अल्ट्रा मॉडर्न फिश मार्केट: इस नए मछली बाजार से मत्स्य पालकों को होगा फायदा

Share Product प्रकाशित - 17 Jun 2023 by Tractor Junction

अल्ट्रा मॉडर्न फिश मार्केट: इस नए मछली बाजार से मत्स्य पालकों को होगा फायदा

भारत के सबसे बड़े मछली मार्केट के बनने से क्या होगा लाभ, कैसे उठाएं फायदा

किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा तरह तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। मछली पालक किसानों के लिए भी कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। मत्स्यपालक किसानों को मिलने वाली आधारभूत सुविधाओं को भी लगातार विकसित किया जा रहा है। इसी बीच मत्स्यपालक किसानों के लिए शानदार खबर आ रही है कि उत्तरप्रदेश के चंदौली में विशाल अल्ट्रा मॉडर्न मछली केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस मछली केंद्र के बन जाने से किसानों को होलसेल व रिटेल कीमत में मछली पालन से संबंधित उपकरण, दवाएं, चारा आदि सबकुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएगा। मछलियों के स्टोरेज और आयात एवं निर्यात का कार्य भी इस मछली केंद्र से संपादित किए जा सकेंगे।

इन सुविधाओं से लैस होगा मछली केंद्र

उत्तरप्रदेश के चंदौली में निर्माण किया जा रहा है अत्याधुनिक मछली केंद्र पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। यह केंद्र 3 मंजिला इमारत का मछलीनुमा आकार में होगा। मछलियों के होलसेलर व रिटेलर व्यापारी कारोबार करेंगे। मछलीपालन से संबंधित सभी प्रकार के उपकरण, दवाएं, चारा आदि सबकुछ इस मछली केंद्र में मिलेंगे। मछलियों के सुरक्षित स्टोरेज, व्यापारियों और मछलीपालक किसानों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल की भी व्यवस्था होगी। जहां किसानों को ट्रेनिंग और मछलीपालन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

मछलीपालक किसानों को कितना होगा फायदा

मछलीपालक किसानों को इस मछली केंद्र से काफी फायदा होगा। मछ्ली केंद्र होने से किसान अपने उत्पाद को अच्छी कीमत में बेच पाएंगे। चूंकि यहां किसानों के लिए खास ट्रेनिंग सेंटर भी उपलब्ध होंगे इसलिए मछलीपालक किसानों को मछलीपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध हो पाएगी। इसके अलावा इस केंद्र पर मछलीपालन से जुड़े ज्यादातर उपकरण उपलब्ध होंगे। इसलिए किसान अपने लिए जरूरी उपकरण की खरीदी भी आसानी से कर पाएंगे। मछलियों के दवा, चारा आदि सबकुछ एक ही छत के नीचे रहने से किसान को काफी आसानी रहेगी।

इसके अलावा चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बताया कि यहां मछलियों का अच्छा खासा उत्पादन होता है, यही वजह है कि सरकार द्वारा यहां मछलीपालन को सपोर्ट देने के लिए यह सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यह एक इंटीग्रेटेड मॉडल है, मछलीपालक किसानों को इससे काफी मुनाफा होगा। यहां फिश मार्केट बनाया जाएगा, मार्केट के अंदर पर्याप्त मात्रा में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा इस सेंटर में एक्सक्लूसिव फिश रेस्टोरेंट भी होगा। जहां मछलियों से बने हुए लजीज और स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध होंगे।

100 से ज्यादा दुकानों का मिलेगा फायदा

इस बिल्डिंग में 100 से भी ज्यादा दुकानें होंगी जो व्यवसायियों को दी जाएगी। ताकि वे मछली उत्पादों और मछलियों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकें। व्यापारियों और ट्रक ड्राइवरों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण भी किए जाएंगे। यहां से बाहरी राज्यों में मछलियों का भेजा जाना भी व्यापारियों के लिए आसान रहेगा। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे बड़े रेलवे स्टेशन का ट्रांसपोर्टेशन सपोर्ट है। वहीं 50 से 60 किलो मीटर दूरी पर एयरपोर्ट भी उपलब्ध है। मछलीपालन करने वाले व्यापारियों और किसानों को चंदौली से बेहतर कनेक्टिविटी मिल पाएगी। 

Ultra Modern Fish Market : आयात और निर्यात में भी मिलेगा फायदा

कोल्ड स्टोरेज की अच्छी उपलब्धता की वजह से मछलियों को तालाब से निकाले जाने के बाद लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इससे मछलियों को निर्यात किए जाने में भी आसानी होगी। विदेशों में टेलीपिया किस्म की मछली की मांग अधिक है, अतः यहां से इन मछलियों की पैदावार कर निर्यात बढ़ाने की भी योजना है। आने वाले दिनों में मछली के इस किस्म की यहां बंपर पैदावार की जा सकेगी। विदेशों में निर्यात होने से किसानों को ज्यादा अच्छा रेट मिल पाएगा और किसान अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी कर पाएंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों इंडो फार्म ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button