पीएम आवास योजना: एक लाख लाभार्थियों को मिली पहली किस्त की राशि
प्रकाशित - 16 Jan 2024 by Tractor Junction
जनमन योजना के तहत जारी की गई है राशि, योजना के लिए 24,000 करोड़ रुपए का रखा गया है बजट
देश के किसानों सहित सभी वर्गों के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं से एक योजना पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) भी है। इसके तहत बेघर लोगों को मकान बनाने या खरीदन के लिए सब्सिडी (subsidy) दी जाती है। पीएम आवास योजना शहरी (PM Awas Yojana Urban) के तहत इस योजना में 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है। वहीं पीएम अवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Rural) के तहत लाभार्थी को 1.30 लाख रुपए की सब्सिडी (subsidy) दी जाती है।
हाल ही में पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Rural) के एक लाख लाभार्थियों को पीएम जनमन योजना (PM Jan Man Yojana) के तहत पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। बता दें कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को तीन किस्तों में मकान बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है।
किन लाभार्थियों को मिला सब्सिडी का लाभ (Which beneficiaries got the benefit of subsidy)
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा-अभियान जिसे संक्षेप में पीएम जनमन योजना (PM Jan Man Yojana) के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ देश के 18 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों के 75 आदिवासी समुदाय और आदिम जनजातियों को दिया जाएगा। इस योजना के तहत पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के ग्रामीण लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए पहली किस्त जारी की है।
क्या है जनमन योजना (What is Janman Yojana)
जनमन योजना की शुरुआत 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में की गई थी। इसके लिए सरकार ने 24,000 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। इसके तहत 9 मंत्रालय शामिल किए गए हैं। पीएम जनमन महा-अभियान का लक्ष्य आदिवासी समुदाय के प्रत्येक सदस्य को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। योजना का उद्देश्य आदिवासी जनसमुदाय समाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। बता दें कि बजट 2023-24 के दौरान दिए गए भाषण में इस योजना की घोषणा की गई थी। इसमें कहा गया था कि कमजोर जनजातीय लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार इस योजना को लान्च करेगी।
जनमन योजना के तहत क्या मिलेगा (What will you get under Janman Yojana)
योजना के तहत गरीब और पिछड़ी जातियों की बस्तियों को सुरक्षित आवास में बदला जाएगा। इस योजना के तहत आवास में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा जाएगा। इसके साथ ही जनजातीय लोगों को शिक्षा, बिजली, सड़क दूर संचार जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य, पोषण और स्थाई आजीविका के अवसरों को उन तक पहुंचाया जाएगा।
योजना के तहत की जाएगी वनधन विकास केंद्रों की स्थापना
इस योजना के तहत वन धन विकास केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इससे आदिवासी जनजातीय लोग वन उपज का व्यापार कर सकेंगे। इसके साथ ही एक लाख घरों के लिए ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली और सौर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
जनमन योजना की खास बातें
इस योजना की अभियान अवधि के दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों को आधार कार्ड, सामुदायिक प्रमाण-पत्र और जनधन खाते प्रदान किए जाएंगे, क्योंकि ये आयुष्मान कार्ड योजना (Ayushman Card), पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi), किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) आदि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी है।
- इस योजना के तहत प्रत्येक उन पीवीटीजी परिवार का कवर करना सुनिश्चित किया जाएगा जो दूरी, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी की कमी के कारण पहुंच से बाहर है।
- इस योजना के तहत जनजातीय समुदाय के लोगों को दरवाजे पर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- इनके आयोजन के लिए हाट बाजार, सीएससी (CSC), ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी, बहुउद्देशीय केंद्र, वन विकास केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र जैसे स्थानों का उपयोग किया जाएगा।
- अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना (डीएपीएसटी) के तहत वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-2026 तक 24,104 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। इसमें 15,336 करोड़ रुपए केंद्रीय हिस्सा और 8,768 करोड़ रुपए राज्य की ओर से वहन किया जाएगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें