फसल नुकसान मुआवजा : सरकार का ऐलान, 6 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा 291 करोड़ का मुआवजा

जानें, किन किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा, जानें, पूरी जानकारी

Fasal nuksan muavza : दिसंबर 2024 में हुई बारिश से कई राज्यों में रबी की फसलों (Rabi Crops) को फायदा पहुंचा तो कई जगहों पर किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। इसे देखते हुए राज्य सरकारें किसानों को राहत प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने बीते साल दिसंबर माह में हुई असमय बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। राज्य सरकार के इस फैसले से बैमौसमी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से मुआवजा दिया जाएगा। 

इस संबंध में ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राकृतिक आपदाओं की सूची में बैमौसम बारिश राज्य की सूची में शामिल नहीं थी, लेकिन अब किसानों की फसलों के नुकसान और उनकी परेशानी को देखते हुए हमारी सरकार राज्य में बेमौसमी बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित कर रही है। इससे किसानों को राज्य प्रतिक्रिया कोष से मुआवजा मिलने में आसानी होगी। यह बात कृषि ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 (Krishi Odisha Conclave 2025) को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कही।  

किसानों को कितने नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

कृषि ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 (Krishi Odisha Conclave 2025) को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण जिन किसानों की फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें निर्धारित प्रावधानों के अनुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी। जिला कलेक्टर के अनुसार 20 से 28 दिसंबर 2024 के बीच बारिश के कारण अब तक 6,66,720 किसानों ने 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल नुकसान की रिपोर्ट की है जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी की गई है। इस नुकसान की भरपाई के लिए इन किसानों को मुआवजे के रूप में करीब 291.50 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

पिछले दिनों किया गया था फसल नुकसान का सर्वे

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के साथ पिछले दिनों बेमौसम बारिश के कारण फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए गजपति और गंजम जिलों का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रभावित किसानों से बातचीत भी की। इसके अलावा सीएम माझी ने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण यानी डीबीटी के जरिये किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे।

किसानों को नकदी फसलें उगाने के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसमी बारिश से राज्य में करीब 2,26,791 हैक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में राज्य सरकार सब्जी उत्पादकों और सुपारी व कपास जैसी अन्य नकदी फसलें उगाने वाले किसानों को भी सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया था कि धान की खरीद 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को 800 रुपए इनपुट जैसे– बीज, उर्वरक, पानी, कीटनाशक व कृषि यंत्र (Agricultural Machinery) के लिए सहायता भी प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री किसान योजना से हो रही है किसानों की मदद

उन्होंने बताया कि ओडिशा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान योजना (Mukhyamantri Kisan Yojana) शुरू की गई है। इसके तहत करीब 16 लाख किसानों को 925 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों से साबित होता है कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा सरकार बारिश से प्रभावित किसानों को भी अतिरिक्त सहायता के अलावा सिंचाई, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, कृषि मशीनरी, माडल बाजार के लिए भी व्यवस्था करेगी। माझी ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्रों (Agricultural Machinery) की खरीद के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें