कीटनाशक स्प्रे पर मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, यहां करें आवेदन

किन किसानों को मिलेगा फायदा और आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी

75% Subsidy on Pesticide Spray : किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इस काम में केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी किसानों को अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचा रही हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से फलों की खेती करने वाले किसानों को कीटनाशक स्प्रे पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी (Subsidy) दे रही है ताकि वे स्वस्थ फलों का उत्पादन करके अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकें। 

दरअसल बिहार सरकार की ओर से फल उत्पादक किसानों के लिए कीट प्रबंधन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत कीटनाशक स्प्रे पंप पर किसानों को 50 से लेकर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों की खेती की लागत को कम करके क्वालिटी फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। आइए जानते हैं, क्या है राज्य सरकार की कीट प्रबंधन योजना और इससे कैसे मिल सकता है फायदा। 

किन फसलों पर मिल रही है सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग की पौधा संरक्षण इकाई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यह योजना तैयार की है। योजना के तहत राज्य में केला, पपीता, आम और लीची की खेती करने वाले किसानों को कीटनाशक छिड़काव पर अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत केला और पपीता की फसल पर 50% सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है। वहीं आम और लीची की फसल पर 75% तक अनुदान दिया जा रहा है। यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो बड़े स्तर पर बागवानी करते हैं और कीट नियंत्रण में अच्छी तकनीक अपनाना चाहते हैं।

कीटनाशक स्प्रे की कितनी लागत और कितनी मिलेगी सब्सिडी

सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ किसानों को प्रत्यक्ष रूप से मिलने मिल सकेगा। हर फल फसल पर छिड़काव की लागत और किसान को कितना खर्च करना होगा और सरकार से कितनी सब्सिडी मिलेगी, इसकी जानकारी इस प्रकार से है: 

पपीते की फसल के लिए लागत व सब्सिडी

  • पपीता की फसल के लिए पहले स्प्रे की लागत करीब 4300 प्रति एकड़ आएगी। इस पर सरकार की ओर से 2150 रुपए की सब्सिडी (Subsidy) दी जाएगी। शेष राशि 2150 रुपए किसान को अपनी जेब से खर्च करने होंगे। 
  • वहीं पपीते की फसल के दूसरे छिड़काव की लागत करीब 4000 रुपए आएगी जिस पर सरकार की ओर से 2000 रुपए की सब्सिडी मिलेगी और शेष राशि 2000 रुपए किसान को खुद खर्च करनी होगी। 

लीची की फसल के लिए लागत व सब्सिडी

लीची की खेती के लिए पहले स्प्रे की लागत करीब 216 रुपए आएगी जिस पर सरकार की ओर से 162 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। वहीं शेष राशि केवल 54 रुपए ही किसान को खर्च करना होगा। इसी प्रकार दूसरे स्प्रे पर भी 75% की सब्सिडी लागू होगी।

आम की फसल के लिए लागत व सब्सिडी

आम की फसल के लिए पहले स्प्रे की लागत 76 प्रति पौधा निर्धारित की गई है। इसमें से सरकार की ओर से 57 रुपए की स्प्रे पर सब्सिडी दी जाएगी और शेष राशि मात्र 19 रुपए किसान को खर्च करनी होगी। इसी प्रकार दूसरे स्प्रे की लागत 96 रुपए प्रति पौधा तय की गई है जिस पर सरकार की ओर से 72 रुपए की सब्सिडी (Subsidy) दी जाएगी और शेष राशि 24 रुपए किसान को खर्च करनी होगी। 

प्रदेश में कहां-कहां लागू हो रही योजना

फिलहाल यह योजना बिहार के खगड़िया जिले में लागू की जा रही है, जहां इसका क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से होगा। इसके तहत परबत्ता प्रखंड में 200 हेक्टेयर में केले की खेती पर छिड़काव का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं 7000 आम के पौधों और 1400 लीची के पौधों पर स्प्रे कराना प्रस्तावित है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में योजना को अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जा सकता है।

कीटनाशक स्प्रे सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को बिहार सरकार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के सत्यापन के बाद यह जानकारी संबंधित सेवा प्रदाता को भेजी जाएगी। सेवा प्रदाता किसान के खेत पर जाकर निर्धारित समय में स्प्रे करेगा।

कीटनाशक स्प्रे सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता 

  • किसान का आधार कार्ड
  • आधार से लिंक किया गया बैंक खाता (राष्ट्रीयकृत बैंक या जिला सहकारी बैंक)
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण (लोन बुक) की स्व-प्रमाणित प्रति

पारदर्शिता के लिए निगरानी व्यवस्था भी तैयार

योजना के सुचारू संचालन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर क्रियान्वयन केंद्र पर "व्यवस्था उपार्जन समिति" गठित की जा रही है। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सरकारी सहायता सही व्यक्ति तक पहुंचे। यह योजना खासकर उन किसानों के लिए अवसर लेकर आई है जो बागवानी के माध्यम से आय बढ़ाना चाहते हैं और कम लागत में कीट नियंत्रण के उपाय अपनाना चाहते हैं। यदि आप पात्र हैं और खगड़िया जिले से आते हैं, तो समय पर आवेदन कर इस योजना का पूरा लाभ उठाएं। सरकार की यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से राहत देने के साथ-साथ बेहतर फसल प्रबंधन के लिए भी प्रेरित कर रही है। योजना से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए राज्य के किसान अपने क्षेत्र के उद्यान निदेशालय या कृषि विभाग के बागवानी निदेशालय से संपर्क कर सकते हैं। 

योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक 

  • योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक– https://horticulture.bihar.gov.in/
  • योजना में आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक– https://horticulture.bihar.gov.in/HortMIS/AreaExpansionCentralScheme/DashboardFruit.aspx

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें