मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : किसानों के खातों में 650 करोड़ रुपए ट्रांसफर

इन किसानों को जारी हुई योजना की पहली किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के माध्यम से किसानों को साल में तीन बार, हर चार माह के अंतराल में 2,000-2000 रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस तरह इस योजना के तहत किसान को हर साल 6,000 रुपए केंद्र सरकार की ओर से बतौर आर्थिक सहायता के रूप में मिलते हैं। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की तर्ज पर ही राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिसका शुभारंभ टोंक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने प्रथम किस्त के रूप में 1 हजार रुपए की राशि प्रत्येक लाभार्थी किसान के खाते में ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री ने इस योजना की प्रथम किस्त के लिए 650 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। ऐसे में अब राजस्थान के पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को कुल 8,000 रुपए हर साल मिलेंगे। इसमें 6,000 रुपए केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से और 2,000 रुपए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलेंगे।

चुनावी संकल्प पत्र में की थी घोषणा

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राजस्थान में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि 6,000 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए करने की घोषणा की थी जिसे अब पूरा किया गया है। टोंक में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र में हमारी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के वादे को पूरा किया है। आज हमने 65 लाख किसानों को एक हजार रुपए की पहली किस्त के लिए 650 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

योजना के तहत तीन किस्तों में मिलेगा पैसा

राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana) में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही किसानों को तीन किस्तों में 2,000 रुपए दिए जाएंगे। योजना की पहली किस्त 1,000 जारी कर दी गई है। इसके बाद दो किस्तें क्रमश: 500-500 रुपए की दी जाएंगी। इस तरह किसानों को तीन किस्तों में राज्य सरकार की ओर से सीएम किसान सम्मान निधि (CM Kisan Samman Nidhi) के तहत बढ़ी हुई अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा।

कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं

राजस्थान के पीएम किसान योजना से जुड़े हुए किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपए की राशि उनके खातें में भेज दी गई है। जो किसान यह चेक करना चाहते हैं कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं, उनके लिए हम यहां मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि चेक करने का तरीका नीचे दे रहे हैं जिसकी सहायता से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आ गया या नहीं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।  
  • यहां आपको Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • Beneficiary Status पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर डालकर GET OTP पर क्लिक करना होगा।
  • इसक बाद आपको अपने मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा। अब इस प्राप्त ओटीपी को नीचे दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राजस्थान की लाभार्थी सूची आ जाएगी। आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका इस लिस्ट में नाम है तो आपके खाते में योजना की किस्म आएगी।

ऐसे भी चेक कर सकते हैं योजना की किस्त खाते में आई या नहीं

यदि आपके खाते में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त (First installment) ट्रांसफर की गई होगी तो इसके लिए आपके पास मैसेज जरूर आया होगा, क्योंकि सरकारी योजना के तहत जारी की जाने वाली किस्त के ट्रांसफर होने का मैसेज जरूर आता है। ऐसे में आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को चेक करना चाहिए, यदि मैसेज आया होगा तो आपको खाते में मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना (Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की पहली किस्त 1,000 रुपए जरूरी खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा आप बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाकर या पासबुक में एंट्री करवाकर भी इसका पता कर सकते हैं कि कब-कब आपके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है।

नहीं आई योजना की राशि तो क्या करें

सरकारी योजना के तहत जारी होने वाली आर्थिक सहायता की राशि या सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। सरकार की ओर से तो यह राशि एक साथ जारी कर दी जाती है लेकिन लाभार्थी के खाते में इस राशि को आने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। ऐसे में यदि आपके खाते में अभी तक मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त की राशि नहीं आई है तो घबराएं नहीं, यह आपके खाते में जल्द आ जाएगी। वहीं आपके खाते में कोई समस्या है तो राशि आने में इससे भी ज्यादा समय लग सकता है, जैसे- आपके खाते का आधार से लिंक नहीं होना, केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी लिस्ट में नाम नहीं होना। क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। यदि आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त (17th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का पैसा मिल चुका है तो आपको मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जरूर आपके खाते में आएगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें