहले आवेदन का पोर्टल बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इस योजना के तहत पंजीकरण पोर्टल पुनः खुलने वाले हैं। 25 जुलाई 2023 से इस योजना के तहत महिलाओं के पंजीकरण फिर से शुरू हो जाएंगे। लाडली बहना योजना नया पंजीकरण तिथि ( Ladli behna yojana new registration date) आने से प्रदेश की वैसी महिलाओं को मदद मिलेगी, जो किसी वजह से इस स्कीम के तहत अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाई थी।
किसे मिलेगा लाभ / पात्रता
मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी महिला जिनकी 21 वर्ष या इससे ज्यादा है उन महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। यह योजना विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के लिए ही लाई गई है।
किसे नहीं मिलेगा लाभ
- योजना के तहत ऐसी महिला पात्र नहीं होगी, जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा हो।
- यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स का भुगतान करता हो, तो वे इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित नहीं होगी।
- किसी अन्य योजना में भी लाभार्थी है और उस योजना से प्रति माह 1000/-रु से कम प्राप्त कर रहीं हैं, तो उन्हें शेष राशि ही मिलेंगी। मान लीजिए किसी को 600 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रहा है तो योजना के तहत 400 रुपए दिए जाएंगे।
- यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य चुना हुआ जनप्रतिनिधि है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, सिर्फ पंच और उपसरपंच पद तक के लिए छूट है।
कैसे होगा मुख्यमंत्री लाडली योजना का दोबारा रजिस्ट्रेशन
सीएम लाडली योजना के अन्तर्गत पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा। योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। और योजना में लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। यदि ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो तो ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी कैंप में चले जाएं। अपने एरिया के नजदीकी कैंप की जानकारी के लिए www.cmladlibahna.mp.gov.in/CampEntryReport.aspx पर क्लिक करें। इस तरह आप लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन, ऑफलाइन तरीके से भी कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, कैप्टन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें