लाड़ली बहना योजना: 26 लाख 34 हजार लाभार्थी अपात्र घोषित, नहीं मिलेगी अगली किस्त

जानें, इतनी बड़ी संख्या में योजना बाहर क्यों हुए लाभार्थी, अभी चेक करें लिस्ट में नाम, कहीं आप भी तो नहीं शामिल

Ladli Behna Yojana 2025 Update : सरकार की ओर से किसानों के साथ ही महिलाओं के लिए भी कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका उन्हें फायदा मिल रहा है। ऐसी ही एक योजना लाड़ली बहना योजना है, जो मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय रही और विधानसभा चुनाव में भी गेम चेंजर साबित हुई। मध्यप्रदेश में यही योजना बिना रूकावट के अभी तक चल रही है। लेकिन लाडकी बहना योजना महाराष्ट्र ( Ladli Behna Yojana Maharashtra) शुरू से ही विवादों में रही है। 

हाल ही में इस योजना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि लाड़ली बहना योजना जिसे महाराष्ट्र में माझी लाड़की बहिण योजना के नाम से चलाया जा रहा है, उसमें करीब 26 लाख 34 हजार लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इसमें से 14,000 से अधिक पुरुष लाभार्थी शामिल हैं, जो फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे थे। 

कैसे हुआ इस फर्जीवाड़े का खुलासा (मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना फर्जीवाड़ा)

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) के 26.34 लाख लाभार्थियों को अपात्र घोषित किया गया है। सरकारी जांच में सामने आया कि हजारों अपात्र लोग जिनमें योजना में पुरुष लाभार्थी, आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं, 65 साल से अधिक उम्र की महिलाएं, यहां तक कि सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं भी योजना का लाभ ले रही थीं। अकेले नागपुर जिले में ही 61,146 अपात्र लाभार्थियों का मामला सामने आया है जिन्होंने नियमों के विरूद्ध आवेदन करके योजना का लाभ उठाया। कई मामलों में एक ही परिवार के दो या इससे अधिक सदस्यों को लाभ मिला, जबकि योजना की शर्त के मुताबिक एक परिवार से सिर्फ एक ही महिला को योजना का लाभ दिया जाएगा।

दोषी पाए गए लाभार्थियों पर क्या होगी कार्रवाई

लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र न्यूज रिपाेर्ट के मुताबिक अभी मामले की जांच की प्रक्रिया चल रही है, यह पूरी होने के बाद सरकार की ओर से अपात्र व फर्जी तरीके (Majhi Ladki Bahin Yojana Scam) से योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ऐसे लाभार्थियों से अब तक जो राशि इस योजना के तहत उन्होंने ली है उसे वापस लेने की कार्रवाई करेगी और आगे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस संबंध में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि जो पुरुष या अपात्र व्यक्ति योजना में शामिल हुए हैं, उनसे दी गई राशि वापस वसूली जाएगी। अगर कोई भुगतान लौटाने में सहयोग नहीं करता, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी नौकरी करने वाली कुछ महिलाएं लाभ ले रही थीं, जिन्हें अब हटाया जा चुका है। आगे भी इस योजना की समीक्षा जारी रहेगी और अपात्र लोगों को सूची से हटाया जाएगा। 

कब आएगी लाडकी बहिण योजना की 13वीं किस्त 

लाड़ली बहन योजना महाराष्ट्र/लाडकी बहिण योजना की 13वीं किस्त पात्र लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। वहीं अपात्र लाभार्थियों (लाड़ली बहना योजना अपात्र लाभार्थी) को योजना से बाहर करके अब तक जो किस्तें उन्होंने ली है, उनकी वसूली की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से लाडकी बहिण योजना की 13वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र से जुड़ी पात्र महिलाओं को 13वीं किस्त के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी योजना की अगली किस्त

जैसा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के 26.34 लाख लाभार्थियों को अपात्र घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि इन महिलाओं को आगामी किस्त नहीं मिलेगी। इस फैसले से न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देशभर में उन लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है, जो इस योजना के तहत लाभ उठा रहे थे। ऐसे में इस योजना से जुड़ी बहनों को यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि वे इस योजना की पात्रता पूरी करती हैं या नहीं, यदि योजना की पात्रता पूरी करती है तो आगामी किस्त का लाभ मिलेगा अन्यथा नहीं। 

योजना के लिए क्या है पात्रता नियम (लाडली बहना योजना पात्रता)

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की तरह ही लाड़की बहिण योजना महाराष्ट्र में भी योजना से संबंधित कुछ पात्रताएं व शर्तें रखी गई हैं, जो इस प्रकार से हैं: 

  •  महिला के परिवार की कुल वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। 
  • महिला की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • महिला का बैंक अकाउंट आधार और PAN से लिंक होना चाहिए। 

लाड़ली बहना योजना की लिस्ट के दोबारा जांच के निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) की कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) अदिति तटकरे ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़े बड़े घोटाले की जांच और लाभार्थी सूची की समीक्षा की। मंत्री अदिति तटकरे ने पुष्टि की है कि 26 लाख 34 हजार लाभार्थियों को अस्थायी रूप से योजना से बाहर कर दिया गया है। इन लाभार्थियों की लिस्ट जिलाधिकारियों के पास भेजी गई है ताकि दोबारा जांच हो सके। यदि जांच में कोई लाभार्थी पात्र पाया जाता है, तो उसे फिर से योजना में शामिल किया जाएगा। लेकिन तब तक की किस्त रोकी जाएगी। 

कैसे चेक करें आपका नाम नई लाभार्थी लिस्ट में शामिल है या नहीं

लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के तहत अपात्र लाभार्थियों का नाम लिस्ट से हटाए जाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में जो महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं, उनके लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की लिस्ट में अपना नाम समय–समय पर चेक करती रहें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें योजना की अगली किस्त मिलेगी या नहीं, लाड़की बहना योजना महाराष्ट्र की लाभार्थी सूची आप नीचे दिए तरीके से घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं: 

  • Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra List ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नारी शक्ति ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना होगा। 
  • आप इस ऐप को गुगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकती हैं। 
  • ऐप को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के बाद इसे खोलना होगा और मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके लॉन इन करना होगा। 
  • आपके मोबाइल स्क्रीन पर एक डैशबोर्ड दिखाई देगा, जहां आवेदक को “लाभार्थी सूची जांचे” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करने पर आपके सामने Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra List आ जाएगी, आप इसमें अपना नाम चेक कर सकती हैं।

कैसे चेक करें ऑफलाइन Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra List 

आप Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra List ऑफलाइन तरीके से भी देख सकती हैं, इसके लिए आप निकटतम ग्राम पंचायत या सेतु सुविधा केंद्र पर जा सकते हैं। ग्राम पंचायत या सेतु सुविधा केंद्र पहुंचने के बाद, आवेदक संबंधित अधिकारी के पास जा सकते हैं। अधिकारी आवेदक से उनके आधार कार्ड नंबर या संदर्भ नंबर के बारे में पूछ सकते हैं। आवेदक को अधिकारी को विवरण देना होगा और वे आसानी से ऑफलाइन अपने लाभार्थी की स्थिति की जांच कर सकते हैं। 

पात्र होने के बाद भी हट गया योजना से नाम तो क्या करें

यदि आप Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra के तहत दी गई सभी पात्रताएं पूरी करती है और उसके बाद भी आपका नाम लिस्ट से हट गया है तो आप जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति चेक कर सकती हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना से हटाए गए सभी लाभार्थियों की पुन: जांच होगी और जो भी पात्र होंगे, उन्हें योजना में फिर से शामिल किया जाएगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें