पशुपालकों को मिलेगा मौसम बीमा कवर? नाबार्ड का नया प्लान
प्रकाशित - 23 Oct 2025 by Yuvraj Chauhan
पशुपालक और मछलीपालक को मिलेगा मौसम बीमा कवर
किसानों को फसलों पर मौसम आधारित बीमा मिलता है, यह तो आप सभी जानते हैं। लेकिन अब दूध उत्पादन, मछली पालन और झींगा पालन पर भी ये बीमा मिल सकता है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AICIL) इस पर विचार कर रहे हैं। इससे भारत के पशुपालक, मछलीपालक और नाबार्ड कृषि से जुड़े अन्य व्यापारों काे लाभ मिलेगा। आइए इस पहल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दूध उत्पादन पर तापमान-आधारित बीमा
नाबार्ड का यह आगामी बीमा तापमान और आर्द्रता सूचकांक (ह्यूमिडिटी इंडेक्स) (THI) के आधार पर मिलेगा। अक्सर गर्मी या नमी होने से दूध उत्पादन में कमी आती है। ऐसे समय में आय में हानि होती है जिसकी भरपाई इस बीमा से की जाएगी।
मछलीपालन और झींगापालन पर बीमा
‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार नाबार्ड मछलीपालक और झींगापालक के लिए भी बीमा कवर की योजना बना रहा है। फिलहाल इन क्षेत्रों में बीमा कवरेज बहुत कम है और अमेरिका के टैरिफ लगाने से झींगा पालकाें की आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ा है। बीमा कवर मिलने से ऐसी मुसीबतों में मदद मिलेगी।
किसानों के लिए लागू होगा क्रेडिट स्कोर
नाबार्ड जल्द ही किसानों के लिए ‘Khet Score’ टूल लॉन्च करेगा। यह एक AI-आधारित क्रेडिट स्कोरिंग सिस्टम है। यह टूल खेत की स्थिति, उत्पादकता और खतरों का सही से आंकलन करेगा। उसके बाद यह कर्ज और बीमा सर्विस को एक साथ जोड़ेगा। नाबार्ड किसान उत्पादन संगठन (FPOs) के लिए भी बीमा स्कीम लॉन्च करेगा।
बीमा पर किसानों का विश्वास बढ़ेगा
खरीफ मौसम में बीमा आवेदन की बात करे तो कुछ निराशाजनक आंकड़े सामने आते हैं -
- 2023 में 21.85 लाख आवेदन
- 2024 में 16.99 लाख आवेदन
- 2025 में 11.15 लाख आवेदन
आवेदनों की तरह बीमित क्षेत्र में भी गिरावट आई है -
- 2023 में 11.13 लाख हेक्टेयर
- 2025 में 5.99 लाख हेक्टेयर
यह गिरावट बीमा योजनाओं में किसानों के घटते विश्वास को दर्शाती है।
इसलिए नाबार्ड किसानों के विश्वास को जीतने के लिए बीमा कवरेज का दायरा बढ़ा रहा है। पशुपालक और मछलीपालक किसानों को भी कई तरह के मौसमी संकटों का सामना करना पड़ता है। इसलिए फसलों के अलावा अब पशुपालन और मछलीपालन में भी बीमा कवरेज मिल सकता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें