किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दर बढ़ाई, अब पहले से ज्यादा मिलेगा लाभ

जानें, किसान विकास पत्र सहित अन्य बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें और योजना की पूरी जानकारी

किसानों सहित देश के लोगों के लिए एक खुशखबर आई है। केंद्र सरकार ने किसान विकास पत्र सहित अन्य सरकारी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इससे अब इस योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को पहले से ज्यादा ब्याज का लाभ मिल सकेगा। बता दें कि अधिकांश लोग अपनी बचत को ऐसी योजना में लगाना पसंद करते हैं जिसमें उन्हें ज्यादा ब्याज मिल सकें। सरकार की ओर से कई प्रकार की बचत योजनाएं चलाई जा रही है जिन पर काफी अच्छा ब्याज दिया जाता है। वहीं ये योजनाएं निवेश की दृष्टि से काफी सुरक्षित भी मानी जाती हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको किसान विकास पत्र पर ब्याज दर सहित एफडी और अन्य योजनाओं पर बढ़ाई ब्याज की लेटेस्ट ब्याज दरों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं ताकि आप पता कर सकें कि किस योजना में आपको अपनी बचत को जमा करना चाहिए जिससे की आपको ज्यादा ब्याज मिल सकें। तो आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारें में पूरी जानकारी। 

किन योजनाओं पर बढ़ी है ब्याज दरें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र की ओर से नए साल 2023 से पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट सहित कई छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं पीपीएफ स्कीम की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसकी ब्याज दर यथावत रहेंगी। बता दें कि जिन बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में वृद्धि की गई है उसका लाभ जनवरी-मार्च की तिमाही से मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों में 110 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही की जाती है। इनके लिए ब्याज दर निकालने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ कमेटी ने दिया था।

किस बचत योजना पर अब कितना मिलेगा ब्याज

योजना का नाम     नई दरें (प्रतिशत में) पुरानी दरें ( प्रतिशत में)
किसान विकास पत्र 7.2     7
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 7     6.8
पीपीएफ 7.1   7.1
सेविंग अकाउंट 4 4
1 साल टाइम डिपॉजिट (एफडी) 6.6 5.5
2 साल टाइम डिपॉजिट (एफडी)  6.8   5.7
3 साल टाइम डिपॉजिट (एफडी) 6.9       5.8
5 साल टाइम डिपॉजिट (एफडी) 7 6.7

क्या है किसान विकास पत्र और इस पर ब्याज

किसान विकास पत्र की शुरुआत पहले किसानों को बचत के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। लेकिन बाद में इसे आम आदमी को भी खरीदने की छूट दे दी गई। इससे इसकी लोकप्रिता और बढ़ी और लोगों ने इसमें अच्छा निवेश किया। इस स्कीम की खास बात ये हैं कि इसमें, अन्य योजनाओं के मुकाबले अधिक ब्याज मिलता है और इसमें निवेश किया गया धन पूर्ण रूप से सुरक्षित भी है। इस योजना के तहत कोई भी 18 साल से ऊपर का व्यक्ति किसान विकास पत्र खरीद सकता है। इसे बच्चे के नाम से भी खरीदा जा सकता है। इस विकास पत्र को 1000 रुपए और इसके गुणांक में कितनी भी राशि का निवेश इसमें कर सकते हैं। इसके लिए निवेश की अधिकतम सीमा पर कोई रोक नहीं है। लेकिन इसमें निवेश की गई राशि 100 के गुणांक में होनी चाहिए। किसान विकास पत्र पर सरकार की ओर से वर्तमान नई ब्याज दर 7.2 प्रतिशत तय की गई है। इससे पहले ब्याज दर 7 प्रतिशत थी।

किसानों को ट्रैक्टर रोटावेटर व रोटरी टिलर पर सब्सिडी की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

क्या है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और इस पर ब्याज

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना जिसे राष्ट्रीय बचत पत्र कहा जाता है। यह केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही एक लघु बचत योजना (Small Saving Scheme) है। इसमें 5 साल के लिए पैसा निवेश करना होता है। जब 5 साल की अवधि पूरी हो जाती है तो ग्राहक को मेच्योरिटी पर कुल जमा की गई रकम और कुल ब्याज मिलाकर एक मुश्त पैसा वापस किया जाता है। इस योजना से आप अपने जमा कराएं गए पैसे का अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में पहले 6.8 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था, लेकिन इस साल इसकी ब्याज दर बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी है।

क्या है पीपीएफ योजना और इस पर ब्याज

पीपीएफ जिसका फुल फार्म पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। ये भारत सरकार की सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत आप हर साल कम से कम 500 रुपए से लेकर अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक जमा करा सकते हैं। ये खाता 15 साल की अवधि के लिए खोला जाता है। इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा भी जमा करा सकते है। इसमें आप महीने में कितनी बार पैसा जमा करा सकते हैं। लेकिन शर्त ये है कि एक बार जमा की गई राशि 50 रुपए से कम नहीं होनी चाहिए। ये खाता बैंक या पोस्ट आफिस में खोला जा सकता है। इसके लिए खाता खोलने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ये खाता पूरे देश में कहीं भी खोला जा सकता है और ट्रांसफर किया जा सकता है। इस योजना के तहत पूरे देश में एक व्यक्ति सिर्फ एक ही खाता खोल सकता है। किसी अन्य राज्य में भी व्यक्ति इसमें दूसरा खाता नहीं खोल सकता है। यदि आपका पहले से पीपीएफ अकाउंट है तो आप उसे दुबारा शुरू करा सकते हैं। यदि आप किसी विशेष परिस्थिति या जरूरत के कारण बीच में इस खाते को बंद कराना चाहते हैं तो इसे बंद कर सकते हैं। वहीं इससे बीच में कुछ जमा राशि का हिस्सा विशेष जरूरत के लिए निकलवाया भी जा सकता है। वर्तमान में पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है।

भारत में मिनी ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

क्या है सेविंग अकाउंट (एफडी) और इस पर ब्याज

सेविंग अकाउंट में आप अपनी छोटी-छोटी बचतों को जमा सकते हैं। ये खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। इसमें एफडी भी कराई जाती है। जिसके तहत आप एक साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। एफडी पर आपको सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले साधारण ब्याज तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। नई ब्याज दर के अनुसार यदि आप अब सेविंग अकाउंट में एफडी कराते हैं तो आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसमें एक साल के लिए एफडी करते हैं तो आपको अब 6.6 प्रतिशत से ब्याज दिया जाएगा। जबकि पहले इस पर 5.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा था। इस तरह आपको अब इसमें 1 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल सकेगा।

इसी तरह दो साल के लिए आप अपना पैसा एफडी कराते हैं तो आपको 6.8 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। तीन साल के लिए 6.9 प्रतिशत और पांच साल के लिए एफडी कराने पर आपको 7 प्रतिशत की दर से ब्याज का लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं सेविंग अकाउंट में मिलने वाला साधारण ब्याज यथावत 4 प्रतिशत ही रखा गया है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, सॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें