इन किसानों को आधी कीमत पर मिलेंगे मल्टीक्रॉप थ्रेशर व रिवर्सिबल प्लाऊ, लिस्ट जारी

जानें, कैसे चेक करे कृषि यंत्र अनुदान योजना की सूची में अपना नाम

किसानों को सस्ती दर पर कृषि यंत्र व मशीनें (agricultural implements and machines) उपलब्ध कराने के उद्‌देश्य से सरकार द्वारा बहुत सी लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें कृषि यंत्र अनुदान योजना, ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना आदि नामों से योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को आधी कीमत पर मल्टीक्रॉप थ्रेशर व रिवर्सिबल प्लाऊ कृषि यंत्र/मशीनें (Multicrop Thresher and Reversible Plow Agricultural Equipment/Machines) दी जा रही हैं। इसके लिए राज्य के कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की ओर से कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के माध्यम से पिछले दिनों आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी लॉटरी निकाली गई है और प्राथमिकता के आधार पर चयनित पात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी गई है। किसान, कृषि यंत्र अनुदान योजना लिस्ट (Agricultural Equipment Grant Scheme List) में अपना नाम चेक करके सब्सिडी पर मल्टीक्रॉप थ्रेशर व रिवर्सिबल प्लाऊ का लाभ उठा सकते हैं।  

योजना के तहत किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी (Which agricultural equipment will get subsidy under the scheme)

राज्य के कृषि कल्याण विकास विभाग ने कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के माध्यम से ई-कृषि अनुदान योजना के तहत 29 दिसंबर 2023 को मल्टीक्रॉप थ्रेशर व रिवर्सिबल प्लाऊ के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए किसानों को 7 जनवरी 2024 तक आवेदन करना था। प्राप्त आवेदन की लॉटरी निकाली गई है। योजना के तहत चयनित किसानों की लिस्ट ई-कृषि अनुदान पोर्टल (E-agriculture grant portal) पर जारी कर दी गई है। किसान यहां लिस्ट में अपना नाम देखकर सब्सिडी पर कृषि यंत्रों की खरीद कर सकते हैं। जिन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ किसानों को मिलेगा वे कृषि यंत्र इस प्रकार से हैं

  • मल्टी कॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर (35 बी.एच.पी से अधिक)
  • मल्टीकॉप थ्रेशर / एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर (क्षमता 4 टन/ प्रति घंटा से अधिक)
  • रिवर्सिबल प्लाऊ/मैकेनिकल/हाइड्रोलिक

योजना के तहत किसानों को वर्गानुसार कितनी मिलेगी सब्सिडी

ई-कृषि यंत्र योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेशर व रिवर्सिबल प्लाऊ पर सब्सिडी का लाभ लॉटरी में चयनित किसानों को प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व लघु व सीमांत किसानों सहित अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 55 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। वहीं अन्य किसानों को 45 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। सब्सिडी की सटीक राशि का पता लगाने के लिए किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर दिए गए कैल्कुलेटर की उपयोग कर सकते हैं। इसके जरिये किसान कृषि यंत्रों की खरीद के लिए कितनी राशि सब्सिडी के रूप में उन्हें मिलेगी, यह जान सकते हैं। बता दें कि राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का निर्धारण कृषि यंत्र की लागत के आधार पर किया जाता है।  

कैसे चेक करें कृषि यंत्र अनुदान सूची में अपना नाम (How to check your name in the agricultural equipment grant list)

कृषि अभियांत्रिकी विभाग एमपी की ओर से ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेशर व रिवर्सिबल प्लाऊ पर सब्सिडी के लिए लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया है। योजना के तहत चयनित किसानों की लिस्ट चेक करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार कृषि यंत्र अनुदान सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते है। इसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:

  1. सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://farmer.mpdage.org/# पर लाना होगा।
  2. यहां होम पेज पर आपको दो विभाग के कॉलम दिखाई देंगे जिसमें से एक संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग का है और दूसरा संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का। आपको इसमें से संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कॉलम पर क्लिक करना होगा।
  3. ऐसा करते ही आपके सामने अनुदान हेतु आवेदन करें, सब्सिडी कैलकुलेटर, यंत्र तथा दरें, लॉटरी परिणाम (कृषि यंत्र सब्सिडी लिस्ट) के कॉलम दिखाई देंगे। आपको यहां लॉटरी परिणाम वाले कॉलम पर क्लिक करना होगा। लॉटरी परिणाम पर क्लिक करते ही आपके सामने प्राथमिक सूची नाम से नया पेज खुल जाएगा।
  4. यहां आपको पेज में पूछी गई कुछ सामान्य जानकारी भरनी होगी जैसे- वित्तीय वर्ष, विभाग, जिला, यंत्र, कृषक वर्ग, जोत श्रेणी, लॉटरी दिनांक आदि। इस बात का ध्यान रखें की यहां आपको पूछे गए विभाग कॉलम में संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग का ही चयन करना है।
  5. अब पूछी गई सभी जानकारी सही से भरकर लास्ट में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने कृषि यंत्र अनुदान योजना की लॉटरी लिस्ट खुल जाएगी। आप इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को भी मिल सकता है कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का मौका

ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में चयनित किसानों के अलावा कई किसानों को प्रतीक्षा सूची में भी रखा गया है। इन्हें भी प्राथिमकता के आधार पर सब्सिडी पर कृषि यंत्र प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। कई किसान कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन किसी कारण से उसे लेना नहीं चाहते हैं, ऐसे में उन किसानों की जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को मौका दिया जाता है। जैसा कि लॉटरी में चयनित किए गए दो किसान ऐसे है जो कृषि यंत्र खरीदना नहीं चाहते हैं तो ऐसे में उनकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल ऊपर के दो किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा।

ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत लॉटरी हेतु क्या है दिशा-निर्देश

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर लॉटरी निकलने के बाद जिन आवेदक किसानों के नाम कंफर्म या प्रतीक्षा सूची में होंगे उनकी धरोहर राशि प्रकरण के अंतिम निराकरण के बाद वापिस कर दी जाएगी। इसी प्रकार जिन आवेदक किसानों का चयन लॉटरी में नहीं होगा उनकी धरोहर राशि को तुरंत वापस कर दिया जाएगा।

पोर्टल पर ऐसे आवेदन जिन पर लॉटरी दिनांक से पूर्व धरोहर राशि भुगतान की पुष्टीकरण बैंक स्तर से प्राप्त नहीं होती है तो ऐसे आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। भुगतान की पुष्टी नहीं होने पर किसान द्वारा जमा की गई राशि की जवाबदेही विभाग की नहीं होगी। यदि पेमेंट भुगतान का सेटलमेंट लॉटरी दिनांक या इसके बाद होता है तो किसान को वह राशि नियमानुसार वापिस कर दी जाएगी लेकिन ऐसे प्रकरण लॉटरी में सम्मलित नहीं किए जाएंगे। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
जॉन डियर 5050 डी

50 एचपी | 2021 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 4,90,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 4WD

49.3 एचपी | 2025 Model | अकोला, महाराष्ट्र

₹ 8,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें