खुशखबरी: कृषि यंत्रों पर मिल रही है 50% तक सब्सिडी, यहां करें आवेदन

जानिए किन किसानों को मिलेगा अनुदान, क्या है आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें

आज के दौर में खेती तेजी से आधुनिक होती जा रही है। परंपरागत तरीकों के साथ-साथ अब किसान नई और उन्नत कृषि मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ समय की बचत हो रही है बल्कि फसल उत्पादन और क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिल रहा है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार की ओर से किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की गई है। राज्य सरकार की कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को खेती की मशीनें खरीदने पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

यह योजना खासतौर पर उन किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो आधुनिक कृषि यंत्रों के अभाव में अभी भी परंपरागत तरीकों से खेती करने को मजबूर हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसान नई तकनीक अपनाएं, जिससे खेती आसान बने और उनकी आय में बढ़ोतरी हो। 

योजना के तहत किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को कई महत्वपूर्ण मशीनों पर सब्सिडी दी जा रही है। इनमें रोटावेटर, कल्टीवेटर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, सीड ड्रिल मशीन, रीपर जैसे कृषि यंत्र शामिल किए गए हैं। इन मशीनों की सहायता से खेत की जुताई, बुआई और फसल कटाई जैसे काम कम समय में पूरे किए जा सकते हैं। इससे न केवल खेती की लागत कम होती है बल्कि फसल भी समय पर तैयार हो जाती है। 

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

योजना के तहत सब्सिडी पर कृषि यंत्र के लिए आवेदन के समय किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे जो इस प्रकार से हैं: 

  • जमाबंदी की नकल
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड
  • ट्रैक्टर की आरसी (यदि ट्रैक्टर उपलब्ध है) आदि। 

बता दें कि आपके द्वारा आवेदन के समय दिए गए सभी दस्तावेज सही और अपडेट होने चाहिए।

योजना में आवेदन के लिए जमीन होना है जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पर कृषि भूमि होना जरूरी है। यदि किसान संयुक्त परिवार में रहता है और भूमि का बंटवारा नहीं हुआ है, तो राजस्व रिकॉर्ड में किसान का नाम दर्ज होना चाहिए। बिना भूमि रिकॉर्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ट्रैक्टर होना भी है अनिवार्य

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास ट्रैक्टर होना अनिवार्य है। जिन किसानों के पास पहले से ट्रैक्टर उपलब्ध है, वही किसान इस योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे। ट्रैक्टर से जुड़ने वाले इन आधुनिक यंत्रों की सहायता से खेती करना आसान हो जाता है और मेहनत भी कम लगती है।

 केवल पंजीकृत दुकानों से ही खरीदें कृषि मशीन

सरकार ने साफ किया है कि किसान कृषि यंत्र केवल राजस्थान में पंजीकृत दुकानों से ही खरीद सकते हैं। पंजीकृत विक्रेताओं की सूची राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध है। अपंजीकृत दुकानों से खरीदी गई मशीनों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। 

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान कहां और कैसे करें आवेदन

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और ऑनलाइन बनाया है। किसान राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन किसानों को इंटरनेट या ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, वे अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। ई-मित्र केंद्रों पर किसानों को आवेदन से जुड़ी पूरी सहायता दी जाएगी। 

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

धौलपुर जिले के कृषि अधिकारी कैलाश चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्र अनुदान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह योजना अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों के लिए लागू की गई है। जो भी पात्र किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। यदि आप भी अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसान है तो आप इस योजना में आवेदन करके कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।

किसानों के लिए क्यों फायदेमंद है यह योजना

कृषि यंत्र अनुदान योजना राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। इस योजना से खेती आसान होगी, समय और मेहनत बचेगी तथा उत्पादन बढ़ेगा। कुल मिलाकर राजस्थान सरकार की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें