कृषि यंत्रों पर पाए घर बैठे सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

जानें, कृषि यंत्रों पर ऑनलाइन सब्सिडी के लिए क्या है योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत किसानों को सब्सिडी (subsidy) का लाभ दिया जाता है। इन्हीं योजनाओं में से कृषि यंत्र अनुदान योजना (krishi yantra anudan yojana) भी चलाई जा रही है। यह योजना अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से संचालित है। मध्यप्रदेश में यह योजना ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के नाम से चलाई जा रही है तो यूपी व बिहार में कृषि यंत्रीकरण योजना के नाम से इसका संचालन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में पंजाब सरकार की ओर से राज्य के किसानों को सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना (Sub-Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) Scheme) के तहत कृषि यंत्र व मशीनों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस योजना के तहत राज्य के किसानों को ऑनलाइन ड्रा व्यवस्था के तहत सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे किसानों को यह लाभ होगा कि उन्हें कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए विभाग या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। इससे किसान और विभाग दोनों का समय बचेगा और किसानों को समय पर सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध हो सकेंगे। सब्सिडी का पैसा किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा। 

किन कृषि यंत्रों पर मिेलेगी सब्सिडी (Which agricultural equipment will get subsidy)

सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना (Sub-Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) Scheme) के तहत राज्य के किसानों को चुनिंदा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत जिन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा वे कृषि यंत्र/कृषि मशीनें इस प्रकार से हैं

  • वायवीय प्लांटर मशीन (Pneumatic Planter Machine)
  • डीएसआर मशीन (DSR Machine)
  • आलू प्लांटर मशीन (Potato Planter Machine)
  • अर्ध-स्वचालित आलू प्लांटर मशीन (Semi-Automatic Potato Planter Machine)
  • स्वचालित आलू प्लांटर मशीन (Automatic Potato Planter Machine)
  • लेजर लैंड लेबल मशीन (Laser Land Label Machine)

कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी (How much subsidy will be given on agricultural equipment)

राज्य सरकार की ओर से किसानों को कृषि यंत्रों/मशीनों पर नियमानुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों/मशीनों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। किसानों को यह सब्सिडी कृषि यंत्र/मशीन की लागत पर दी जाती है।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required for application)

सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत राज्य के किसानों को ऑनलाइन घर बैठे आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • किसान का आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र (वोटर आईडी)
  • किसान का बैंक खाता विवरण इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • भूमि के कागजात इसके लिए खतौनी/जमाबंदी की नकल
  • आवेदन करने वाले किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान का आय प्रमाण-पत्र
  • किसान का जाति प्रमाण-पत्र (अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए)

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कैसे करना होगा आवेदन (How to apply for subsidy on agricultural equipment)

कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके तहत किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinerypb.com/ पर जाकर आवेदन करना होगा। इससे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपने बैंक विवरण किसान पंजीकरण पर पहले दर्ज करा लिया है या नहीं। यदि आपने बैंक विवरण पहले दर्ज नहीं कराया है तो आपको इसे दर्ज कराना होगा। इसके बाद ही आप इसमें आवेदन कर पाएंगे। पंजीकरण के लिए किसान को अपना आधार नंबर या अनाज खरीद आईडी दर्ज करना होगा और किसान के मोबाइल पर ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा जिसका उपयोग आगे प्रमाणीकरण और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए किया जाएगा। पहली बार किसान, किसान विवरण, खेती के विवरण के अंतर्गत भूमि, बैंक खाता विवरण दर्ज कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं जिन किसानों का बैंक विवरण पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रहा है, वे किसान सबसे पहले https://farmerregistration.anaajharid.in/ या https://farmerregisteration.emandikaran-pb.in/ लिंक पर जाकर अपना बैंक विवरण अपडेट कर सकते हैं।

अभी कहां से शुरू की गई है ऑनलाइन सब्सिडी की सुविधा

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में ऑनलाइन सब्सिडी की सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत ऑनलाइन ड्रॉ का आयोजन किया गया है। इस ऑनलाइन ड्रा के तहत कृषि मशीनों की खरीद पर किसानों को लाखों रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल के मुताबिक ड्रा के माध्यम से चुने गए किसानों को नौ वायवीय प्लांटर, दो डीएसआर मशीन, सात आलू प्लांटर, दो अर्ध-स्वचालित आलू प्लांटर और पांच लेजर लैंड लेबलर मशीन दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि इस कृषि मशीनों से किसानों को काफी लाभ होगा। इन मशीनों की सहायता से किसान फसल की बुवाई व निराई का काम आसानी से कर सकेंगे।

योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

  • योजना में आवेदन हेतु लिंक-  https://agrimachinerypb.com/
  • बैंक विवरण अपडेट हेतु लिंक- https://farmerregistration.anaajharid.in/ या https://farmerregisteration.emandikaran-pb.in/

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें