बकरी पालन के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण, ऐसे उठाएं लाभ

जानें, प्रशिक्षण से क्या होगा लाभ और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन

ग्रामीण इलाकों में बकरी पालन (Goat farming) व्यवसाय पहले से प्रचलन में रहा है। इसे देखते हुए अब शहरी इलाकों में भी लोग बकरी पालन को बिजनेस के रूप में करने लगे हैं। बाजार में बकरी के दूध और मांस की बढ़ती मांग ने इस बिजनेस को और अधिक लाभकारी बना दिया है। 

खास बात यह है कि बकरी पालन बिजनेस के लिए बैंक से भी लोन लिया जा सकता है। आज बकरी पालन जल्दी कमाई देने वाले बिजनेस के रूप में पहचान बना चुका है। ईद जैसे मौकों पर ही नहीं, नानवेज खाने के शौकिनों के कारण होटलों, ढाबों में भी इसके मीट की मांग बढ़ने लगी है। बकरी पालन से होने वाली कमाई को देखते हुए सरकार भी बकरी पालन को प्रोत्साहित कर रही है। इतना ही नहीं बकरी पालन के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। 

बकरी पालन से रोजगार के अवसरों को देखते हुए सरकार की ओर से बकरी पालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से बकरी पालन का प्रशिक्षण कार्यक्रम (Goat Farming Training Programme) आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के किसान, बेरोजगार युवा, युवतियां भाग लेकर बकरी पालन के गुर सीख सकते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) की ओर से आयोजित किया जाएगा। जो किसान, युवक अथवा युवतियां बकरी पालन कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा।

कब से शुरू होगा बकरी पालन का प्रशिक्षण (When will the goat rearing training start)

उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा पशुपालन पर प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें विशेषकर बकरी पालन पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 जुलाई 2024 से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए राज्य के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के उपरांत चयनित व्यक्तियों को उद्यमिता भवन अरेरा हिल्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस साल केंद्र की ओर से बकरी पालन प्रशिक्षण (Goat Farming Training) का यह तीसरा बैच संचालित किया जा रहा है।

बकरी पालन प्रशिक्षण में किन बातों की दी जाएगी जानकारी (What information will be given in goat rearing training)

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन से संबंधित स्वरोजगार, नियम-प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अत्याधुनिक तरीके से पशुपालन कैसे करें, इस संबंध में विषय विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में इच्छुक व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। बकरी पालन प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति 20 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। बकरी पालन प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770555820 पर संपर्क कर सकते हैं।

बकरी पालन पर सरकार से कितनी मिलती है सब्सिडी (How much subsidy is received from the government on goat farming) 

बकरी पालन के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। यदि बात करें मध्यप्रदेश सरकार की तो यहां कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को 10 बकरियां और एक बकरे को खरीदने के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को मेमना और बकरी की खरीद करने पर 4,000 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है।  

बकरी पालन के लिए बैंक से कितना मिल सकता है लोन (How much loan can one get from the bank for goat rearing) 

भारत में बकरी पालन बिजनेस के लिए कई बैंक लोन भी उपलब्ध कराते हैं। अलग-अलग बैंक बकरी पालन पर अलग-अलग राशि का लोन देते हैं। जैसे- एसबीआई बैंक (SBI Bank) की बात करें तो इस बैंक से आप बकरी पालन के लिए 50,000 से लेकर 4 लाख रुपए का लोन ले सकते हैं। वहीं बात करें आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की तो यह बैंक बकरी पालन के लिए 50,000 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक लोन देता है। लोन लेने से पहले आपको बैंक को अपना प्रोजेक्ट बनाकर देना होता है और उसी के अनुसार आपको लोन दिया जाता है। इसके अलावा बैंक आपका पुराना रिकार्ड भी देखता है जिसमें आपका किसी बैंक से कोई लोन बकाया तो नहीं चल रहा है। इन सब बातों से संतुष्ट होने के बाद बैंक आपको लोन देता है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें