ड्रोन दीदी योजना : महिलाओं को मिलेगा फ्री प्रशिक्षण और 8 लाख रुपए की सब्सिडी

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

Namo Drone Didi Yojana : नमो ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से ड्रोन दीदी योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को ड्रोन खरीदने के लिए 8 लाख रुपए की सब्सिडी (subsidy) और ड्रोन चलाने की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत कई राज्यों में करीब 3 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी और किसानों को भी लाभ होगा।

स्वयं सहायता समूहों को बांटे जाएंगे 3,000 ड्रोन

कृषि ड्रोन का कुल पैकेज 10 लाख रुपए का है। ड्रोन दीदी योजना (Drone Didi yojana) के तहत चयनित लाभार्थी महिला को ड्रोन खरीदने के लिए 8 लाख रुपए की सब्सिडी  (subsidy) और 2 लाख रुपए का बैंक लोन (Bank Loan) उपलब्ध कराया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक देशभर में अभी करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्रालय ने योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जल्द ही योजना के तहत 14,500 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक 3,000 ड्रोन वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में राज्यों को योजना से जुड़े निर्देश दिए जाएंगे और आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सब्सिडी पर ड्रोन के लिए किन्हें दी जाएगी प्राथमिकता

सब्सिडी पर ड्रोन की खरीद के लिए सबसे ज्यादा खेती योग्य भूमि, सक्रिय स्वयं सहायता समूह और ऐसे क्षेत्र जहां नैनो फर्टिलाइजर का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, उन्हें अधिक प्राथमिकता दी जाएगी और उन क्षेत्रों को सबसे अधिक लाभ होगा। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत सबसे अधिक ड्रोन उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के स्वयं सहायता समूह को दिए जाएंगे।

योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन चलाने का मिलेगा प्रशिक्षण

ड्रोन दीदी योजना (Drone Didi yojana) के तहत ड्रोन दीदियों को डेटा एनालिसिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा साथी महिला को ड्रोन रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में महिलाओं को ड्रोन से होने वाले कृषि कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे समिति के वैज्ञानिक जुड़े रहेंगे जिसमें देश के कृषि विज्ञान केंद्र भी अहम भूमिका निभाएंगे। अगले महीने से इस योजना के काम तेजी से किया जाएगा।

महिलाओं को दी जाएगी ड्रोन किट

महिलाओं को ड्रोन के साथ ही ड्रोन किट भी प्रदान की जाएगी। इसमें एक ड्रोन बॉक्स, चार एक्स्ट्रा बैटरी, चार्जिंग हब तथा चार्जिंग के लिए जनसेट होगा।

महिलाएं कैसे बन सकती हैं ड्रोन दीदी

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना (Namo Drone Didi Yojana) के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें ड्रोन संचालन से डेटा विश्लेषण तक का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण में महिलाओं को बताया जाता है कि कैसे कीटनाशक बचा सकती हैं। इसके अलावा ड्रोन से फसलों पर उर्वरक का छिड़काव और बीज बुवाई की तकनीक सिखाई जाती है। इस योजना में चयनित होने पर महिला को 15 दिन का ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने पर महिला को ड्रोन दीदी का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। वहीं जो महिला ड्रोन दीदी का काम करती है उसे प्रतिमाह 15,000 रुपए की सैलेरी भी दी जाती है।

नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए पात्रता

नमो ड्रोन दीदी योजना (Namo Drone Didi Yojana) के लिए आवेदन के लिए कुछ पात्रता व शर्तें भी रखी गई हैं। योजना के तहत जो पात्रता व शर्तें रखी गई हैं, वे इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए।  
  • आवेदक कृषि गतिविधियों में शामिल होनी चाहिए।

ड्रोन दीदी के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

ड्रोन दीदी योजना (Drone Didi Yojana) का लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, योजना में आवेदन के लिए उन्हें जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
  • आवेदक महिला का निवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदक महिला का पैन कार्ड
  • आवेदक महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक महिला का ईमेल आईडी
  • महिला का स्वयं सहायता समूह का पहचान पत्र आदि।

ड्रोन दीदी योजना के तहत कैसे होती है कमाई

नमो ड्रोन दीदी योजना (Namo Drone Didi Yojana) महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का एक प्रयास है। ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद उन्हें ड्रोन खरीदने के लिए सब्सिडी व लोन प्रदान किया जाता है। ड्रोन दीदी गांव में किसानों के खेत में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक, बीज बुवाई, खाद व उर्वरक डालने जैसे काम करके प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज वसूल करके काफी अच्छी कमाई कर सकती हैं। ड्रोन दीदी कृषि ड्रोन की सेवाएं देकर किसानों के खेती के काम को आसान बना सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें