सरकार ने जारी की किस्त, 73 लाख किसानों के खाते में आए 2000 रुपए

राज्य सरकार ने जारी की किसान कल्याण योजना की किस्त, जानें, कैसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ, कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। इसमें किसानों के सीधे तौर पर आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है।

इस योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रखी है। इस योजना के तहत किसानों को साल में दो बार 2000-2000 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। हाल ही में इस योजना से जुड़े करीब 73 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह राशि विदिशा में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में किसान भाइयों को किसान कल्याण योजना में जारी की गई किस्त की राशि खाते में चेक करने का तरीका, योजना से होने वाले लाभ और नए किसान योजना से कैसे जुड़ सकते हैं इन सब बातों की जानकारी आपको दे रहे हैं।

किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 1 हजार 465 करोड़ रुपए

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों के खाते में किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के करीब 73 लाख किसानों के खाते में 1 हजार 475 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिेये ट्रांसफर की। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यहां 80 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

किसानों को मिला 2 लाख 25 हजार 837 करोड़ रुपए का लाभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों के लिए चल रही योजनाओं से किसानों को लाभ हो रहा है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। हमारी सरकार ने पिछले सवा साल में फसल बीमा, राहत राशि उद्यानिकी, सोलर पंप और बिजली सब्सिडी जैसी कई योजनाओं के जरिये राज्य के किसानों के खाते में करीब 2 लाख 25 हजार 837 करोड़ रुपए भेज हैं।

किसानों को मिलना शुरू होंगे 22 हजार रुपए हर साल

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान परिवार को अभी तक 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की ओर चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलते हैं और 4 हजार रुपए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जरिये राज्य सरकार देती है। इस तरह योजना से जुड़े हुए राज्य के किसानों को कुल 10,000 रुपए मिलते हैं। अब राज्य सरकार इन किसान परिवारों को 12-12 हजार रुपए लाडली बहना योजना के तहत प्रदान करेगी। इस तरह किसान परिवार को हर साल 22,000 रुपए मिलना शुरू होंगे।

किसान कैसे चेक करें अपना स्टेटस

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आपको किस्त की राशि जारी की गई है या नहीं। इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसका तरीका इस प्रकार है

  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको डैशबोर्ड बोर्ड पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही का विकल्प मिलेगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां किसान को अपना आधार कार्ड या बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी, इसके अलावा किसान को अपना जिला, तहसील, क्षेत्र, गांव का नाम भी दर्ज करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति और भुगतान से संबंधित विवरण दिखाई देगा।
  • इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त की राशि मिली है या नहीं। 

इस तरह भी चेक कर सकते हैं किस्त की राशि खाते में आई या नहीं

  • किसान अपने बैंक स्टेटमेंट द्वारा चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में किस्त की राशि आई या नहीं।
  • इसके अलावा बैंक द्वारा भेजे गए मोबाइल मैसेज के द्वारा भी आप इसका पता लगा सकते हैं।
  • वहीं पासबुक में एंट्री करवा कर भी आप यह जान सकते हैं कि आपके खातें में किस्त का पैसा आया है या नहीं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से लाभ

राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाने का मुख्य उद्‌देश्य किसानों की आर्थिक रूप से मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल दो बार रबी और खरीफ सीजन से पहले किस्त की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ किसानों को यह है कि इस योजना के लाभार्थियों को पीएम किसान योजना के तहत किसान सम्मान निधि की किस्त भी मिलती है। इस तरह इन दोनों योजनाओं से यहां के किसानों को सीधे तौर पर हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। क्योंकि इस योजना के लिए वहीं किसान पात्र माने गए हैं जो पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

नए किसान कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से

राज्य के नए किसान जो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पाना चाहते हैं, वे इस योजना से आसानी से जुड़ सकते हैं। बस इसके लिए आपको पहले पीएम किसान योजना से जुड़ना होगा। इसके बाद आप स्वत: ही इस योजना के पात्र बन जाएंगे। आप इस योजना में आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, प्रीत ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें