बजट 2025 : किसानों को तोहफा, पीएम धन–धान्य कृषि योजना सहित कई लाभकारी घोषणाएं

जानें, इस बार आम बजट 2025–26 में किसानों को क्या मिला लाभ

Budget 2025 : केंद्र सरकार की ओर से देश का आम बजट 2025 (केंद्रीय बजट 2025) पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया। यह वित्त मंत्री का आठवां बजट है। बजट में किसानों के लिए कई लाभकारी घोषणाएं की गई है। इसमें एक नई योजना पीएम धन–धान्य कृषि योजना का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर ये योजना चलाएगी। 

इस योजना का उद्देश्य फसल विविधिकरण, टिकाऊ खेती के तरीकों, पंचायत व ब्लॉक स्तरों पर कटाई के बाद भंडारण को बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं और दीर्घकालीन और अल्पकालिक दोनों प्रकार के ऋण तक पहुंच को सुविधाजनक बनाना है और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना है। इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को सहायता मिलेगी। इस योजना को 100 जिलों में चलाया जाएगा। इसके अलावा भी बजट में कई घोषणाएं की गई है, जो इस प्रकार से है-

बजट में किसानों के लिए अहम घोषणाएं

केंद्रीय बजट 2025-26 में किसानों के लिए धान–धान्य कृषि योजना के अलावा भी कई लाभकारी घोषणाएं की गई है जिससे किसानों को लाभ होगा और देश में कृषि क्षेत्र का विकास होगा। बजट 2025 में किसानों के लिए की गई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं इस प्रकार से हैं

  • किसान के लिए केसीसी की लिमिट 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक की जाएगी। 
  • किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी के तहत सरकार 7.7 करोड़, किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए अल्पकालीन ऋण की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगी।
  • कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन चलाया जाएगा। 
  • बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इससे छोटे किसानों और व्यापारियों का लाभ होगा। 
  • अगले 6 साल के दौरान तुअर, मसूर आदि दालों की पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 
  • मछली पालन क्षेत्र की पैदावार बनाए रखने के लिए एक सक्षम ढांचा तैयार किया जाएगा। 
  • सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए किया जाएगा। इससे अगले 5 सालों में अतिरिक्त 1.5 लाख करोड़ रुपए का क्रेडिट मिल सकेगा।
  • ई-श्रम इंश्योरेंस का गठन किया जाएगा, इससे 1 करोड़ श्रमिकों को लाभ होगा।

बजट में अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं (Budget 2025 Update)

  • मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी। 
  • आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा। 
  • पिछले चार साल का आईटी रिटर्न एक साथ फाइल किया जा सकेगा। 
  • कैंसर की दवाएं सस्ती की जाएगी जिसका लाभ लाखों लोगों को मिलेगा। 
  • खिलौना उद्योग के लिए मेक इन इंडिया के तहत विशेष योजना शुरू की जाएगी। 
  • एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल फॉर एआई के लिए 500 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। 
  • स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ रुपए  से बढ़कार 20 करोड़ रुपए किया जाएगा। गारंटी फीस भी  कम की जाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें