लाड़ली बहना अपडेट : इस तारीख को आएगी योजना की दूसरी किस्त

जानें, कैसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

किसानों के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब ग्रामीण सहित शहरी महिलाओं के लिए खास योजना लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना में प्रदेश की महिलाओं को सरकार की ओर से 1000 रुपए प्रति माह उनके खाते में दिए जा रहे हैं। इस योजना की लोकप्रियता को देखते हुए लाभार्थी महिलाओं की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश की डेढ़ करोड़ महिलाओं को दिया जाना है।

10 जुलाई को आ सकती है दूसरी किस्त

दरअसल लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने प्रदेश की बहनों के लिए शुरू की है। इस योजना की पहली किस्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून 2023 को राज्य के लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके तहत योजना के लिए पात्र 11 लाख 26 हजार 546 बहनों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। अभी इस योजना के आवेदनों के सत्यापन का काम जारी है। अब इसकी दूसरी किस्त जुलाई में आने वाली है। संभवत: इस योजना की दूसरी किस्त 10 जुलाई को जारी की जा सकती है।

हालांकि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सीएम ने अपने भाषण में हर माह की 10 तारीख को इस योजना की किस्त महिलाओं के खाते में दिए जाने की बात जरूर की थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त मुख्यमंत्री 10 जुलाई को जारी कर सकते हैं।

अब 21 साल की महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ 

लाड़ली बहना शुरू करते समय तय किया गया था कि इस योजना का लाभ 23 साल की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं और उससे ऊपर अधिकतम 60 साल आयु की महिलाओं को दिया जाएगा। लेकिन अब मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 साल की महिलाओं को भी इस योजना में शामिल करने की घोषणा की है। इसके लिए लाड़ली बहना 2.0 के तहत जल्द ही रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया जाएगा। इसी के साथ जो महिलाएं पहली बार इस योजना का फॉर्म नहीं भर पाई हैं, वे भी इसके तहत फॉर्म भर सकेंगी। इस तरह इस योजना का लाभ प्रदेश की प्रत्येक जरूरतमंद बहन को दिया जाएगा।

कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की फाइनल लिस्ट में अपना नाम

यदि आप दूसरी किस्त के लिए लाड़ली बहना योजना की फाइनल लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आप यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को अपना सकते हैं

  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना एमपी की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको अंतिम सूची या फिर लाड़ली बहना योजना फाइनल बेनिफिशियरी लिस्ट/लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें और ओटीपी भेजे पर क्लिक करें। फिर अपने मोबाइल नंबर की सहायता से ओटीपी सत्यापित करना होगा।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको पूछे गए विवरण जैसे- नाम, जिला, ब्लॉक आदि सबमिट करना होगा।
  • यह सब जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नई अंतिम लाभार्थी सूची दिखाई देगी।

इस प्रकार आप लाड़ली बहना योजना की फाइनल नाम वाली लिस्ट (Final name list of Ladli Bahna Yojana) में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

कौन उठा सकता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

  • लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही उठा सकती है।
  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं पात्र होंगी।
  • लाड़ली बहना योजना का लाभ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अब 21 साल से लेकर 60 साल तक की आयु की महिलाएं योजना का लाभ उठा सकेंगी।  

किन महिलाओं का नाम नहीं किया जाएगा लिस्ट में शामिल

लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम शामिल नहीं किया जाएगा, उनका विवरण इस प्रकार से है

  • राज्य की महिलाएं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है, उन्हें योजना की लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • वहीं जिन महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ या इससे अधिक जमीन है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
  • यदि किसी परिवार का कोई भी सदस्य जो इनकम टैक्स चुकाता है तो उस परिवार की महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी।
  • वहीं जिस परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो भी महिला को लाभार्थी लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • यदि महिला ऐसी किसी अन्य योजना से लाभ प्राप्त कर रही है तो उसे इस योजना की लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें