लाड़ली बहना योजना : रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1250 की जगह 1500 रुपए

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, जानिए खाते में कब आएगी 15वीं किस्त की राशि

सरकार की ओर से किसानों के साथ ही महिलाओं के लिए भी बहुत सी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना है जो पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के बाद सबसे अधिक लोकप्रिय योजना मानी जाती है। इस योजना को विधानसभा व लोकसभा चुनाव में गेंम चेंजर माना गया। हाल ही में इस योजना को लेकर एक खुशखबर आई है। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में राज्य सरकार प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी महिलाओं को 15वीं किस्त राखी से पहले जारी करेगी। 

इतना ही इस बार लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए दिए जाने का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए इस बार लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए ज्यादा देने का फैसला लिया है ताकि वे राखी का त्योहार धूमधाम से मना सके। एक तरह से यह राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा है।

प्रत्येक लाड़ली बहन को त्योहार मनाने के लिए मिलेंगे 250 रुपए अतिरिक्त

दरअसल मध्यप्रदेश की मोहन यादव की सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त 250 रुपए की राशि देने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अगस्त महीने में एक तारीख को लाड़ली बहनों के खाते 250 रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह लाड़ली बहना योजना की 15वीं किस्त में इस बार योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं के खाते में कुल 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह निर्णय एमपी की मोहन यादव सरकार की ओर से कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

इस बार सरकार पर आएगा 324 रुपए का अतिरिक्त भार

मोहन यादव सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देने पर सरकार को 324 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। अभी फिलहाल मोहन यादव सरकार लाड़ली बहना योजना पर हर माह 1576 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। ऐसे में इस बार राज्य सरकार अगस्त माह में लाड़ली बहनों के खाते में करीब 1800 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेगी।

सीएम ने किया जनप्रतिनिधियों से रक्षासूत्र बंधवाने का आह्वान

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान किया है। कैबिनेट की बैठक में सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। अगस्त माह में लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त भेजे जाएंगे।

लाड़ली बहना योजना में कैस चेक करें अपना स्टेट्स

यदि आप यह जानना चाहती है कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की अगस्त माह में जारी होने वाली 15वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं। इसके लिए आपको समय-समय पर अपना स्टेट्स चेक करते रहना चाहिए। लाड़ली बहना योजना में अपना स्टेट्स देखने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं-

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/  पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर मौजूद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपने आवेदन क्रमांक या समग्र क्रमांक को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा को दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करके “खोजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपके सामने योजना के तहत भुगतान की स्थिति कप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • आप इसमें चेक सकती है कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत कब-कब पैसा जारी किया गया।
  • यदि आपको पूर्व किस्तें समय-समय पर प्राप्त हो रही है तो आपको इस बार भी किस्त का पैसा दिया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना में कब-कब जारी की गई किस्तें

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एमपी (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana MP) की अब तक 14 किस्तें जारी की जा चुकी है और इस योजना की 15वीं किस्त अगस्त में जारी की जानी है। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को कब-कब पैसा मिला इसका विवरण इस प्रकार से है-

बता दें कि लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त से लेकर इसकी 4 किस्तें 1000-1000 रुपए की जारी की गई थीं। उसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5वीं किस्त से योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था, जब से अब तक लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। हालांकि योजना की राशि को बढ़ाने की समय-समय पर बात की जाती रही है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें