कर्ज माफी योजना : किसानों का 1.50 लाख रुपए का कर्ज माफ, दूसरी किस्त जारी

54 लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित, किसानों के खाते में भेजे 6198 करोड़ रुपए

किसानों के पुराने ऋणों को सरकार की ओर से माफ किया जा रहा है ताकि वे दुबारा से बैंक से कर्ज ले सकें। नियमानुसार जो किसान समय पर कर्ज चुका नहीं पाते हैं, उन पर बैंक पेनल्टी लगाता है और उसके बाद भी यदि कर्ज की अदायगी नहीं की जाती है तो उसे वह डिफाल्टर घोषित कर देता है। जब किसान बैंक की डिफाल्टर लिस्ट में शामिल हो जाते हैं तब उन्हें कोई बैंक ऋण नहीं देते हैं। ऐसे में किसान को दुबारा बैंक से कर्ज मिलना मुश्किल हो जाता है। किसानों को दुबारा कृषि ऋण मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को पुराने ऋण से मुक्त किया जा रहा है। किसानों के खातों में पैसा डाला जा रहा है ताकि किसानों का पुराना बैंक लोन चुकाया जा सके।

राज्य सरकार ने ऋण माफी योजना (loan waiver scheme) की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इसी के साथ ही ऋण माफी योजना (Loan Waiver Scheme) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। दूसरे चरण के दौरान किसानों के 1.5 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया है। इस चरण में हर किसान को लोन माफी के तौर पर 1.5 लाख रुपए दिए गए हैं।

लोन माफी की पहली किस्त में एक लाख रुपए का कर्ज किया माफ

राज्य सरकार ने ऋण माफी योजना की पहली किस्त (First installment of loan waiver scheme) में 6,098 करोड़ रुपए जारी करके इस योजना की शुरुआत की थी। इसमें करीब 11.5 लाख किसानों के एक लाख रुपए के कर्ज को माफ किया गया था। अब दूसरे चरण में सरकार ने 6.4 लाख किसानों के 6,198 करोड़ रुपए के कर्ज को माफ किया है।

ऋण माफी योजना के दूसरे चरण की औपचारिक शुरुआत

राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज माफी योजना के दूसरे चरण के लिए किस्त वितरण की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के आधे हिस्से पर एक मुश्त निपटान की मांग नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अपने पुनर्भुगतान कार्यक्रम में चूक करने के बाद कॉर्पोरेट एक मुश्त निपटान की मांग करेंगे। बैंकों से भुगतान की जाने वाली राशि को कम करने के लिए कहेंगे, लेकिन हमने इस तरह की कटौती नहीं करने का फैसला किया है और उन्हें पूरा भुगतान कर रहे हैं।

तीसरे चरण में होगा 2 लाख रुपए का कर्ज माफ

राज्य सरकार की ओर से प्रथम चरण में किसानों के एक लाख रुपए के कर्ज को माफ किया गया। इसमें 11.5 लाख किसानों के खाते में कुल 6,098 रुपए की राशि जारी की गई थी। वहीं दूसरे चरण में 1.5 लाख रुपए का कर्ज माफ किया जा रहा है। इसके अलावा तीसरे चरण में किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज को माफ किया जाएगा। इस तरह राज्य सरकार की इस ऋण माफी योजना से प्रदेश के करीब 54 लाख किसान अपने पुराने कर्ज से मुक्त हो सकेंगे और कृषि कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर दुबारा से बैंक से कर्ज ले सकेंगे।

कैसे चेक करें तेलंगाना ऋण माफी योजना की दूसरी लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले आपको तेलंगाना ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://clw.telangana.gov.in/Login.aspx पर जाना होगा।
  • यहां लॉगिन करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आ जाएं और चेक लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल या डेस्कटॉप स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, वहां आपको पूछे गए सभी विवरण को दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको सभी जानकारी की समीक्षा करनी होगी और अपनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने तेलंगाना फसल ऋण माफी योजना की लिस्ट आ जाएगी। आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

तेलंगाना फसल ऋण माफी योजना में खास बातें

  • तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा किसानों के बकाया ऋण माफ किए जा रहे हैं। इसके लिए फसल कर्ज माफी योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना को 15 अगस्त 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • रायथु रूना माफी की दूसरी लिस्ट का मुख्य उद्देश्य योग्य किसानों के ऋण माफ करके उन्हें पुराने कर्ज से मुक्त करना है।
  • योजना का लाभ तेलंगाना राज्य के किसान को ही मिलेगा, क्योंकि तेलंगाना सरकार ने ही अपने राज्य के किसानों के लिए यह ऋण माफी योजना शुरू की है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान का तेलंगाना का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • इस योजना के तहत किसानों के 12 दिसंबर 2018 और 13 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए ऋण माफ किए जा रहे हैं।
  • इस योजना के तहत किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किए जा रहे हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें