प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 44 लाख किसानों के खातों में 2900 करोड़ रुपए ट्रांसफर

प्रदेश सरकार ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की फसल बीमा सहित तीन योजनाओं की राशि

किसानों को प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (pradhan mantri fasal bima yojana) को संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक कारणों से फसल नुकसान होने पर सरकार की ओर से मुआवजा देकर उसकी भरपाई की जाती है। हाल ही में सरकार की ओर से किसानों को 2021-22 के लिए फसल बीमा का मुआवजा जारी कर दिया गया है। इसके तहत किसानों को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 2 हजार 900 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की गई है। बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उन किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी की जिसकी फसल को बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 44 लाख 49 हजार किसानों को फसल बीमा मुआवजा का वितरण किया गया है।   

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 की राशि भी की गई जारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा मुआवजा राशि जारी करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने किसानों को मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 की राशि भी जारी कर दी है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में जारी की गई है। यह राशि उन किसानों के खाते में जारी की गई है जिन्होंने अपना पिछला बकाया लोन ब्याज सहित बैंक को चुकाया है। इस योजना के तहत शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से किसानों के ऋण पर लगने वाले ब्याज का भुगतान किया गया है। किसान को सिर्फ मूलधन ही चुकाना पड़ा है। इस तरह प्रदेश सरकार किसानों को राहत प्रदान करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एक हजार 400 करोड़ दिए

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (mukhyamantri kisan kalyan yojana) की राशि भी इस दौरान जारी कर दी। इसके तहत करीब 70 लाख 61 हजार किसानों के खाते में एक हजार 400 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को हर साल रबी और खरीफ के सीजन में दो बार 2000-2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार की ओर से दी जाती है। यह सहायता पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि से अलग होती है।

किस योजना से किसानों को कितना मिला पैसा

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आयोजित किए गए किसान कल्याण महाकुंभ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन योजनाओं के माध्यम से किसानों को करोड़ों रुपए की राशि का वितरण किया जिसका विवरण इस प्रकार से है

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - 2 हजार 900 करोड़ रुपए
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना - एक हजार 400 करोड़ रुपए
  • मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना - 2023- 2 हजार 123 करोड़ रुपए
  • कुल वितरण राशि - 6 हजार 423 करोड़ रुपए

किसान परिवार को मिल रहा है लाड़ली बहना योजना का भी लाभ

उपरोक्त योजनाओं के अलावा किसान परिवार को लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर साल 12000 रुपए की राशि शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से दी जाएगी। लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि भी ट्रांसफर कर दी गई है। बता दें कि नर्मदा महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। इसके बाद प्रदेश की महिलाओं से इसके लिए आवेदन मांगे गए। इसके लिए प्रदेश की महिलाओं ने रिकार्ड आवेदन किए। आवेदन के सत्यापन के बाद महिलाओं के खाते में इस योजना की पहली किस्त 10 जून को ट्रांसफर की गई। यह योजना 5 साल के लिए चलाई जाएगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों डिजिट्रैक ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें