खुशखबर : महिलाओं को फ्री रसोई गैस सिलेंडर और सब्सिडी देगी सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
प्रकाशित - 07 Mar 2025 by Tractor Junction
जानें, क्या है योजना और इसके लिए कहां करना होगा आवेदन
Free LPG Cylinder Subsidy Scheme 2025 : यूपी और एमपी के बाद अब एक और राज्य में महिलाओं के लिए फ्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की शुरुआत होने जा रही है। सरकार की ओर से देश की राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए फ्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी (Free LPG Cylinder Subsidy Scheme) देने की योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत राजधानी की महिलाओं को हर साल होली व दिवाली त्योहार पर सरकार की तरफ से फ्री रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा हर माह 500 रुपए में सब्सिडी (Subsidy) वाला रसोई गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ राजधानी की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को दिया जाएगा। इस योजना की शुरुआत 8 मार्च 2025 से महिला दिवस (Women's Day) से होने जा रही है। राजधानी की पात्र महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी। इस योजना का लाभ करीब 2.59 लाख महिलाओंं को मिल सकेगा।
किन महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
भाजपा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा–पत्र में महिलाओं को साल में दो बार होली व दिवाली के मौके पर फ्री एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की थी। वहीं हर महीने 500 रुपए में सिलेंडर देने का वादा भी किया था। चुनाव में भाजपा की जीत हुई और दिल्ली में भाजपा की सरकार है, ऐसे में बीजेपी अपने वादे को पूरा करने के लिए फ्री रसाई गैस सब्सिडी योजना को लागू करने जा रही है। फ्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ राजधानी दिल्ली की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत एलपीजी कनेक्शन है। इस योजना का लाभ राजधानी की करीब 2.59 लाख उज्जवला लाभार्थी महिलाओं को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद और बीपीएल महिलाओं को सरकार की ओर से फ्री रसोई गैस सिलेंडर प्रदान किया जाता है। ऐसे में अब इन महिलाओं को सरकार की ओर से फ्री रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए भी पैसा दिया जाएगा जो साल में दो बार होली व दिवाली के त्योहार पर दिया जाएगा। वहीं हर माह इन महिलाओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
राजधानी दिल्ली में शुरू होने वाली फ्री रसोई गैस सिलेंडर योजना (Free LPG Cylinder Subsidy Scheme) के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना के तहत आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज (Documents) इस प्रकार से हैं–
- आवेदक करने वाली महिला का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाली महिला का परिवार पहचान पत्र
- परिवार का राशन कार्ड
- परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण–पत्र
- आवेदक का आयु प्रमाण–पत्र
- आवेदक महिला का निवास प्रमाण–पत्र
- गैस कनेक्शन की पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की पासबुक
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
महिलाओं को कैसे मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर का लाभ
राजधानी की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी बीपीएल परिवार की महिलाओं को फ्री रसोई गैस सिलेंडर (Free Gas Cylinder) हर माह की तरह अपनी गैस एजेंसी को सिलेंडर की पूरी कीमत देकर लेना होगा। इसके बाद सरकार की ओर से हर बार की तरह सब्सिडी राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। वहीं होली - दिवाली पर मिलने वाले फ्री रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको सब्सिडी की राशि के अलावा शेष बची सिलेंडर रिफिलिंग की कीमत भी सीधे आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस तरह आपको होली व दिवाली पर पूर्णरूप से फ्री सिलेंडर और हर माह रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। ऐसे में इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला का खाता आधार से लिंक व इसमें डीबीटी एक्टिवेट होना जरूरी है, क्योंकि सब्सिडी की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
दिल्ली में अभी कितनी है घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में इस समय 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए है। यह कीमत राजधानी के सभी इलाकों में एक जैसी है। दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले एक अगस्त 2024 से काेई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत बनी हुई हैं। यदि सब्सिडी की बात करे तो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी हर माह एक सिलेंडर पर दी जाती है। इस तरह यहां के उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में कुल 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं अब पीएम उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा और शेष सिलेंडर की बकाया कीमत सब्सिडी के रूप में लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें