कृषि यंत्र अनुदान योजना: इस योजना में आधी कीमत पर मिल रहा ट्रैक्टर रोटावेटर, ऐसे उठाएं लाभ

जानें, कितनी मिलेगी सब्सिडी और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन

किसानों को खेती-बाड़ी के काम में आसानी हो, इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से सस्ती दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से कृषि अनुदान योजना चलाई जा रही है। यह योजना अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से संचालित है। जैसे- ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना (E-krishi yantra anudan yojana), कृषि यंत्र अनुदान योजना (krishi yantra anudan yojana), कृषि यंत्रीकरण योजना (Agricultural mechanization scheme) आदि। इस कड़ी में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर रोटावेटर पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

बता दें कि ट्रैक्टर रोटावेटर (Tractor rotavator) एक ऐसी कृषि मशीन है जिसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है। इस मशीन का मुख्य कार्य खेतों में बीज की बुवाई करना है। रोटावेटर (Rotavator) का उपयोग मक्का, गेहूं, गन्ना आदि के अवशेष को हटाने व इसका मिश्रण करने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में यह मशीन किसानों के लिए काफी उपयोगी है। खास बात यह है कि इसे खरीदने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी (subsidy) का लाभ किसानों को प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए किसान 15 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

ट्रैक्टर रोटावेटर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी (How much subsidy will be given on tractor rotavator)

ट्रैक्टर रोटावेटर पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। जबकि अन्य किसानों को रोटावेटर की खरीद पर 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी किसानों को कृषि की लागत पर दी जाएगी। बाजार में ट्रैक्टर रोटावेटर की कीमत (Tractor rotavator price) 13,300 से शुरू होकर 1.68 लाख रुपए तक है। ऐसे में किसानों को रोटावेटर की खरीद पर अधिकतम 84,000 रुपए तक की सब्सिडी (subsidy) मिल सकती है।

कैसे मिलेगा ट्रैक्टर रोटावेटर पर सब्सिडी का लाभ (How to get the benefit of subsidy on tractor rotavator)

किसान राज्य द्वारा अधिसूचित किए गए डीलरों से कृषि यंत्र की खरीद करके सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। एक परिवार पहचान पत्र (Family identity card) पर केवल एक ही व्यक्ति कृषि यंत्र पर सब्सिडी (subsidy on agricultural machinery) का लाभ ले सकता है। ट्रैक्टर चालित कृषि यत्रों व मशीनों पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान के पास ट्रैक्टर की आरसी (Tractor RC) होना आवश्यक है। किसान को ट्रैक्टर की खरीद करते समय ट्रैक्टर का पूरी कीमत चुकानी होगी। ट्रैक्टर खरीदते समय रसीद जरूर लें। खरीदी गई मशीन के भौतिक सत्यापन के बाद सब्सिडी की राशि स्वीकृत की जाएगी।  विभाग में खरीदी गई मशीन की रसीद दिखाने के बाद ही सब्सिडी का भुगतान आपके खाते में किया जाएगा।

ट्रैक्टर रोटावेटर की खरीद के लिए कहां करें आवेदन (Where to apply for purchase of tractor rotavator)

यदि आप हरियाणा के है तो आप ट्रैक्टर रोटावेटर पर सब्सिडी (Subsidy on tractor rotavator) के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। राज्य के किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.agriharyana.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना की अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, आयशर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
जॉन डियर 5050 डी

50 एचपी | 2021 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 4,90,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 4WD

49.3 एचपी | 2025 Model | अकोला, महाराष्ट्र

₹ 8,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें