प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों को जल्द होगा 540 करोड़ रुपए के क्लेम का भुगतान

जानें, राज्य के किस जिले के किसानों को मिलेगा फसल बीमा क्लेम का भुगतान

किसानों को प्राकृतिक आपदा होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चला रखी है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा जैसे- आंधी, तूफान, बाढ़, बारिश से फसलों को नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता है। यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। इस बार जलवायु परिवर्तन के कारण कहीं अधिक बारिश तो कहीं सूखे के कारण देश में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में राज्य सरकारें किसानों को पीएम फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देकर उन्हें राहत पहुंचा रही है। इसी क्रम में राजस्थान के बाड़मेर जिले में किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 540 करोड़ रुपए की राशि जल्द ही रिलीज करेगी। अब किसानों को उनके द्वारा किए गए बीमा क्लेम का जल्द भुगतान किया जाएगा। किसान भाइयों को आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको राजस्थान सरकार की ओर से किसानों के बीमा क्लेम के भुगतान को लेकर लिए गए निर्णय और इसके भुगतान के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। तो बने रहिये हमारे साथ।

सरकार ने क्या की है घोषणा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने बीते दिनों घोषणा की कि वह राजस्थान के बाड़मेर जिले में पात्र किसानों को खरीफ 2021 सीजन के कलेम के अनुसार 540 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए राशि जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में राजस्थान सरकार के कृषि आयुक्त, कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) के सीएमडी और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की उपस्थिति में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

हैरो ट्रैक्टर मशीन की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

किसानों को जल्द किया जाएगा 540 करोड़ रुपए का भुगतान

एलआईसी के अनुसार उसने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 311 करोड़ रुपए के क्लमों का समाधान किया है। इधर सरकार की ओर से बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि बीमा प्रोवाइडर किसानों को 229 करोड़ रुपए के अतिरिक्त दावे मूल्य की प्रतिपूर्ति करेगा। इसमें यह भी कहा गया है कि बाड़मेर क्षेत्र के पात्र किसानों को 540 करोड़ रुपए की राशि से शीघ्र ही उनके क्लमों का भुगतान किया जाएगा।

और आसान बनाई जाएगी फसल बीमा प्रक्रिया

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना ने लाखों किसानों को उनकी फसल खराब होने की स्थिति में अधिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है। भारत सरकार (जीओआई) किसानों के लिए चीजों को आसान बनाने का प्रयास कर रही है, ताकि फसल बीमा खरीदते समय उनके सर्वोत्तम हित में निर्णय लेने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं हो।

किसानों को एक सामान भुगतान का निर्णय

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों और बीमा कंपनियों से सलाह मशविरा करने के बाद केंद्र सरकार जल्द ही छोटे कलेमों के मुद्दे पर किसानों को उचित लाभ दिलाने के लिए की दिशा में तेजी से कदम उठाएगी। फसल बीमा योजना की सरलता और छोटे दावों के लिए सुझाए गए समाधानों पर विस्तार से चर्चा के बाद किसानों को दावों का भुगतान करते समय सभी पात्र आवेदनों के लिए एक समान भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।

पीएम फसल बीमा योजना में किसान कैसे कर सकते है क्लेम

पीएम फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के तहत किसान भाई, प्राकृतिक आपदा से फसल को पहुंचे नुकसान पर क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को फसल खराब होने की जानकारी बीमा कंपनी या कृषि विभाग के अधिकारियों को 72 घंटे यानि तीन दिन के भीतर देनी होती है। इसके बाद किसान को इसके लिए आवेदन करना होता है। आवेदन फार्म में कुछ आवश्यक जानकारियां भरनी होती है जिसमें कौनसी फसल बोई गई थी, कितने क्षेत्र फसल में फसल खराब हुई है, फसल खराब होने का क्या कारण रहा सहित जमीन से संबंधित जानकारी भी देनी होती है। इसके साथ ही बीमा पॉलिसी की फोटोकापी भी देनी होती है। इस तरह आप इस योजना में क्लेम या मुआवजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके द्वारा आवेदन करने के बाद बीमा कंपनी के नियुक्त अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी आपके खेत पर आकर नुकसान का आकलन करेंगे। यदि सब कुछ सही पाया गया तो किसान के बैंक अकाउंट में बीमा का क्लेम की राशि को ट्रांसफर कर दिया जाता है।

टॉप 5 हैप्पी सीडर मशीन की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

पीएम फसल बीमा योजना के तहत अब तक किसानों को कितना मिला मुआवजा

देश के किसानों के लिए पीएम फसल बीमा योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इसके बाद से इस योजना के तहत अब तक किसानों को करीब 1,25,662 करोड़ रुपए के क्लेमों का भुगतान किया जा चुका है। बता दें कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसानों की ओर से 31 अक्टूबर, 2022 तक कुल 25,186 करोड़ रुपए के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान बीमा कंपनी को किया गया है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर, इंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें