बजट 2023 : बजट में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

Share Product प्रकाशित - 02 Feb 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

बजट 2023 : बजट में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

जानें, बजट में कौनसी चीज हुई है महंगी और कौनसी चीज सस्ती, यहां देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को बजट 2023-24 पेश किया गया है। इस बजट में जहां सरकार ने किसान सहित सभी वर्गों के लोगों को कुछ न कुछ नया दिया है। वहीं दूसरी ओर बजट में कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा दिए है तो कई वस्तुओं पर छूट का लाभ दिया गया है। इस तरह ये बजट आम आदमी की जेब को कितना प्रभावित करने वाला है यानि अब आपको कौनसी चीज महंगी मिलेगी और कौनसी चीज में पहले कुछ सस्ती मिलेगी, इस बात की जानकारी हम सभी को होना जरूरी है ताकि हम भी अपना बजट उसी हिसाब से निर्धारित कर सकें। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में बजट 2023 में किन वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया गया है और किन वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है उसकी जानकारी दे रहे हैं। इसी के साथ जिन वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है उनकी लिस्ट और जिन वस्तुओें की कीमत कम हुई है उनकी लिस्ट भी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इस बजट में देश में क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ है।  

Buy Used Tractor

बजट में किस पर कितना टैक्स लगाया गया है

  • बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम ऑयन बैटरियों पर सीमा शुल्क को 13 प्रतिशत तक घटाने का प्रस्ताव दिया गया है।
  • बजट में सिगरेट पर शुल्क 16 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।
  • मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए कुछ सामान के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की गई है।
  • टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत कम किया गया है।
  • किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। अब इस पर 15 प्रतिशत शुल्क वसूला जाएगा।
  • तांबा कबाड़ पर 2.5 सीमा शुल्क यथावत जारी रहेगा।
  • झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा।
  • सोने और चांदी के उत्पादों पर सीमा शुल्क में वृद्धि की गई है।
  • हीरों पर सीमा शुल्क छूट दी जाएगी। 

आम बजट 2023 की अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें

देश में ये वस्तुएं होगी सस्ती

  • मोबाइल फोन सस्ते होंगे।
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती होगी।
  • एलईडी टीवी सस्ता होगा।
  • मोबाइल कैमरा लैंस सस्तें होंगे।
  • बच्चों के खिलौने सस्ते होंगे।
  • साइकिल सस्ती होगी।
  • झींगा फ्रीड सस्ता होगा।
  • हीरे के आभूषण सस्ते होंगे।
  • कपड़ा सस्ता होगा।
  • बायोगैस से जुड़ी वस्तुएं सस्ती होंगी।

देश में ये चीजें होगी महंगी

  • विदेश से आने वाली चांदी से बनी वस्तुएं महंगी होंगी।
  • सोने के आभूषण महंगे होंगे।
  • सिगरेट महंगी होगी।
  • प्लेटिनम महंगा होगा।
  • छाता महंगा होगा।
  • शराब महंगी होगी।
  • विदेशी किचन इलेक्ट्रिक चिमनी महंगी होगी।
  • एक्स-रे मशीन महंगी होंगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ट्रैकस्टार ट्रैक्टर, हिंदुस्तान ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back