मछली पालकों को मिलेगा 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा, इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

सरकार देगी सीएससी (CSC) का शुल्क, मछली पालकों को नहीं देना होगा कोई शुल्क, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के मछली पालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र और राज्य सरकार ने पात्र मछुआरों एवं मत्स्य पालकों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से 5 लाख रुपये तक के मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को किसी भी प्रकार का बीमा प्रीमियम नहीं देना होगा। पूरी प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करेंगी। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आवेदन कराने के लिए भी मछली पालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रदेश के मत्स्य निदेशक एन.एस. रहमानी ने बताया कि यह सुविधा भारत सरकार की ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के तहत दी जा रही है। इसका उद्देश्य मछली पालन और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

दुर्घटना होने पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का बीमा

मत्स्य निदेशक के अनुसार, यदि बीमा अवधि के दौरान किसी पात्र मछुआरे या मत्स्य पालक की मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने, सांप के काटने, सड़क दुर्घटना या अन्य पात्र दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ केवल पंजीकृत और पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। इसलिए सभी मत्स्य पालकों को समय रहते अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

स्थायी विकलांगता और इलाज के लिए भी मिलेगी सहायता

यह योजना केवल मृत्यु तक सीमित नहीं है। यदि किसी दुर्घटना में मछली पालक स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे 2.50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दुर्घटना के बाद उपचार का खर्च उठाने में काफी मदद मिलेगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर अपना पंजीकरण कराना होगा। यह भारत सरकार के मत्स्य विभाग का एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध बीमा (Insurance) विकल्प में जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद पात्रता के अनुसार बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

CSC पर मिलेगा मुफ्त पंजीकरण

यदि किसी मछली पालक को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आती है, तो वह अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी आवेदन कर सकता है। मत्स्य निदेशक एन.एस. रहमानी ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के लिए CSC संचालक लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लेगा। CSC का भुगतान सरकार स्वयं करेगी। सरकार की ओर से प्रति आवेदन निर्धारित राशि सीधे CSC को दी जाएगी, इसलिए मछली पालकों को किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यदि इसके बाद भी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित जिले के मत्स्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आवेदन प्रक्रिया में पूरी सहायता करेंगे।

सरकार उठाएगी बीमा प्रीमियम का पूरा खर्च

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लाभार्थियों को बीमा प्रीमियम नहीं देना होगा। मत्स्य निदेशक के अनुसार, बीमा प्रीमियम का 50 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 50 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इससे मछुआरों और मत्स्य पालकों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा मिलने से अधिक लोग मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे। इससे न केवल मत्स्य उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन करते हैं, तो जल्द से जल्द नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर अपना पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठाएं। समय पर रजिस्ट्रेशन कराने से जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक के मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सकेगा और आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

“मछली पालकों को मिलेगा 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा” के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs): 

प्रश्न 1. मछली पालकों को कितने रुपये तक का मुफ्त बीमा मिलेगा? 

उत्तर: योजना के तहत पात्र मछली पालकों और मछुआरों को दुर्घटना की स्थिति में 5 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। 

प्रश्न 2. इस बीमा योजना का प्रीमियम कौन भरेगा? 

उत्तर: बीमा का पूरा प्रीमियम लाभार्थी को नहीं देना होगा। इसकी 50% राशि केंद्र सरकार और 50% राशि राज्य सरकार वहन करेगी। 

प्रश्न 3. मछली पालक इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें? 

उत्तर: लाभार्थी को सबसे पहले नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध Insurance विकल्प के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। 

प्रश्न 4. क्या CSC सेंटर पर आवेदन कराने के लिए कोई शुल्क देना होगा? 

उत्तर: नहीं। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आवेदन कराने के लिए मछली पालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। CSC का भुगतान सरकार स्वयं करेगी। 

प्रश्न 5. मृत्यु के अलावा किन परिस्थितियों में बीमा का लाभ मिलेगा? 

उत्तर: यदि किसी दुर्घटना में मछली पालक स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है तो उसे 2.5 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। वहीं गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें