मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना : किस्त जारी, किसानों के खाते में 1630 करोड़ रुपए ट्रांसफर

81 लाख से अधिक किसानों को मिला योजना का लाभ, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

देश के किसानों को समृद्ध बनाने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में सरकार के प्रयास जारी हैं। केंद्र व राज्य सरकारें दोनों अपने-अपने स्तर पर योजनाएं संचालित करके किसानों को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचा रही है। केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) में किसानों को हर साल 6,000 रुपए हर चार माह के अंतराल में 2,000-2,000 रुपए तीन समान किस्तों में मिलते हैं। पीएम किसान योजना की तर्ज पर राज्य सरकारें भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं।

यदि बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां के किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि भी किसानों को 2,000-2,000 रुपए की किस्त के रूप में तीन बार सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस तरह इन दोनों योजनाओं से मध्यप्रदेश के किसानों को सरकार की ओर से हर साल 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश बजट 24-25 में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) के लिए 4900 करोड़ रुपए आवंटन किया गया है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 जुलाई 2024 के दिन मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के छिपरी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके बाद योजना की दो किस्तें किसानों को और मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के करीब 81 लाख से अधिक किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान कल्याण योजना (Kisan Kalyan Yojana) की किस्त के रूप में 1630 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिपरी के लिए कई घोषणाएं भी की।

किसे मिलता है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ

राज्य सरकार की ओर से संचालित किसान कल्याण योजना का लाभ (Benefits of kisan kalyan yojana) उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो किसान पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि की राशि प्राप्त कर रहे हैं तो आप किसान कल्याण योजना का भी लाभ उठा सकते हैं।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी यह योजना

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 सितंबर 2020 में किसान मुख्यमंत्री कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत योजना के शुरू में किसानों को साल में इस योजना की दो किस्तों के रूप में 2,000-2,000 रुपए यानी कुल 4,000 रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाती थी। जिससे यहां के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना और किसान कल्याण योजना दोनों से कुल 10,000 रुपए प्रति वर्ष प्राप्त होते थे। इसके बाद इस योजना की राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दिया गया है। वर्तमान में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपए हर साल 2000-2,000 रुपए की तीन किस्तों में प्राप्त हो रहे हैं।

कैसे चेक करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की सूची में अपना नाम

यदि आप मध्यप्रदेश के किसान है और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप जरूर जानना चाहेंगे कि आपके खाते में इस योजना पैसा आया है या नहीं। आप नीचे दिए गए तरीके से यह पता लगा सकते हैं कि आपको इस योजना की किस्त ट्रांसफर की गई है या नहीं।

  • इसके लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां फार्मर कॉर्नर (Farmer's Corner) का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको बेनिफिशयरी लिस्ट (beneficiary list) का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामाने एक पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चुनाव करना होगा।
  • यह सभी जानकारी भरने के बाद आपको अंत में गेट रिपोर्ट (Get Report) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • गेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने सीएम किसान कल्याण योजना एमपी की लाभार्थी सूची (Beneficiary list of CM Kisan Kalyan Yojana MP) खुल जाएगी।
  • आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको किसान कल्याण योजना की राशि जारी की गई होगी।

कैसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

अधिकांश सरकारी योजनाओं का पैसा डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। यदि आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप इसका पता इस तरह से लगा सकते हैं-

  • आप अपने बैंक जाकर बैंक पासबुक में एंट्री करवाकर पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में कब-कब पैसा जमा किया गया या निकाला गया।
  • आप बैंक स्टेटमेंट (Bank statement) निकालवाकर भी खाते से इस माह हुए राशि के लेनदेन का पता लगा सकते हैं।
  • आप एटीएम (ATM) के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट निकालकर जमा कराई गई राशि का पता लगा सकते हैं।
  • सरकारी योजनाओं के तहत यदि कोई किस्त की राशि लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है तो इसका एसएमएस (SMS) मोबाइल पर आता है। ऐसे में आप मोबाइल के मैसेज बॉक्स को चेक करके भी इसका पता लगा सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें