प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : मात्र 20 रुपए में पाएं 2 लाख रुपए का बीमा

जानें, क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और इससे कैसे मिलता है लाभ

सरकार की ओर से किसानों सहित सभी वर्गों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ उठा कर वे अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) है जो आपको मात्र 20 रुपए खर्च करने पर 2 लाख रुपए का बीमा कवर देती है। जैसा कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है, भविष्य में कब क्या हो जाए ये किसी को पता नहीं। ऐसे में भविष्य में यदि कोई दुर्घटना होती है तो इस योजना के तहत आपको और आपके परिवार को बीमा लाभ मिलता है।

इस योजना के तहत बहुत ही कम पैसे में आपको दुर्घटना बीमा का कवरेज प्राप्त होता है। इसमें आकस्मिक मौत और स्थाई विकलांगता पर 2 लाख रुपए का बीमा करवेज मिलता है। वहीं स्थाई आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपए का बीमा लाभ दिया जाता है। इस तरह ये योजना सभी लोगों के लिए उपयोगी है। यह योजना आपके और आपके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम कर सकती है। इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के लोग समान रूप से ले सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दे रहे हैं। तो बने रहिये हमारे साथ।

क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana)

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना को 8 मई 2015 को शुरू किया गया था। इस योजना का शुरू करने मुख्य उद्‌देश्य देश के गरीब लोगों को जोखिम पर बीमा का लाभ प्रदान करना है। इस योजना में आप साल में 20 रुपए का छोटा सा प्रीमियम भरकर संभावित जोखिम से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत दुघर्टना में बीमित व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं स्थाई विकलांगता पर भी बीमित को 2 लाख रुपए का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा यदि बीमित व्यक्ति किसी दुर्घटना में स्थाई रूप से आंशिक विकलांग हो जाता है तो उसे एक लाख रुपए का बीमा कवरेज दिया जाता है।  

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार से हैं-

  • इस योजना में भारत का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जो स्थाई रूप से भारत में रह रहा है।
  • योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 70 वर्ष है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बचत खाता होना जरूरी है।
  • इस योजना से जुड़ते समय आपको ऑटो डेबिट के ऑप्शन का चयन करना होता है ताकि हर साल आपके खाते से पैसा अपने आप कट जाए।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने के लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पैन कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का वोटर आईडी
  • आवेदक का आयु प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आय प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता विवरण हेतु पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में कैसे करें आवेदन

आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में Online Apply कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jansuraksha.gov.in/ जाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना PDF फार्म अपलोड करना होगा। इसके बाद आप इस फार्म को भरकर उसे जिस बैंक में आपका खाता है उसे वहां जमा करा सकते हैं। इसमें आपके बचत खाते से हर साल प्रीमियम की राशि स्वत: ही कट जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिलने वाले लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों लोग प्राप्त कर सकते हैं। इससे होने वाले लाभ इस प्रकार से हैं-

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत बैंक और बीमा कंपनी की ओर से हर साल एक जून को पॉलिसी का नवीनीकरण किया जाता है।
  • बैंक और बीमा कंपनी की ओर से डेबिट ऑटो सिस्टम के माध्यम प्रीमियम का भुगतान किया जाता है। इससे आपके खाते से स्वत: ही प्रीमियम कट जाता है।
  • यदि आवेदनकर्ता के अन्य किसी दूसरे खाते से भी दो बार प्रीमियम राशि कट जाती है तो वह बैंक जाकर उस पैसे को वापिस अपने खाते में प्राप्त कर सकता है। यानि हर साल एक ही खाते से एक बार ही प्रीमियम आपसे लिया जाएगा।
  • पीएम सुरक्षा योजना के लिए आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
  • यदि पॉलिसी लेने वाले की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार या नाॅमिनी को दुर्घटना के 45 दिन के भीतर क्लेम करना होता है।
  • यदि किसी कारणवश पालिसी धारक का परिवार या नामिनी 45 दिन के भीतर क्लेम नहीं कर पाते हैं तो 45 दिन के बाद क्लेम फॉर्म भरने के बाद बीमा कंपनी नॉमिनी के बीमा लाभ देती है जिसके तहत उसे 2 लाख रुपए तक बीमा कवर दिया जाता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना किस प्रकार की योजना है?

उत्तर- ये एक व्यक्तिगत बीमा योजना है जिसकी अवधि एक वर्ष है, जिसका नवीनीकरण हर साल किया जाता है।

प्रश्न 2. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रीमियम कैसे कटा जाता है?

उत्तर- इस योजना में प्रीमियम डेबिट ऑटो सिस्टम के माध्यम काटा जाता है। इससे आपके खाते से स्वत: ही प्रीमियम कट जाता है।

प्रश्न 3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में कितना प्रीमियम हर साल देना होता है?

उत्तर- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में हर साल 20 रुपए का प्रीमियम जमा करना होता है।

प्रश्न 4. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सदस्यता के लिए कौन पात्र होगा?

उत्तर- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए 18 से लेकर 70 साल तक के लोग पात्र होंगे जिसके पास स्वयं का बचत बैंक खाता है।

प्रश्न 5. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन की अवधि क्या है?

उत्तर- इस योजना में नामांकन की अवधि 1 जून से 31 मई तक निर्धारित की गई है।

प्रश्न 6. जो व्यक्ति योजना छोड़ गए हैं, क्या वे दुबारा से इस योजना से जुड़ सकते हैं?

उत्तर- जो व्यक्ति इस योजना को छोड़ गए है, वे फिर से इस योजना से जुड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें भविष्य के वर्षों में वार्षिक प्रीमियम का भुगतान योजना की निर्धारित शर्तों के अनुसार करना होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों इंडो फार्म ट्रैक्टर, ऐस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें