लाडली बहना योजना : महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए महीना, 5 मार्च से आवेदन शुरू

जानें, लाडली बहना योजना में कहां और कैसे करना होगा आवेदन और किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

सरकार की ओर से देश के किसानों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। खासकर ग्रामीण लोगों के लिए कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ उठाकर वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन फॉर्म 5 मार्च से भरने शुरू हो रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक महीने पहले नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की पेंशन देने की बात कही थी। अब इस योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना के आवेदन 5 मार्च से शुरू किए जा रहे हैं। जो महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए महिलाओं को किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, कैसे इस योजना के लिए वे आवेदन कर सकती है। इसके लिए पात्रता, शर्तें क्या है। इन सब बातों की जानकारी हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से दे रहे हैं ताकि आपको इस योजना के लिए आवेदन करने में आसानी हो।

क्या है लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana)

राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्‌देश्य से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक महीने पहले नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में लाडली लक्ष्मी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत राज्य की करीब एक करोड़ महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका लाभ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाएं ले सकेंगी। ये योजना शहरी और ग्रामीण दोनों में समान रूप से लागू की जाएगी।

5 मार्च से शुरू हो रही है योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना को 5 मार्च से शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से इस योजना की गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार 5 मार्च से लाडली बहना योजना लेकर आ रही है। इसके लिए मार्च-अप्रैल से आवेदन शुरू किए जाएंगे। मई के महीने में इनका परीक्षण करने के बाद 10 जून को पात्र बहनों के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ये पैसा उनके खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डाल दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से इस योजना के आवेदन की तारीख भी घोषित कर दी गई है। लाडली बहना योजना के लिए आवेदन फॉर्म 5 मार्च से भरे जाएंगे। आवेदनों की जांच के बाद जून माह से इस योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

लाडली बहना योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें

लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए इसकी पात्रता और शर्तों का पालन करना होगा तभी आपको इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के लिए पात्रता और शर्तें इस प्रकार से हैं-

  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिला मध्यप्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना में किसी वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, गरीब और मध्यम वर्ग आदि सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों महिलाएं समान रूप से उठा सकती हैं।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को 5 साल तक उनके खाते में 1000 रुपए भेजा जाएगा। इस तरह लाडली बहना योजना के तहत 5 साल में पात्र प्रत्येक महिला को 60000 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
  • ग्रामीण इलाकों में जिन महिलाओं के पास पांच एकड़ से कम भूमि है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही महिला के पारिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लाडली बहना योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

लाडली बहना योजना में आवेदन के लिए महिलाओें को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाली महिला का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता विवरण इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • आवेदन करने वाली महिला का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • आवेदन करने वाली महिला का पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड (इनमें से एक जो उपलब्ध हो)
  • आवेदन करने वाली महिला का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला का पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन की प्रक्रिया

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 5 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। उसमें राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। बताया जा रह है कि इसी दौरान महिलाओं से इस योजना के तहत फॉर्म भी भरवाएं जाने की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में पांच मार्च से इस योजना के फॉर्म भरवाएं जाएंगे। लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश के 51 हजार 455 गांव में पांच मार्च से यह अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के लिए दो माह तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद उसे ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। जांच के बाद जून माह में पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें