यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

कोटा में कृषि महोत्सव प्रदर्शनी: किसानों को मिलेंगे कई फायदे

प्रकाशित - 24 Jan 2023

कृषि महोत्सव प्रदर्शन और प्रशिक्षण मेला : किसानों को एक जगह पर मिलेगी सभी जानकारी

केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इस क्रम में राजस्थान के इतिहास में पहली बार कोटा में दो दिवसीय भव्य कृषि महोत्सव प्रदर्शनी और प्रशिक्षण का शुभारंभ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया। कोटा के दशहरा मैदान पर आयोजित इस दो दिवसीय (24-25 जनवरी 2023) कृषि महोत्सव में किसानों को कई माध्यमों से आगे बढ़ाने का मौका सरकार की ओर से दिया गया है। इस कृषि महोत्सव में देश के चुनिंदा एग्री स्टार्टअप, एग्री मशीनरी कंपनियों व प्रगतिशील किसानों को बुलाया गया है। किसान मेले में पहुंचकर इनके अनुभवों का लाभ उठा रहे हैं। साथ ही किसानों के लिए प्रशिक्षण सत्र की व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक किसान कृषि, बागवानी और पशुपालन में विशेषज्ञों से जानकारी ले सकते हैं। मेले में कृषि से जुड़ी नई तकनीक, ऑग्रेनिक खेती और कृषि बेस्ड उत्पादों के संबंध में विशेषज्ञ किसानों को प्रशिक्षण देंगे।

कोटा के दशहरा मैदान स्थित श्रीराम रंगमंच से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कृषि महोत्सव प्रदर्शन और प्रशिक्षण मेले का शुभारंभ किया। इस मेले का आयोजन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा राजस्थान के कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय पशु, राजस्थान सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया तथा सहकारिता राज्य मंत्री उदयलाल आंजना सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। 

75 एग्री स्टार्टअप किसानों को बताएंगे ज्यादा मुनाफा कमाने की तकनीक

कोटा कृषि महोत्सव प्रदर्शनी और प्रशिक्षण मेले में देशभर से चुनिंदा 75 कृषि स्टार्टअप को बुलाया गया है। ये कृषि स्टार्टअप खेती-किसानी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और नई तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देंगे। किसान इन स्टार्टअप से अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एग्री स्टार्टअप से मिली जानकारी को अपनाकर कम क्षेत्र, कम लागत और कम समय में अधिक उपज और अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रगतिशील किसानों से मिलेगा संवाद का अवसर 

कृषि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सरकार की ओर से भरपूर प्रयास किए गए हैं। देशभर से उन चुनिंदा प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है जिनकी सफलता का अनुसरण दूसरे किसान कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी खेती की तकनीक में बदलाव कर खेती को मुनाफे का सौदा बनाया है। मेले में स्थानीय किसानों को ऐसे प्रगतिशील किसानों से संवाद का भी अवसर मिलेगा। किसानों को उनके अनुभव जानने से खेती की नई और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। 

कृषि, बागवानी और पशुपालन का मिलेगा प्रशिक्षण

कृषि महोत्सव में किसानों को कृषि, बागवानी और पशुपालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए दशहरा मैदान परिसर में तीन हाईटेक सभागार बनाए गए हैं। इन सभागारों में एक सत्र में एक बार में एक विषय पर 750 किसानों को प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही किसानों के लिए खेती के साथ किए जाने वाले अन्य व्यवसायों के बारे में प्रशिक्षण व्याख्यान आयोजित होंगे। इस व्याख्यानों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को अपनी उपज को अन्य प्लेटफॉर्मर्स पर विक्रय करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

कृषि ड्रोन में मिलेगा करियर बनाने का अवसर

खेती में ड्रोन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ड्रोन कम लागत और कम समय में अधिक काम करते हैं। किसानों की ड्रोन के प्रति जिज्ञासा बनी हुई है। देश की प्रमुख एग्री मशीनरी कंपनियां अपने कृषि ड्रोन का प्रदर्शन करेंगी। कृषि महोत्सव में युवा किसानों को कृषि ड्रोन में करियर बनाने का अवसर भी मिलेगा। युवाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। मेले में कम्पनियाँ ड्रोन का डेमो भी उपलब्ध कराएगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको कोटा कृषि महोत्सव प्रदर्शनी और प्रशिक्षण मेला 2023 के बारे में जानकारी दी गई है। कृषि महोत्सव 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी वीएसटी ट्रैक्टर, सॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.40 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें