अटल पेंशन योजना: हर माह मिलेगी 5 हजार रुपए की पेंशन

जानें, अटल पेंशन योजना की खास बातें और इसके लाभ

भारत सरकार ने देश के हर वर्ग के लोगों के लिए कई प्रकार योजनाएं चला रखी है जिसका लाभ लेकर आप अपना भविष्य संवार सकते हैँ। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना, जिससे जुड़कर आप छोटी सी राशि जमा करके 5 हजार रुपए की पेंशन हर माह पा सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए बेहद खास है जो छोटा-मोटा काम करते है यानि जिनकी इनकम काफी कम है। ऐसे में वे सरकार की इस योजना के जरिये अपने भविष्य की सुरक्षा का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आप 18 साल की उम्र में ही इस योजना से जुड़ जाते हैं तो आप इस योजना के तहत काफी अच्छा पैसा भविष्य में प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के जरिये आपको हर माह 5 हजार रुपए की पेंशन या सालाना 60,000 रुपए की घर बैठे पेंशन मिल सकती है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है अटल पेंशन योजना की जानकारी दे रहे हैं, तो बने रहिये हमारे साथ।

अटल पेंशन योजना क्या है, पूरी जानकारी

यह केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना को राष्ट्रीय पेंशन योजना के माध्यम से पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस योजना में भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 से 40 वर्ष है, इस योजना से जुड़ सकता है। अटल पेंशन योजना के तहत आप छोटा सा निवेश करके वृद्धावस्था यानि 60 साल के बाद आप हर माह 5,000 रुपए या सालाना 60,000 रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में वे ही लोग शामिल हो सकते हैं, जो छोटी-मोटी प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं या जिनकी आय बहुत कम है। बता दें कि इसमें आयकर के दायरे में शामिल लोगों को योजना से बाहर रखा गया है। इस योजना में आपको मासिक, त्रेमासिक और छमाही प्रीमियम जमा कराने की सुविधा दी जाती है। आप अपनी इच्छानुसार किसी भी एक आप्शन का चुनाव करके इसमें प्रीमियम जमा करवा सकते हैं। इसमें उम्र के हिसाब से प्रीमियम तय किया गया है जिसकी जानकारी आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट के माध्यम से आसानी से पता कर सकते हैं।

कैसे मिलेगी हर माह 5,000 रुपए की पेंशन

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कैसे आप इस योजना से 5,000 रुपए की पेंशन हर माह घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। तो हम बता दें कि यदि आप 18 साल में इस योजना से जुड़ते हैँ तो आपको हर माह 210 रुपए जमा करना होगा। यह राशि आपको 60 साल तक की उम्र तक जमा करानी होगी। इस तरह इस योजना में आपका कुल निवेश 1.05 लाख रुपए होगा और इसकी एवज में आपको हर माह 5 हजार रुपए की पेंशन जिंदगीभर मिलती रहेगी। इस तरह आप अपनी छोटी बचत को जमा करवा कर अपने वृद्धावस्था में एक बंधी हुई रकम हर माह प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना के दो अन्य प्लान

अटल पेंशन योजना के उपरोक्त बताएं गए प्लान के अलावा दो और प्लान है जिसमें तिमाही या त्रेमासिक प्रीमियम प्लान और छमाही प्रीमियम प्लान। आप अपनी सुविधा से कोई भी एक प्लान चुन सकते हैं।

तिमाही या त्रेमासिक प्लान और प्रीमियम की राशि

अटल पेंशन योजना के तिमाही प्लान के अंतर्गत आपको हर तीन माह में आपको 626 रुपए बतौर प्रीमियम जमा कराना होगा। यह निवेश आपको 42 साल तक करना होगा। यदि आप 18 साल की उम्र में इस योजना में जुड़ते हैं तो आपको इस योजना में 60 वर्ष की आयु तक प्रीमियम की राशि जमा करानी होगी। इस तरह आपका कुल प्रीमियम 1.05 लाख रुपए जमा होगा। इसके एवज में आप हर माह 5 हजार रुपए की पेंशन हर माह प्राप्त कर सकेंगे। यह राशि 60 साल बाद आपको मिलनी शुरू होगी जो आपको पूरी जिंदगी मिलती रहेगी। 

छमाही प्लान के लिए कितना देना होगा प्रीमियम

इस योजना में छमाही प्लान भी है। इसके तहत आपको हर छह माह में 1239 रुपए की राशि बतौर प्रीमियम देनी होगी। इसे भी आपको 42 साल यानि 60 वर्ष की उम्र तक जमा करना होगा। इस तरह आपका इस योजना में कुल निवेश 1.04 लाख रुपए का होगा। इसके एवज में आपको 60 साल के बाद एक निश्चित 5000 रुपए की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इस तरह आप छोटी सी बचत वृद्धावस्था में अपने लिए पेंशन का निर्माण कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना से मिल सकती है 10,000 रुपए की पेंशन

यदि पति-पत्नी दोनों मिलकर इस योजना में अलग-अलग इनवेंस्टमेंट करते हैं तो वे इस योजना से 10,000 रुपए की पेंशन पा सकते हैं। इसमें भी उनको अपना खाता 42 साल तक ही रखना है और निर्धारित प्रीमियम राशि का भुगतान करना है। 60 साल की उम्र के बाद उन्हें संयुक्त रूप से 10,000 रुपए की राशि इस योजना के जरिये मिलने लगेगी। इस तरह पति-पत्नी इस योजना में खाता खुलवाकर उसमें निवेश् करके 10 हजार रुपए की पेंशन आजीवन पा सकते हैं। 

अटल पेंशन योजना के नियम, पात्रता, शर्तें

अन्य सरकारी योजनाओं की तरह ही इस योजना के लिए भी कुछ शर्ते, नियम और पात्रता निर्धारित की गई हैं, जो इस प्रकार से हैं:-

  • इस योजना में देश का हर नागरिक शामिल हो सकता है।
  • योजना से जुड़ने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष की होनी चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार लिंक हो।
  • योजना की प्रमुख शर्त ये हैं कि आवेदनकर्ता आयकर के दायरे में नहीं आना चाहिए। आयकर दाता इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

अटल पेंशन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप अटल पेशन योजना में आवेदन करके इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं:-

  • आवेदन करने वाले व्यक्त्ति का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का स्थाई मोबाइल नंबर
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पहचान-पत्र, आईडी प्रूफ
  • आवेदन करने वाले का घर का स्थायी पते का प्रमाण
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

अटल पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन (ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन)

अटल पेंशन योजना के तहत खाता खोलने के लिए आप ऑफलाइन और ऑफलाइन दोनों तरके से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे– एसबीआई बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप फार्म अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन भी किया जाता सकता है जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है:-

  • इस योजना में आवेदन के लिए आपको योजना का फार्म भरना होगा। इसके लिए आपके पास बैंक या पोस्ट आफिस में बचत खाता होना जरूरी है।
  • यदि आपके पास पहले से कोई खाता नहीं है तो आप बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाकर नया खाता खोल सकते हैं।
  • इसके बाद बैंक या डाकघर बचत बैंक खाता संख्या के जरिये आप बैंक कर्मचारियों की सहायता से अटल पेंशन स्कीम के तहत अपना पंजीकरण फार्म भर दें।
  • आधार अथवा मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य नहीं है लेकिन प्रीमियम के बारें में सूचना के आदान-प्रदान के लिए ये जरूरी है। इसलिए इसे उपलब्ध कराएं।
  • इसके बाद आप मासिक, तिमाही, छमाही प्रीमियम के लिए अपने बचत खाते में आवश्यक राशि रखें ताकि आपका प्रीमियम सीधे आपके बैंक खाते के जरिये ही जमा हो जाए।
  • इस तरह आप अटल पेंशन योजना के तहत खाता खुलवाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

अटल पेंशन योजना के लाभ

  • अटल पेंशन योजना के तहत योजना के तहत न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाती है।
  • इस योजना के तहत यदि पेंशन योगदान पर वास्तविक रिटर्न अंशदान की अवधि के दौरान कम होता है तो इस तरह की कमी को सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा यानि सरकार इसमें खुद योगदान देकर इस राशि को पूरा करेगी।  
  • दूसरी ओर, यदि पेंशन योगदान पर वास्तविक रिटर्न न्यूनतम गारंटी पेंशन के लिए योगदान की अवधि में रिटर्न की तुलना में अधिक हैं तो इस तरह के अतिरिक्त लाभ ग्राहक के खाते में जमा किया जाएगा जिससे ग्राहकों को बढ़ा हुआ योजना लाभ मिल सकेगा।
  • सरकार कुल योगदान का 50% या 1000 रुपए प्रति साल जो भी कम हो का सह-योगदान प्रत्येक पात्र ग्राहक को करेगी, बेशर्ते है कि वे किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी नहीं हो और आयकर के दायरे में नहीं आते हों।

अटल पेंशन योजना में मृत्यु लाभ

यदि 60 साल से पहले या बाद में पति की मौत हो जाती है, पत्नी को पेंशन मिलती है। यदि पति-पत्नी दोनों की मौत हो जाती है तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देती है। इस योजना में शामिल व्यक्ति को आईटी की सेक्शन 80सीसीडी के तहत टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है।

ये नहीं ले सकते हैं योजना का लाभ

भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन अधिनियमों के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सदस्य अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत सरकार के सह-योगदान प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हो सकते है, वे इस प्रकार से हैं :-

  • कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952
  • कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948
  • असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955
  • नाविक भविष्य निधि अधिनियम, 1966
  • जम्मू-कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961
  • कोई भी अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना

योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

योजना की अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप इस योजना के टोल फ्री नंबर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1111 पर संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें