पीएम कुसुम योजना: जानें, सब्सिडी पर सोलर पंप के लिए कैसे करें आवेदन

Share Product प्रकाशित - 21 Oct 2022 by Tractor Junction

पीएम कुसुम योजना: जानें, सब्सिडी पर सोलर पंप के लिए कैसे करें आवेदन

जानें, सब्सिडी पर सोलर पंप लगवाने के लिए कैसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर सब्सिडी पर सोलर पंप लगवाने के लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं। उत्तर प्रदेश के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खेतों में लगी फसल की सिंचाई नहीं कर पाने के कारण कई बार पर्याप्त सिंचाई ना होने के कारण फसलें सूख जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ तेल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, डीजल की महंगाई के कारण किसान ज़रुरत के हिसाब से खेतों में पानी नहीं लगा पाते हैं। जिसके कारण फसल का उत्पादन प्रभावित होता हैं। 

इसी कड़ी में किसानों की सिंचाई समस्या को हल करने के उद्देश्य से यूपी की योगी सरकार ने किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान किया हैं। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत राज्य के किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं, सोलर पंप पर अनुदान का लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा। किसान भाइयों आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से सरकार की इस योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

क्या हैं प्रधानमंत्री कुसुम योजना?

देश में किसानों को सिंचाई का एक अच्छा माध्यम प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री कुसुम योजना का उद्देश्य किसानों को सोर ऊर्जा पम्प लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं। हमारे देश में अनेक राज्य हैं जहां पानी की कमी की वजह से फसल खराब हो जाती है। किसान रुपए की कमी के कारण सोलर पैनल लगाने में विफल रहते हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। सोलर पंप लगवाने वाले किसानों को 30 प्रतिशत सब्सिडी केंद्र सरकार व 30 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार प्रदान करेगी व 40 प्रतिशत धनराशि किसानों को वहन करना होगा।

सोलर पंप लगवाने पर प्राप्त करें सब्सिडी लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सोलर पंप खरीदने पर सब्सिडी का लाभ देने का फैसला पिछले दिनों किया था। अब रबी सीजन के शुरू होने के साथ ही यूपी सरकार ने अध्यादेश जारी करके किसानों से सोलर पंप पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराने को कहा है। योजना में लाभार्थी किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार ने 20, 21 और 22 अक्टूबर को सब्सिडी पर सोलर पंप वितरित करने का फैसला किया है। इसके लिए जिलों की लिस्ट भी जारी कर दी हैं, लिस्ट कुछ इस प्रकार है

  • सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या, लखनऊ, अलीगढ़, और गोरखपुर मंडल के सभी जिलो में सोलर पंप 20 अक्टूबर 2022 को वितरित किए जाएंगे।
  • बरेली, मुरादाबाद, देवीपाटन, आगरा,  आजमगढ़ और बस्ती मंडल के सभी जिलों में सोलर पंप 21 अक्टूबर 2022 को वितरित किए जाएंगे।
  • प्रयागराज, कानपुर, झांसी, चित्रकुट, मिर्जापुर, वाराणसी मंडल के सभी जिलों में सोलर पंप 22 अक्टूबर 2022 को को वितरित किए जाएंगे।

सोलर पंप पर सब्सिडी पाने के लिए योग्यता शर्तें

  • योजना में लाभ पाने के लिए सरकार ने कुछ योग्यता शर्तें तय की हैं। सब्सिडी का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो इन सभी योग्यता शर्तें को पूरा करेगा। योजना के लिए योग्यता शर्तें कुछ इस प्रकार से हैं।
  • योजना के तहत आवेदन सिर्फ उत्तर प्रदेश के किसान कर सकते हैं
  • योजना का लाभ उठाने हेतु किसानों काे विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 
  • किसानों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200% तक पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धान्त पर की जाएगी।
  • सर्वप्रथम प्रतीक्षा सूची के किसानों का चयन किया जाएगा।
  • प्रदेश में सिंचाई हेतु विद्युत रहित क्षेत्रों में प्रयोग किए जा रहे डीजल पम्प अथवा अन्य सिंचाई साधनों को सोलर पम्प में परिवर्तित किया जा सकेगा।
  • अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर “अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें" लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।
  • ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के बाद किसानों को चालान के माध्यम से किसान का अंश की धनराशि एक सप्ताह के अन्दर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी, अन्यथा किसानों का चयन अपने आप निरस्त हो जाएगा।
  • बोरिंग किसानों को स्वयं करानी होगी।

योजना का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन

  • उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री कुसुम योजना में आवेदन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा
  • सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर लॉग-इन करें
  • लॉग-इन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा
  • अब आपके सामने “अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें" लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करें
  • मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर के सबमिट बटन पर क्लिक करें

योजना में आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़

उत्तर प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ लेने के लिए उम्मदीवारों को कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जो इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाले किसान का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाले किसान का बैंक अकाउंट
  • आवेदन करने वाले किसान का खतौनी, पट्टे की प्रति
  • आवेदन करने वाले किसान का मोबाइल नंबर(जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
  • आवेदन करने वाले किसान की पासपोर्ट साइज फोटो

 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button