यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एमपी किसान ऐप: 15 अगस्त तक दर्ज करें फसल का ब्योरा, मिलेगा कई योजनाओं का लाभ

प्रकाशित - 14 Aug 2022

फसल हानि, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में होगी सुविधा

केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य सरकारें भी किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ पहुंचा रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एमपी किसान ऐप शुरू किया गया है। इस ऐप के जरिये किसान अपनी फसल का ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। किसान इस ऐप पर अपनी फसल की जानकारी 15 अगस्त 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। 

इस जानकारी के दर्ज होने के बाद किसानों को फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित कृषि ऋण लेने में आसानी होगी। प्रदेश सरकार के अनुसार इस दर्ज जानकारी का उपयोग किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किया जाएगा। 

किसानों के हित में लिया फैसला

प्रदेश सरकार द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और  आत्मनिर्भर किसान के मंत्र को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार नाम से योजना चला रखी है। इस योजना के तहत किसानों को फसल की जानकारी दर्ज करानी होगी। इसके लिए एमपी पोर्टल ऐप चलाया गया है। किसान इस ऐप पर अपनी फसल की जानकारी 15 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा।

क्या है एमपी किसान ऐप

किसानों की सुविधा के लिए एमपी किसान एप शुरू किया गया है। इस किसान ऐप  से किसान अपनी भूमि /खेत की जानकारी, खसरा, खतौरी एवं नक्शे की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बोई गई फसलों की स्वघोषणा, शासन द्वारा समय-समय पर जारी सलाह आदि तथा आधार नंबर द्वारा खाता नंबर भी लिंक कर सकते हैं। 

किसान स्व घोषणा द्वारा फसलों की कर सकते है प्रविष्टि

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राजस्व अभिलेखों में फसल दर्ज कराने के लिए कोई भी भूमिस्वामी स्व-घोषण द्वारा अपनी भूमि पर उगाई गई फसलों की प्रविष्टि करा सकता है। भूमि स्वामी द्वारा यह स्वघोषणा आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा इस उद्देश्य के लिए विकसित किए गए ऐप, साफ्टवेयर या अधिकृत कॉल सेंटर या निर्धारित वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर की जा सकती है। यह प्रावधान खरीफ 2018 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्व-घोषणा में बदलाव करने पर बताना होगा कारण

किसान ने जो ऐप में जानकारी की प्रविष्ट की है उसे वे आसानी से बदल नहीं पाएंगे। क्योंकि ये जानकारी अंतिम प्रविष्टियों के रूप में प्रदर्शित की जाएंगी। इसलिए किसान फसल की सही जानकारी इसमें दें। यदि एक बार जमींदार द्वारा स्व-घोषणा की प्रक्रिया के माध्यम से जानकारी जमा कर दी है, वह जानकारी को बदल नहीं सकता है। जानकारी को भूमि अभिलेखों में अंतिम प्रविष्टियों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यदि भूस्वामी सूचना में परिवर्तन करना चाहता है तो उसे कारण बताते हुए तहसीलदार को एक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। तहसीलदार जांच कर सकता है जैसा वह उचित समझे और परिवर्तन के अनुरोध को अनुमति या अस्वीकार कर सकता है। तालिका 3 में उल्लेखित तिथियों तक किसानों द्वारा स्व-घोषणा की अनुमति होगी। इस समय सीमा के बाद, किसान स्व-घोषणा प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे।

एमपी किसान ऐप में कैसे दर्ज करें फसल की जानकारी

सरकार की ओर मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार नाम से योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं। 

  • इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोडऩे के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला/तहसील/ग्राम/खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोडऩे के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी।
  • उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर ए आई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी।
  • किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा।
  • संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें