किसानों को कृषि ड्रोन खरीदने के लिए, ये बैंक देगा सस्ता लोन

जानें, कैसे कर सकते हैं कृषि ड्रोन लोन लेने के लिए आवेदन

किसानों के लिए एक खुशखबरी आई है। अब किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए एसबीआई बैंक से सस्ता लोन मिल सकेगा। खास बात ये हैं कि किसानों को यह लोन बिना कुछ गिरवी रखे दिया जाएगा। एसबीआई की इस पहल से किसानों को ड्रोन खरीदने में आसानी होगी। वहीं ड्रोन के खेती में इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की पहली डीजीसीए टाइप सर्टिफिकेशन प्राप्त कंपनी आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन ने सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए सस्ती दर पर लोन दिया जा सके। इस समझौता ज्ञापन से किसान को लाभ होगा। वे बैंक के सहयोग से सस्ता लोन लेकर ड्रोन की खरीद करके खेती का काम और आसानी से कर सकेंगे। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में किसानों को कृषि ड्रोन खरीदने के लिए एसबीआई से कैसे कृषि लोन मिलेगा, कितनी ब्याज दर है, लोन लेने के लिए क्या करना होगा आदि बातों की जानकारी दे रहे हैं ताकि उन्हें एसबीआई से कृषि लोन लेने में आसानी हो सके। तो आइए जानते हैं इसके बारें में।

किसानों को बिना कुछ गिरवी रखे मिलेगा लोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसबीआई किसानों को बिना कुछ गिरवी रखे ड्रोन खरीदने के लिए लोन देगा। इस संबंध में 1 फरवरी को एमओयू साइन करते हुए ड्रोन निर्माता कंपनी आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किसानों को एग्रीबोट ड्रोन की खरीद पर सस्ती दरों पर लोन देने का फैसला किया है। अब किसानों को एसबीआई की सहायता से बिना कुछ गिरवी रखे आधुनिक ड्रोन की खरीद के लिए सस्ती दर पर लोन मिल सकेगा। बता दें कि आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन कंपनी के एग्रीबोट को केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जून 2022 में डीजीसीए टाइप सर्टिफिकेशन प्रदान किया था।

एसबीआई से किसानों को किस स्कीम के तहत मिलेगा ड्रोन के लिए लोन

एसबीआई कई प्रकार के लोन ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। इसमें कृषि लोन भी शामिल है। बैंक की ओर से कृषि लोन भी कई आधार पर दिए जाते हैं। जिसमें उपयोग के आधार पर किसानों को फार्म मशीनरी लोन स्कीम के तहत नई कृषि मशीन खरीदने अथवा पुरानी मशीनरी की मरम्मत या उसे बदलने, ट्रैक्टर या हार्वेस्टर या अन्य कृषि यंत्र को खरीदने के लिए लोन देता है। अब इसी कड़ी में एसबीआई की ओर से किसानों को कृषि ड्रोन खरीदने पर भी लोन दिया जाएगा।

कितनी ब्याज दर पर मिलेगा लोन

एसबीआई की फार्म मशीनरी लोन स्कीम के तहत किसानों को सस्ता लोन उपलब्ध करता है। एसबीआई की कृषि लोन पर वर्तमान विशेष ब्याज दर 7 प्रतिशत से शुरू होती है और कुछ सरकारी योजनाओं के लिए कम हो सकती हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार समय-समय पर बैंक की ब्याज दरों में परिवर्तन होता रहता है।

लोन लेने के लिए क्या है पात्रता और शर्तें

एसबीआई से कृषि लोन लेने के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की गईं हैं। यह पात्रता और शर्ते इस प्रकार से हैं

  • एसबीआई से लोन लेने के लिए किसान की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • लोन के लिए आवेदन करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • लोन के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति पहले से किसी लोन का डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

कृषि लोन के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

कृषि लोन के लिए आवेदन करते समय किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का वोटर आईडी 
  • आवेदन करने वाले किसान का पैन कार्ड
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • आवेदक का बैंक खाते का विवरण
  • लोन के लिए विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र आदि।

एसबीआई से कृषि लोन लेने के लिए कैसे करें आवेदन

एसबीआई से कृषि लोन लेने के लिए किसान के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। यदि आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आपको आसानी से कृषि लोन मिल जाएगा। इसके लिए आपको एसबीआई की निकटतम शाखा में जाकर कृषि लोन के लिए अप्लाई करना होगा। इसके लिए आपको बैंक से कृषि लोन के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर उसके साथ मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करके आपको बैंक में ही जमा कराना होगा। इसके बाद आपके द्वारा भरे गए कृषि लोन के लिए बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि सब कुछ सही रहा तो बैंक आपको लोन स्वीकृत कर देगा।

ड्रोन खरीदने से किसान को क्या होगा लाभ

ड्रोन खरीदने से किसान को खेतीबाड़ी का काम करने में आसानी होगी। ड्रोन की मदद से किसान फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव बहुत कम समय में कर सकेंगे जिससे उनके श्रम और समय की बचत होगी। इसके अलावा किसानों के पैसा की बचत भी होगी। ड्रोन से छिड़काव का एक फायदा और है कि किसान कैमिकलयुक्त कीटनाशक और उर्वरकों के संपर्क में नहीं आएंगे जिससे उन्हें जानमाल की हानि का खतरा भी नहीं रहेगा। इसके अलावा किसान ड्रोन की मदद से खेत की निगरानी भी कर सकते हैं। इस तरह देखा जाए तो ड्रोन तकनीक कृषि के लिए वरदान साबित हो सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें