बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने जारी किए 1500 करोड़ रुपए

राज्य सरकार देगी बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा, इन किसानों को होगा लाभ

किसानों को खेती में कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। प्राकृतिक आपदा जैसे-आंधी, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि व बाढ़ आदि से फसलों को नुकसान हो जाता है। बेमौसम की बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता है और कई किसानों की तो पूरी की पूरी फसल ही बर्बाद हो जाती है। ऐसे में सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा देने के लिए राशि जारी की जाती है।

इसके तहत अलग-अलग राज्य सरकारें अपने यहां किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा राशि जारी कर रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों के लिए 1500 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की गई है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आज हम आपको राज्य सरकार की ओर से जारी फसल नुकसान मुआवजा राशि और इसके वितरण के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।

कितने किसानों को मिलेगा मुआवजा

महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन किसानों के लिए फसल नुकसान मुआवजा की राशि जारी की गई है जिनकी फसलें बेमौसमी बारिश से खराब हुई हैं। इसके लिए सरकार ने 1500 करोड़ की राशि जारी करने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस मुआवजा राशि का लाभ सीधे तौर पर 26 लाख 50 हजार 951 किसानों को होगा। किसानों के लिए यह राहत राशि महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।

धान, सोयाबीन और कपास को पहुंचा था नुकसान

बता दें कि यह राशि उन किसानों को बांटी जाएगी जिनकी फसलें पिछले साल मानसून के दौरान अधिक बारिश होने से बर्बाद हो गई थी। इसमें किसानों की लाखों हेक्टेयर में लगी धान, सोयाबीन, कपास के अलावा हरी सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई थी। इससे किसानों को काफी हानि हुई थी।

किसानों को फसल मुआवजा मिलने में क्यों हुई देरी

राहत और पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पिछले साल भारी बारिश से करीब 15.96 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में फसल खराब हुई थी। अभी तक तकनीकी वजहों से किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई थी। किसान काफी समय से मुआवजा राशि का इंतजार कर रहे थे।

इन किसानों को मिलेंगे 12000 रुपए

पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया था कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब प्रदेश के किसानों को साल में 12000 रुपए दिए जाएंगे। इसमें पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि योजना के 6000 रुपए और इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार की ओर से 6000 रुपए अलग से प्रदान किए जाएंगे। इस तरह किसानों को 6000 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता महाराष्ट्र सरकार किसानों को हर साल देगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, हिंदुस्तान ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें