इन टॉप 3 कृषि यंत्रों पर मिल रही है भारी सब्सिडी, यहां करें आवेदन
प्रकाशित - 03 Nov 2025
by Vivek Tailang
जानें, किन कृषि यंत्राें पर मिलेगी सब्सिडी और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन
किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को भारी सब्सिडी देने जा रही है। इसके लिए कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के सभी जिलों के किसानों के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 3 प्रमुख कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य आधुनिक कृषि उपकरणों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना है। इन यंत्रों की सहायता से किसानों को जुताई, बीज बोने और फसल प्रसंस्करण के काम में काफी सुविधा मिल सकेगी।
किन कृषि यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी
कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय भोपाल (मध्यप्रदेश) की ओर से जिन 3 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इन सभी यंत्रों पर किसानों को सरकारी अनुदान (सब्सिडी) उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना प्रदेश के सभी जिलों के किसानों के लिए लागू की गई है। योजना के तहत जिन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, वे इस प्रकार से हैं —
- रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट प्लांटर एंड शेपर
- ग्राउंड नट डिकार्टीकेटर (मूंगफली छिलक-शक्तिचलित)
- डी-स्टोनर / ग्रेडिएंट सेपरेटर
योजना के तहत कब तक किया जा सकता है आवेदन
कृषि यंत्रों के लिए आवेदन 1 नवंबर 2025 से 11 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। किसानों को आवेदन ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा। इसलिए जो किसान समय पर आवेदन करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
किस कृषि यंत्र के लिए कितना जमा करना होगा बैंक डॉफ्ट
आवेदन के साथ किसानों को धरोहर राशि के रूप में डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना अनिवार्य किया गया है।
यह डीडी किसान के स्वयं के बैंक खाते से बनाई जानी चाहिए और संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से देय होगी। धरोहर राशि के बिना किए गए आवेदन मान्य नहीं माने जाएंगे। किस कृषि यंत्र के लिए कितनी राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है उसका विवरण इस प्रकार से है।
- रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट प्लांटर एंड शेपर – 6,000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
- ग्राउंड नट डिकार्टीकेटर (मूंगफली छिलक-शक्तिचलित) – 3,000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
- डी-स्टोनर / ग्रेडिएंट सेपरेटर – 3,000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा।
क्या है इन तीन यंत्रों की खेती के लिए उपयोगिता
इन आधुनिक यंत्रों के उपयोग से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और श्रम व लागत दोनों में कमी आएगी। रेज्ड बेड प्लांटर से खेतों में बीजों की समान गहराई और उचित दूरी सुनिश्चित होती है, जिससे फसल बेहतर उगती है। ग्राउंड नट डिकार्टीकेटर मूंगफली के छिलके को शक्तिचालित तरीके से अलग करता है, जिससे दानों की गुणवत्ता बनी रहती है और समय की बचत होती है। वहीं डी-स्टोनर या ग्रेडिएंट सेपरेटर अनाज या बीजों से पत्थर और मिट्टी को अलग करने में मदद करता है, जिससे साफ और उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद मिलता है।
योजना के तहत आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से चलाई जा रही ई–कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन करते समय किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं:
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
- किसान की जमीन के कागज जिसमें खतौनी/बी–1 की कॉपी
- सहायक कृषि यंत्री के नाम से स्वयं के खाते में बना बैंक डिमांड ड्राफ्ट
- ट्रैक्टर (50) एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण–पत्र (आरसी)
- एससी, एसटी वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र
- किसान के बैंक खाते की पासबुक की कॉपी आदि।
सब्सिडी पर कृषि यंत्र के लिए कैसे करें आवेदन
ई–कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत प्रदेश के किसानों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल dbt.mpdage.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2025 है। ऐसे में किसान 11 नवंबर 2025 से पहले आवेदन करें और सब्सिडी का लाभ उठाएं। योजना व आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान भाई अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट करके जानकारी ले सकते हैं।
योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
- योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक– https://farmer.mpdage.org
- आवेदन के लिए लिंक – https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification
- जिलेवार सहायक कृषि यंत्री की सूची के लिए लिंक - https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।