लाड़ली बहना योजना में आया बदलाव : इस दिन मिलेंगे 1500 रुपए, जानें पूरी डिटेल

मुख्यमंत्री ने खुद किया तारीख का ऐलान, देखें, 26वीं किस्त की लिस्ट में अपना नाम

Changes Came in The Ladli Behna Yojana 2025 : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त इस बार तय तारीख 16 जुलाई से पहले ही 12 जुलाई को लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की इस पहल से राज्य की करीब 1.27 करोड़ महिलाओं को समय से पहले राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त माह में रक्षाबंधन के त्योहार अवसर पर महिलाओं को एक विशेष उपहार के तौर पर 1250 रुपए के साथ 250 रुपए की विशेष सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

लाड़ली बहनों को कब से नियमित रूप से हर महिने मिलेंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के अपने संकल्प पर लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया है कि दीपावली के बाद लाडली बहना योजना की मासिक किस्त को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा। इससे लाखों महिलाओं को हर महीने सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे स्वयं को और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकेंगी। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना दो साल पहले शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर पहले 1250 रुपए किया गया और अब दीपावली के बाद 1500 रुपए प्रतिमाह देने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

2028 तक 3000 रुपए प्रतिमाह देने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के भविष्य को लेकर भी एक बड़ा वादा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2028 तक योजना की राशि बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह की जाएगी। इस दिशा में सरकार ने आवश्यक बजटीय प्रावधान और रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में हर महीने 1500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जाती है। यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। पहले योजना की राशि हर महीने 10 तारीख को भेजी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसे 16 तारीख को ट्रांसफर किया जा रहा था। अब जुलाई की किस्त 12 तारीख को जारी करने का फैसला महिलाओं को समय से पहले राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार के इस फैसले से इस योजना से जुड़ी महिलाओं को त्योहार से पहले पैसा मिल जाएगा जिससे वे त्योहार पर खरीददारी कर सकेंगी। 

कैसे चेक करें 26वीं किस्त की फाइनल लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

महिलाएं यह जानने के लिए कि उनका नाम 26वीं किस्त की फाइनल सूची में शामिल है या नहीं, योजना की आधिकारिक वेबसाइट या अपने ग्राम सचिवालय से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा CSC सेंटर या लोक सेवा केंद्रों पर जाकर भी लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

12 जुलाई को निषादराज सम्मेलन का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मत्स्य कर्मियों के हित में एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य में 12 जुलाई को निषादराज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का मकसद मछुआरों और जलाशयों पर आश्रित समुदायों के समग्र विकास और सम्मान को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि निषादराज जयंती 10 जुलाई को होती है, लेकिन राज्य में इसे 12 जुलाई को एकीकृत रूप से मनाया जाएगा। इस मौके पर मछुआरों के लिए पारिश्रमिक दरों में बढ़ोतरी, बोनस वितरण, और उनके आराम के लिए जलाशयों के किनारे प्लेटफॉर्म्स बनाने जैसी घोषणाएं की जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि भोपाल में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक केवट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी, जहां मछुआरों को उन्नत तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य, महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और निषादराज सम्मेलन की घोषणाएं स्पष्ट रूप से सरकार की समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की नीति को दर्शाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सम्मान और दीर्घकालिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम हैं जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें