कृषि यंत्रों पर मिल रही भारी सब्सिडी: अंतिम तिथि 29 अक्टूबर!

कृषि यंत्रीकरण योजना: यूपी में किसानों को कृषि उपकरण पर मिल रही भारी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। किसानों काे ड्राेन समेत कई कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी मिल रही है। यह सब्सिडी ‘कृषि यंत्रीकरण योजना’ के अंतर्गत मिल रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। अब यह सब्सिडी कौनसे कृषि यंत्रों पर मिलेगी? आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं।

कृषि यंत्रो पर मिलेगी सब्सिडी

यूपी के कृषि निदेशक डाॅ पंकज कुमार त्रिपाठी के मुताबिक ‘कृषि यंत्रीकरण योजना’ में यूपी के किसानों को फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाई-टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन उपकरण और कृषि रक्षा उपकरणों पर सब्सिडी मिलेगी। यूपी सरकार कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी दे रही है। यह योजना 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और 29 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।

कृषि यंत्रीकरण योजना ऑनलाइन पोर्टल 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ लिंक पर क्लिक करना होगा, ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प चुनना होगा और उपयुक्त जानकारी भरनी होगी। या फिर आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। 

योजना का उद्देश्य

कृषि यंत्रीकरण योजना का उद्देश्य किसान को आधुनिकता से जोड़ना है। इस पहल से किसानों को दो मुख्य फायदे मिलेंगे, पहला - किसानों को आधुनिक यंत्र सस्ते दामों में मिलेंगे, दूसरा - किसानों को कम मेहनत करनी होगी। इससे खेती में खर्चा कम होगा और उत्पादन बढ़िया होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें