बड़ी खबर: इस राज्य के लोगों को मिलेंगे 2.80 लाख मकान
प्रकाशित - 16 Feb 2026 by Vivek Tailang
पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 2.80 लाख नए घरों को मंजूरी, जानें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया
राज्य के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) के तहत राज्य में 2 लाख 80 हजार नए पक्के मकानों को मंजूरी दे दी है। इनमें से 2 लाख 65 हजार आवासों का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। इससे साफ है कि योजना केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि तेजी से जमीन पर उतर रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में आवासों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
4000 करोड़ रुपये की स्वीकृति
केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास व शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान इस योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 4000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 3550 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। सरकार का फोकस तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने पर है, ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द उनका अपना पक्का घर मिल सके।
योजना के तहत बीपीएल परिवार को मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चार प्रमुख श्रेणियां हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण श्रेणी है बीपीएल (Beneficiary Led Construction) है। इस श्रेणी के अंतर्गत वे लोग आते हैं जिनके पास अपनी जमीन है या जिन्हें जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। बीपीएल (BLC) के तहत सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे लाभार्थी स्वयं अपने घर का निर्माण कर सके। यह मॉडल पारदर्शिता और लाभार्थी की भागीदारी को बढ़ावा देता है।
योजना के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी
बीपीएल (BLC) श्रेणी के तहत लाभार्थी को कुल 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति के पास जमीन नहीं है, तो सरकार अन्य योजनाओं के माध्यम से मुफ्त या रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराने में भी सहयोग कर सकती है।
बीपीएल परिवार के लिए क्या होगा मकान का आकार और सुविधाएं
योजना के तहत बनने वाले मकानों का आकार 30 से 35 वर्ग मीटर तक निर्धारित है। प्रत्येक घर में कम से कम दो कमरे, एक रसोई, शौचालय और वॉशरूम का निर्माण अनिवार्य है। सरकार यह सुनिश्चित करती है कि लाभार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो।
योजना के तहत कैसे मिलेगी किस्त की राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि तीन किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। पहली किस्त में 40 प्रतिशत, दूसरी किस्त में 40 प्रतिशत और अंतिम 20 प्रतिशत राशि निर्माण की प्रगति के आधार पर जारी की जाती है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और धन के दुरुपयोग को रोकती है।
योजना केत तहत कैसे करें आवेदन (आवेदन प्रक्रिया)
यदि आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि अभी फिलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में 2 लाख 80 हजार नए पक्के मकानों को मंजूरी दी गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पात्र परिवार इसका लाभ ले सकते हैं। योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक व्यक्ति PMAY-U (शहरी) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। “Apply for PMAY-U 2.0” ऑप्शन पर क्लिक कर आवश्यक दिशानिर्देश पढ़ने के बाद आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी भरनी होती है। आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए क्या होनी चाहिए पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जाता है जिनके नाम पर देश के किसी भी हिस्से में पक्का मकान नहीं है। आवेदक पहली बार घर बना रहा हो और गरीबी रेखा के नीचे (BPL) श्रेणी में आता हो। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ट्रांसजेंडर और महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत
कुल मिलाकर, 2.80 लाख नए मकानों की मंजूरी छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इससे न केवल आवास का सपना पूरा होगा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें