फ्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना : 26 लाख महिलाओं के खाते में गैस सब्सिडी का पैसा जारी

सरकार ने 27 करोड़ रुपए की राशि की ट्रांसफर, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं  

LPG Cylinder Subsidy Yojana 2025 :  सरकार की ओर से महिलाओं को रसाेई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) से जुड़ी महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी (Subsidy) दी जाती है। इसी के साथ ही कई राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर योजना से जुड़ी महिलाओं को सब्सिडी दे रही हैं। इससे कई राज्यों में महिलाओं को 500 तो किसी राज्य में 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है। सब्सिडी की राशि सरकार सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से 26 लाख महिलाओं के खाते में रसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी (LPG Cylinder Subsidy) का पैसा ट्रांसफर किया गया है। इस तरह राज्य सरकार ने कुल 27 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की है। 

किन परिवारों को मिलती है रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो गरीब व बीपीएल (BPL) परिवार की होती है और जिन्होंने अपना रसोई गैस कनेक्शन (LPG connection) प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लिया है। प्रधानमंत्री उज्ववला योजना, केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत महिलाओं को फ्री रसोई गैस कनेक्शन (Free LPG Connection) दिया जाता है। योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस चूल्हा (Cooking Gas Stove) खरीदने के लिए राशि दी जाती है। वहीं इस योजना के तहत पहला सिलेंडर सरकार फ्री में रिफिलिंग करके देती है। इसके अलावा हर माह गैस सिलेंडर रिफिलिंग (Gas Cylinder Refilling) के लिए सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें सस्ता रसोई गैस सिलेंडर मिल सके। वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना (Pradhan Mantri Khadya Suraksha Yojana) से जुड़े प्रदेश के करीब 56 लाख परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।  

किन महिलाओं को ट्रांसफर किया गया है सब्सिडी का पैसा

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी की राशि उन महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई है जो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) से जुड़ी हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अपना रसोई गैस कनेक्शन लिया हुआ है। हाल ही में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने 26 लाख महिलाओं के खाते में घरेलू एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी (Domestic LPG Cylinder Subsidy) का पैसा ट्रांसफर किया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपली तहसील से लाड़ली बहनों के बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर की है। 

कैसे चेक करें आपके खाते में रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा आया या नहीं  

यदि आप भी पीएम उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) से जुड़ी है और लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ भी ले रही है तो आप यह जरूर जानना चाहेंगी कि आपके खाते में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर किया गया है या नहीं, तो आपकी सुविधा के लिए हम यहां आपको रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा चेक करने का आसान तरीका बता रहे हैं, जो इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट mylpg.in पर जाना होगा।
  • अब जिस कंपनी का आपके पास एलजीपी सिलेंडर है इसके फोटो पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए “new user” पर क्लिक करना होगा।
  • अब कंज्यूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर “continue” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आईडी और पासवर्ड जरनेट करना होगा और “Sing in” पर क्लिक करना होगा।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड डालकर Login करना होगा।
  • इसके बाद आपको बाईं ओर लिखे गए “ view cylinder booking history” पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर आपको, आप द्वारा सिलेंडर के लिए चुकाए गए पैसे और सब्सिडी (Subsidy) की जानकारी दिखाई देगी।  

इन तरीकों से भी चेक कर सकती है सब्सिडी का पैसा

सरकारी योजनाओं के तहत जब भी सब्सिडी (Subsidy) का पैसा जारी किया जाता है तो उससे पहले लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज जरूर आता है। ऐसे में आपको मैसेज बाक्स चेक करना चाहिए। यदि आपके पास मैजेस आया है तो आपको रसोई गैस सिलेंडर रिफलिंग सब्सिडी का पैसा जारी किया गया है। 

आप अपने बैंक (BANK) जाकर जिस खाते में सब्सिडी का पैसा आता है उसका पता कर सकती है। इसके लिए आप अपनी बैंक पासबुक में एंट्री करवाकर इसका इसका पता कर सकती है। यदि आपके खाते में सब्सिडी का पैसा जमा हुआ है तो उसकी एंट्री इसमें जरूर होगी।

आप अपने नजदीकी एटीएम (ATM) के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट निकालकर यह पता कर सकती है कि आपको सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर किया गया है। 

खाते में नहीं आया रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी का पैसा तो क्या करें 

सरकारी योजनाओं (Government schemes) के तहत जारी की जाने वाली सब्सिडी का पैसा डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इसे खाते में आने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। यदि आपके खाते में कोई गड़बड़ है तो इससे भी अधिक समय लग सकता है जैसे– आपका खाता आधार से लिंक न होना, ईकेवाई नहीं होना सहित कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले खाते की गड़बड़ी में सुधार करवाएं। यदि आपके खाते में कोई समस्या है तो आप इसकी शिकायत गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 18002333555 पर कॉल करके दर्ज करा सकती हैं। यदि किसी तकनीकी कारण से सब्सिडी रुकी है तो अपनी गैस एजेंसी (Gas Agency) जिससे आप सब्सिडी वाला सिलेंडर प्राप्त कर रही है उससे संपर्क करें और वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें